
अगर आप 20,000 रुपये से कम बजट में एक अच्छा 4K QLED Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon और Flipkart पर चल रही मौजूदा ईयर एंड डील्स आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। आमतौर पर QLED और 4K डिस्प्ले वाले टीवी महंगे होते हैं, लेकिन सेल के दौरान कुछ ब्रांड्स ने अपनी कीमतों में भारी कटौती की है। ये टीवी छोटे और मिड-साइज कमरों, बेडरूम और फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए उपयुक्त हैं। इस प्राइस सेगमेंट में मिलने वाले स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म के साथ आते हैं, जिससे Netflix, Prime Video, YouTube, JioHotstar और अन्य OTT ऐप्स सीधे टीवी पर एक्सेस किए जा सकते हैं। वहीं Voice Control, Built-in Chromecast, स्क्रीन मिररिंग, Wi-Fi और Bluetooth जैसे फीचर्स रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं। आइए जानते हैं 20,000 रुपये से कम की रेंज में आने वाले टॉप 4K QLED Smart TV के बारे में विस्तार से…
Coocaa 43 inches Frameless 4K QLED Smart Google TV
Coocaa का यह 43 इंच 4K QLED स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर इस समय करीब 73% की भारी छूट के साथ ₹18,799 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी ₹69,990 है। इसके साथ फ्लिपकार्ट Axis, SBI कार्ड पर 4000 रुपये तक कैश बैक मिल रहा है, वहीं ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

यह 43 इंच 4K Ultra HD QLED टीवी उन लोगों के लिए है, जो कम बजट में हाई-रिजॉल्यूशन और सिनेमैटिक एक्सपीरियंस चाहते हैं। 4K QLED पैनल, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट की वजह से मूवी और वेब सीरीज में ज्यादा डिटेल और बेहतर कलर देखने को मिलते हैं। मैट डिस्प्ले होने के कारण रिफ्लेक्शन कम होता है, जिससे आंखों पर दबाव नहीं पड़ता है। Google TV इंटरफेस के साथ सभी प्रमुख OTT ऐप्स आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके अलावा, Dolby Atmos सपोर्ट वाला साउंड सिस्टम आम फैमिली यूज के लिए अच्छा है और यह टीवी खासकर उन यूजर्स के लिए वैल्यू-फॉर-मनी साबित होता है, जो HD या Full HD टीवी से 4K में अपग्रेड करना चाहते हैं।
Infinix 43 inches QLED 4K Smart Google TV
Infinix के 43 इंच वाले QLED 4K स्मार्ट टीवी की एमआरपी फ्लिपकार्ट पर ₹19,999 है, लेकिन इस समय ₹16,999 रुपये में उपलब्ध है यानी करीब 15% का सीधा प्राइस ड्रॉप देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट Axis, SBI पर 4000 रुपये तक का कैशबैक मौजूद है, वहीं ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर इस समय 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

43 इंच वाला यह 4K QLED Google TV उन यूजर्स के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो 20,000 रुपये से कम बजट में बेहतर कलर, ब्राइटनेस और दमदार साउंड चाहते हैं। QLED पैनल और HDR10 सपोर्ट की वजह से मूवी और वेब सीरीज में ज्यादा डिटेल और गहराई देखने को मिलती है। वहीं 40W का Dolby Audio साउंड सिस्टम टीवी को बिना साउंडबार के भी लाउड और क्लियर बनाता है। Google TV इंटरफेस की वजह से Netflix, YouTube, JioHotstar जैसे ऐप्स को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ यह टीवी डेली स्ट्रीमिंग, फैमिली एंटरटेनमेंट और छोटे लिविंग रूम के लिए वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन जाता है।
KODAK 43 inches QLED 4K Smart Google TV
Kodak का यह 43 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर इस समय ₹31,999 की एमआरपी से ₹18,439 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें करीब 42% की भारी छूट मिल रही है। इसके साथ बैंक कार्ड ऑफर्स के तहत 1,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट और कैशबैक का फायदा भी दिया जा रहा है।

इस 43 इंच QLED 4K टीवी की बात करें, तो कम बजट में Dolby Vision और Dolby Atmos जैसा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलता है। वहीं QLED डिस्प्ले की वजह से कलर्स ज्यादा ब्राइट और नेचुरल नजर आते हैं, जबकि HDR सपोर्ट कंटेंट को और शार्प बनाता है। इसमें आपको 40W का Dolby Atmos साउंड सिस्टम मिलता है, जो मूवी और स्पोर्ट्स के एक्सपीरियंस को एक अलग लेवल पर ले जाता है। Google TV प्लेटफॉर्म, वॉयस कंट्रोल और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी इसे फैमिली यूज और OTT स्ट्रीमिंग के लिए एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।
VW 43 inches Pro Series QLED 4K Smart Google TV
VW का यह 43 इंच Pro Series QLED 4K स्मार्ट टीवी अमेजन पर इस समय ₹49,999 की एमआरपी से करीब 65% की छूट के साथ ₹17,299 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, 1500 रुपये के बैंक ऑफर्स के साथ नो-कॉस्ट EMI के विकल्प भी मिल रहे हैं।

