
Haier ने भारत में अपनी नई H5E Series Google TVs को लॉन्च कर दिया है। यह नई सीरीज उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जो किफायती कीमत में बड़ी स्क्रीन साइज, 4K रिजॉल्यूशन और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक, H5E सीरीज को इमर्सिव एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें बेजल-लेस डिजाइन, शार्प 4K Ultra HD विजुअल्स और दमदार Dolby Audio सपोर्ट मिलेंगे।
Haier H5E Series Google TVs की कीमत और उपलब्धता की बात करें, तो यह सीरीज भारत में चार स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी। 43-इंच मॉडल की कीमत 25,990 रुपये है, जबकि 50-इंच वैरियंट 32,990 रुपये में मिलेगा। वहीं, 55-इंच मॉडल की कीमत 38,990 रुपये और सबसे बड़े 65-इंच मॉडल की कीमत 57,990 रुपये तय की गई है। यह टीवी ऑनलाइन फ्लिपकार्ट जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

फीचर्स की बात करें, तो Haier H5E Series में 4K Ultra HD पैनल दिया गया है, जो HDR10 सपोर्ट के साथ आता है। इससे यूजर्स को बेहतर कॉन्ट्रास्ट, शार्प डिटेल्स और नेचुरल कलर्स का एक्सपीरियंस मिलता है। कंपनी ने इसमें 178-डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल भी दिया है, जिससे साइड से देखने पर भी पिक्चर क्वालिटी में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।
तेज मूवमेंट वाले कंटेंट जैसे स्पोर्ट्स और एक्शन फिल्मों के लिए इन टीवी में MEMC तकनीक दी गई है, जो मोशन ब्लर और जर्क को कम करने में मदद करती है। इससे लाइव मैच, गेमिंग और फास्ट सीन ज्यादा स्मूद नजर आते हैं।
Haier H5E Series Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करती है, जिससे Netflix, YouTube, Prime Video जैसे लोकप्रिय ऐप्स एक ही इंटरफेस पर मिल जाते हैं। Google TV का For You सेक्शन यूजर की पसंद के आधार पर कंटेंट सजेस्ट करता है। इसके अलावा, Watchlist और Kids Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे फैमिली यूज आसान हो जाता है।
ऑडियो के लिए इन टीवी में 20W के डाउन-फायरिंग स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Audio और सराउंड साउंड सपोर्ट के साथ आते हैं। बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें अलग-अलग साउंड मोड और इन-बिल्ट इक्वलाइजर भी मौजूद है। परफॉर्मेंस की बात करें, तो Haier H5E Series में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, चार HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट मिलते हैं, जिससे गेमिंग कंसोल, साउंडबार और अन्य डिवाइस कनेक्ट करना आसान हो जाता है।
कुल मिलाकर, Haier H5E Series Google TVs उन ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आती है, जो बड़ी स्क्रीन, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर पिक्चर-साउंड क्वालिटी के साथ एक वैल्यू-फॉर-मनी 4K स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं।


