
दिल्ली-NCR सहित देश के कई शहरों में एयर पॉल्यूशन से तत्काल कोई राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। अब बढ़ते प्रदूषण के बीच एयर प्यूरीफायर (air purifier) की डिमांड भी तेजी से बढ़ने लगी है। अगर आप भी किफायती रेंज में एक बढ़िया एयर प्यूरीफायर खरीदने की सोच रहे हैं, तो Philips का AC1711/63 मॉडल आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। अच्छी बात यह है कि इस प्रोडक्ट पर बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिससे इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। बता दें कि यह कॉम्पैक्ट, पोर्टेबल और 380 sq ft तक के कमरे के लिए डिजाइन किया गया एयर प्यूरीफायर है, जिसमें CADR 300 m³/h और 3-लेयर HEPA फिल्ट्रेशन मिलता है। अगर आप भरोसेमंद एयर प्यूरीफायर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मॉडल देख सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर इस PHILIPS AC1711/63 CADR 300 m3/h मॉडल की एमआरपी 14,995 रुपये है और यह अभी 12,400 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। हालांकि इस प्रोडक्ट पर कई सारे बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध है। यदि आप Axis Bank के Flipkart डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो आपको 5% तक कैशबैक मिलता है, जिसकी अधिकतम सीमा ₹750 है। इसी तरह Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड यूजर को हर कैलेंडर क्वार्टर में ₹4,000 तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा, BOBCARD पर भी आकर्षक छूट उपलब्ध है, जहां सामान्य ट्रांजैक्शन पर ₹1,250 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, वहीं EMI ट्रांजैक्शन पर ₹1,500 तक की छूट दी जा रही है।

Canara Bank के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर भी 10% तक यानी अधिकतम ₹1,500 की छूट मिलती है। SBI क्रेडिट कार्ड यूजर EMI ट्रांजैक्शन पर ₹1,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹1,500 तक का डिस्काउंट दिया जाता है। इच्छुक ग्राहक इस एयर प्यूरीफायर को ₹4,134 प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं, साथ ही स्टैंडर्ड EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं। बैंक ऑफर्स के बाद इसे करीब 11,000 रुपये की रेंज में खरीदा जा सकता है।
PHILIPS के इस एयर प्यूरीफायर के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो एयर प्यूरीफायर की ऊंचाई 48.6 cm और चौड़ाई 27.3 cm है। यह कंम्पैक्ट डिजाइन वाला एयर प्यूरीफायर है, जिसे छोटे कमरों, बेडरूम, स्टडी रूम या ऑफिस आदि में उपयोग किया जा सकता है। हालांकि छोटे साइज के बावजूद मशीन का एयर प्यूरीफिकेशन बेहद तेज और दमदार है। Philips AC1711/63 का CADR रेटिंग 300 m³/h है, जिससे यह 35.3 वर्ग मीटर (करीब 380 sq ft) के कमरे की हवा को 10 मिनट से कम समय में साफ कर देता है। यह धूल, स्मॉग, परागकण, बैक्टीरिया और हानिकारक गैसों को तेजी से फिल्टर करता है।
एयर प्यूरीफायर 3-लेयर HEPA फिल्ट्रेशन के साथ आता है। ये प्री-फिल्टर, NanoProtect HEPA फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर के साथ आते हैं। प्री-फिल्टर बड़े धूल के कण और पालतू जानवरों के बाल पकड़ता है। वहीं HEPA फिल्टर स्मॉग, PM2.5, एलर्जन्स, वायरल पार्टिकल्स और बैक्टीरिया निकालता है। इसके साथ एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर बदबू, VOCs और NO2 जैसे हानिकारक गैसों को हटाता है।
एयर प्यूरीफायर में स्मार्ट पार्टिकल सेंसर है, जो हवा को प्रति सेकंड 1000 बार स्कैन करता है और खुद-ब-खुद फैन स्पीड एडजस्ट कर देता है। फ्रंट डिस्प्ले पर रियल-टाइम एयर क्वालिटी रीडिंग दिखाई देती है, जिससे आपको तुरंत पता चल जाता है कि कमरे की हवा कितनी साफ है। मशीन के डिस्प्ले में फिल्टर चेंज इंडिकेटर दिया गया है, जो सही समय पर आपको फिल्टर बदलने की जानकारी देता है। इससे आपको अंदाजा लगाना नहीं पड़ता कि फिल्टर कब बदलें।
PHILIPS AC1711/63 क्यों खरीदें, तो यह कॉम्पैक्ट एयर प्यूरीफायर छोटे से मीडियम रूम के लिए बेहद असरदार है। कीमत के मुकाबले इसका CADR अच्छा है, HEPA + कार्बन फिल्टरिंग भरोसेमंद बनाता है, वहीं फिल्टर चेंज इंडिकेटर और स्मार्ट सेंसर इसे सुविधाजनक बनाते हैं। बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI इसे और भी किफायती बना देते हैं।