यह 43 इंच QLED 4K टीवी उन यूजर्स के लिए सही है, जो बजट में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। Full Array Local Dimming और 10-bit QLED पैनल की वजह से कलर और कॉन्ट्रास्ट बेहतर दिखाई देता है। इसके साथ, 30W का Dolby Atmos और DTS Virtual:X साउंड सिस्टम आम लिविंग रूम के लिए बढ़िया ऑडियो आउटपुट प्रदान करता है। Google TV, 2GB रैम, 16GB स्टोरेज और ALLM जैसे फीचर्स इसे OTT स्ट्रीमिंग के साथ-साथ कैज़ुअल गेमिंग के लिए भी उपयोगी बनाते हैं।
Thomson Phoenix 43 inch QLED Ultra HD 4K Smart Google TV
Thomson Phoenix 43-inch QLED Smart Google TV की एमआरपी फ्लिपकार्ट पर ₹31,999 है, लेकिन यह ₹18,399 रुपये में उपलब्ध है यानी करीब 42% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, Axis Bank Flipkart Debit Card पर 5% तक का कैशबैक (₹750 तक), Flipkart SBI Credit Card पर 5% कैशबैक (₹4,000 प्रति क्वार्टर तक) और ICICI Bank Credit Card से ₹4,990 या उससे अधिक की खरीद पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1,000 तक) मिल रहा है।

यह टीवी Quantum LED यानी QLED पैनल के साथ आता है, जिसमें 1.1 बिलियन Quantum Dot नैनोक्रिस्टल्स का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से कलर्स ज्यादा वाइब्रेंट और नेचुरल नजर आते हैं और 95% से ज्यादा कलर गैमट मिलता है। Dolby Vision, HDR10 और HLG सपोर्ट की मदद से ब्राइटनेस, शार्पनेस और कॉन्ट्रास्ट बेहतर हो जाता है। Thomson Phoenix Google TV में Dolby Atmos सपोर्ट वाला साउंड सिस्टम दिया गया है, जो इमर्सिव और सराउंड साउंड फील देता है। यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें Netflix, YouTube, Prime Video, JioHotstar, ZEE5 जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। MediaTek प्रोसेसर की वजह से ऐप्स स्मूदली चलते हैं और ओवरऑल परफॉर्मेंस लैग-फ्री रहती है। Chromecast, Bluetooth 5.0 और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी इसे डेली स्ट्रीमिंग के लिए सुविधाजनक बनाती है।
Thomson 43 inch QLED Ultra HD 4K Smart JioTele OS TV 2025 Edition
Thomson का यह 43-inch QLED Smart TV फिलहाल फ्लिपकार्ट पर ₹17,999 रुपये में उपलब्ध है और इसकी एमआरपी ₹29,999 है। इस पर भी Axis Bank Flipkart Debit Card पर 5% कैशबैक (₹750 तक), Flipkart SBI Credit Card पर 5% कैशबैक (₹4,000 प्रति क्वार्टर तक) और ICICI Bank Credit Card पर ₹1,000 का डिस्काउंट मिल रहा है।

यह 2025 एडिशन Thomson QLED TV बेहतर कलर, शार्प डिटेल्स और एन्हांस्ड कॉन्ट्रास्ट के साथ आता है। QLED टेक्नोलॉजी और HDR सपोर्ट की वजह से मूवी, स्पोर्ट्स और लाइव कंटेंट देखने में स्क्रीन ज्यादा ब्राइट और क्लियर नजर आती है। इस टीवी में 40W का Dolby Digital Plus साउंड आउटपुट दिया गया है, जो लाउड और क्लियर ऑडियो देता है। वहीं Dedicated Sports Mode मोशन हैंडलिंग और कलर ट्यूनिंग को बेहतर बनाता है। Thomson JioTele OS को खास तौर पर इंडियन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें AI-driven कंटेंट रिकमेंडेशन, स्मूद नेविगेशन और मल्टीलिंगुअल वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। 400 से ज्यादा फ्री लाइव चैनल्स, 400+ गेम्स और वेब ब्राउजर की सुविधा इसे सब्सक्रिप्शन-फ्री एंटरटेनमेंट के लिए अच्छा ऑप्शन बनाती है।
नोटः कीमत और ऑफर्स खबर लिखे जाने के समय की है। इसमें बदलाव संभव है। इसलिए खरीदारी से पहले प्राइस जरूर चेक कर लें।


