43 इंच का बड़ा स्मार्ट टीवी 18,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता, जानें कहां मिल रहा यह धमाकेदार डील

यदि आप कम बजट में बड़ा और प्रीमियम क्वालिटी वाला स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो इस समय Amazon पर शानदार डील मौजूद है। Hisense का 43 इंच वाला E5Q Series FHD Smart QLED Google TV सिर्फ 17,999 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि इसकी एमआरपी यहां 31,999 रुपये है यानी आपको सीधा 44 प्रतिशत का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इस प्राइस पॉइंट पर QLED पैनल मिलना मुश्किल होता है, इसलिए 18,000 रुपये से कम में यह डील बेहद आकर्षक बन जाती है।

Hisense के इस टीवी पर मिलने वाले डिस्काउंट की बात करें, तो अमेजन पर अगर Federal Bank क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो आपको 7.5 प्रतिशत यानी अधिकतम 3000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं IDFC First Bank कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो 1500 रुपये तक और Axis Bank कार्ड EMI पर 1000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। इसके अलावा, 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मौजूद है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर प्राइम यूजर्स को 5 प्रतिशत और नॉन-प्राइम को 3 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा, जो कि 539 रुपये तक है। इन ऑफर्स की वजह से टीवी को 15,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। अगर आपके पास पुराना स्मार्ट टीवी है, तो फिर एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं।

Hisense E5Q Series FHD Smart QLED Google TV

Hisense 43E5Q टीवी के स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो इसमें FHD 2K QLED डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 178-डिग्री व्यूइंग एंगल मिलता है, जो पिक्चर को ज्यादा ब्राइट, कलरफुल और शार्प बनाता है। साथ ही, QLED पैनल होने की वजह से इस प्राइस पर कलर एक्यूरेसी और ब्राइटनेस काफी अच्छी मिल जाती है। इसमें आपको 330 निट्स ब्राइटनेस और HDR10 सपोर्ट मिलता है, जो डार्क और ब्राइट सीन दोनों में अच्छी विजुअल क्वालिटी देता है।

यह साउंड सेक्शन में भी काफी दमदार है। इसमें 30W के स्पीकर्स है और यह Dolby Audio सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ, स्टैंडर्ड, म्यूजिक, सिनेमा, न्यूज और पर्सनल जैसे साउंड मोड्स इसे और बेहतर बनाते हैं, जिससे आपको थिएटर जैसा एक्सपीरियंस मिल सकता है।

कनेक्टिविटी के मामले में टीवी में 3 HDMI, 2 USB पोर्ट, WiFi, Bluetooth 5.0, Ethernet RJ45 और हेडफोन पोर्ट मिलता है। आपको इस Google TV प्लेटफॉर्म पर चलने वाले स्मार्ट टीवी में Netflix, YouTube, Prime Video, jioHotstar, Sony LIV, JioCinema, Zee5 और कई अन्य स्ट्रीमिंग ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ Google Assistant और बिल्ट-इन Chromecast भी है, जो इसके उपयोग को और सुविधाजनक बनाते हैं। Google Meet सपोर्ट के कारण आप टीवी पर वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको वेबकैम अलग से लगाना होगा।

Hisense ब्रांड आमतौर पर अपनी पिक्चर क्वालिटी और वैल्यू-फॉर-मनी उत्पादों के लिए जाना जाता है, इसलिए यह डील भरोसेमंद भी लगती है। कुल मिलाकर, 18,000 रुपये से कम में 43 इंच QLED टीवी ढूंढना मुश्किल है और इस कीमत पर Hisense का यह मॉडल फीचर्स, डिस्प्ले क्वालिटी और स्मार्ट टीवी एक्सपीरियंस को देखते हुए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप अपने घर के लिए बड़ा और बजट-फ्रेंडली टीवी लेने का सोच रहे हैं, तो यह ऑफर जरूर चेक कर सकते हैं।