
Xiaomi ने भारत में अपने नए टैबलेट REDMI Pad 2 Pro (वाईफाई) और REDMI Pad 2 Pro 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। Redmi Pad 2 Pro सीरीज को खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो बड़ी स्क्रीन, दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस चाहते हैं। शुरुआती कीमत ₹24,999 रखी गई है, जो इसे मिड-रेंज टैबलेट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है।
कीमत और उपलब्धता की बात करें, तो Redmi Pad 2 Pro के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत ₹24,999 है, जबकि Redmi Pad 2 Pro 5G का 8GB + 128GB मॉडल ₹27,999 में आता है, जबकि 8GB + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत ₹29,999 है। यह टैबलेटAmazon, Flipkart, Mi.com, Xiaomi रिटेल स्टोर्स और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स पर 12 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
REDMI Smart Pen और Keyboard दोनों की कीमत ₹3,999 है, जबकि Redmi Pad 2 Pro Cover ₹1,499 में उपलब्ध होगा। पेन पहले से उपलब्ध है, जबकि कीबोर्ड और कवर जल्द बिक्री के लिए आएंगे।
लॉन्च ऑफर्स के तहत Axis Bank, SBI और ICICI Bank कार्ड्स पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, 6 महीने तक का No-Cost EMI विकल्प भी मिलेगा।

स्पेसिफिकेशंस और फीचर को देखें, तो Redmi Pad 2 Pro और Pad 2 Pro 5G में 12.1-इंच का बड़ा 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2560×1600 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस सामान्य तौर पर 500 निट्स और HBM मोड में 600 निट्स तक जाती है। इसमें Dolby Vision, DC डिमिंग और Pro Matte Glass वैरियंट में एंटी-ग्लेयर कोटिंग दी गई है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसे TÜV Rheinland Low Blue Light (Hardware Solution), Flicker-Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी मिले हैं।
इन टैबलेट्स में Qualcomm का नया Snapdragon 7s Gen 4 (4nm) मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो पिछले जेनरेशन Snapdragon 7s Gen 2 से बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 722 GPU मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें, तो Redmi Pad 2 Pro सीरीज Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलती है। Xiaomi ने इसमें 5 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो टैबलेट सेगमेंट में काफी लंबा सपोर्ट माना जाता है।
ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए टैबलेट में क्वाड-स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, इसका वॉल्यूम बूस्ट 300% तक जाता है, जिससे मूवी देखने, ऑनलाइन क्लासेस और गेमिंग के दौरान साउंड काफी दमदार महसूस होता है। इसके साथ ड्यूल माइक्रोफोन भी दिए गए हैं।
Redmi Pad 2 Pro सीरीज में 12000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो Xiaomi के अब तक के सबसे बड़े टैबलेट बैटरी पैक्स में से एक है। यह टैबलेट 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि इसमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, जिससे यह टैबलेट जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस के लिए पावर बैंक की तरह भी काम कर सकता है।
कैमरे की बात करें, तो टैबलेट में पीछे की तरफ 8MP का कैमरा और सामने 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, दोनों 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। डिजाइन की बात करें, तो इसका साइज 279.8×181.65×7.5mm है और वजन लगभग 610 से 620 ग्राम के बीच है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट मिलता है। 5G वेरिएंट में eSIM का भी सपोर्ट दिया गया है।
Redmi Pad 2 Pro के साथ कंपनी ने कुछ खास एक्सेसरीज भी पेश की हैं। REDMI Smart Pen में 4096 प्रेशर लेवल और अल्ट्रा-लो लेटेंसी मिलती है। वहीं REDMI Pad 2 Pro Keyboard में 16×16mm की बड़ी कीज, 1.3mm की-ट्रैवल और 19mm की-पिच दी गई है। कीबोर्ड में स्टायलस रखने के लिए बिल्ट-इन लूप भी मौजूद है।


