10,000 से कम में HEPA H13 वाले एयर प्यूरीफायर पर बड़ा डिस्काउंट, देखें क्या है कीमत

दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी में फिलहाल कोई बड़ा सुधार होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। सुबह और शाम के समय हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति में बना हुआ है। सरकारी एजेंसियों की ओर से एअर क्वालिटी इंडेक्स में मामूली गिरावट जरूर दर्ज की जा रही है, लेकिन यह सुधार इतना नहीं है कि लोगों को साफ हवा का वास्तविक असर महसूस हो सके। वैसे, सर्दी बढ़ने के साथ स्थिति और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए दिल्ली-एनसीआर जैसी जगहों में एयर प्यूरीफायर बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप 10,000 रुपये से कम में रेंज में एयर प्यूरीफायर की तलाश कर रहे हैं, तो Honeywell Air Touch V2 एक विकल्प हो सकता है। इस पर अभी बैंक ऑफर भी मिल रहा है। आइए जानते हैं इस एयर प्यूरीफायर की खूबियां और ऑफर की डिटेलः

Honeywell Air Touch V2 एयर प्यूरीफायर छूट के साथ उपलब्ध हैयह मॉडल खासकर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो बड़े कमरे या हॉल (388 sq.ft तक) के लिए एक पॉवरफुल और भरोसेमंद एयर-क्लीनिंग सॉल्यूशन चाहते हैं इसमें मौजूद 4-स्टेज एडवांस्ड फिल्ट्रेशन सिस्टम जैसे कि प्री-फिल्टर, नैनो-सिल्वर एंटीबैक्टीरियल लेयर, H13 HEPA फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर धूल, परागकण, VOCs, स्मोक, वायरस और बैक्टीरिया को हटाने में असरदार है

Honeywell Air Touch V2

डील्स की बात करें, तो अमेजन पर Honeywell Air Touch V2 की एमआरपी 12,299 रुपये है, लेकिन अभी यह 8,397 रुपये में मिल रहा है RBL Bank Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये, BOBCARD EMI ट्रांजैक्शन पर 1500 और Yes Bank Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलता है। इसके अलावा, कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मौजूद है।

इस एयर प्यूरीफायर की खासियत इसका रियल-टाइम PM2.5 लेवल इंडिकेटर है, जो लगातार कमरे की एयर क्वालिटी मॉनिटर करता रहता है। साथ ही, 3D एयरफ्लो टेक्नोलॉजी की वजह से हवा फ्रंट और ऊपर की दिशा में समान रूप से फैलती है, जिससे कमरा जल्दी साफ होता है। अच्छी बात यह है कि सिर्फ 32.5 dB के नॉइज लेवल पर यह इतना शांत चलता है कि रात में भी आप इसे बिना किसी परेशानी के ऑन रख सकते हैं साथ ही, इसमें ऑटो मोड, दो एयर-स्पीड मोड, स्लीप मोड और 1/2/4/8 घंटे की ऑटो शट-ऑफ टाइमर सेटिंग भी मिलती है

Honeywell Air Touch V2 में फिल्टर लाइफ 9000 घंटे तक है यानी लगभग एक साल। वहीं फिल्टर खराब होने पर फिल्टर रिसेट इंडिकेटर समय पर फिल्टर बदलने की जानकारी भी देता है। यह 47W पावर की खपत करता है, जो इसे काफी इको-फ्रेंडली है। कंपनी इसके साथ दो साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी दी रही है।

यह डील खासतौर पर उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो घर में स्मोक, धूल, पालतू जानवरों के हेयर, वायरल-एलर्जेंस या किचन के धुएं से परेशान रहते हैं इस समय प्रदूषण स्तर को देखते हुए Honeywell Air Touch V2 बेहद वैल्यू फॉर मनी विकल्प है