Apple का 1.09 लाख रुपये वाला Laptop अब ₹75,000 में मिल रहा, जानें यह डील

ऐप्पल मैकबुक (Apple MacBook) खरीदने का सपना बहुत से लोग देखते हैं, लेकिन ऊंची कीमत की वजह से अक्सर यह सपना अधूरा रह जाता है। अगर आप भी पहली बार MacBook लेने का सोच रहे हैं और आपका बजट करीब ₹75,000 के आसपास है, तो आपके लिए एक दिलचस्प डील सामने आई है। Vijay Sales पर MacBook Air M2 इस समय भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जहां इसकी कीमत 1.09 लाख रुपये से घटकर लगभग ₹75,000 रह गई है। हालांकि इस डील के साथ एक जरूरी शर्त भी जुड़ी हुई है, जिसे जानना बेहद जरूरी है।

Vijay Sales पर MacBook Air M2 (8जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज) को ₹1,09,900 की MRP के मुकाबले ₹75,583 में लिस्ट किया गया है। यह एक फ्लैट डिस्काउंट है और इसके लिए किसी बैंक कार्ड या स्पेशल ऑफर की जरूरत नहीं है, जो इसे आम सेल डील्स से अलग बनाता है। इसके अलावा, वेबसाइट पर बताए गए कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर ₹3,000 से ₹4,500 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे कीमत और कम हो सकती है।

MacBook Air M2

भले ही MacBook Air M2 को लॉन्च हुए दो साल से ज्यादा हो चुके हों, लेकिन अभी भी यह लैपटॉप एक मजबूत विकल्प बना हुआ है। इसमें 13.6-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले मिलता है, जो True Tone सपोर्ट के साथ शानदार कलर और शार्पनेस देता है। इसका स्लिम डिजाइन और सिर्फ 1.24 किलो वजन इसे आज भी सबसे पोर्टेबल प्रीमियम लैपटॉप्स में से एक बनाता है।

Apple के M2 चिपसेट की मदद से यह MacBook वेब ब्राउजिंग, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन मीटिंग्स, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की फोटो एडिटिंग जैसे काम आसानी से संभाल लेता है। बैटरी लाइफ इसकी बड़ी ताकत है, जो सामान्य इस्तेमाल में 15 घंटे से ज्यादा चल सकती है। साथ ही, macOS Sequoia के जरिए इसे लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स और नए फीचर्स मिलने वाले हैं।

अगर आप लंबे समय से MacBook Air लेने का इंतजार कर रहे थे और बजट की वजह से पीछे हट रहे थे, तो Vijay Sales की यह डील आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।