
मार्च के आखिरी हफ्ते से लेकर अप्रैल 2026 तक OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका देखने को मिलने वाला है। इस दौरान Netflix, JioHotstar, Amazon Prime Video और Apple TV+ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर मिस्ट्री, एक्शन, कॉमेडी, सुपरहीरो ड्रामा और एनिमेशन से भरपूर कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित सीरीज रिलीज हो रही हैं। Stranger Things: Tales from ’85 और Daredevil: Born Again Season 2 जैसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी के नए सीजन जहां फैंस को एक्साइट करेंगे, वहीं Kaattaan और Sins of Kujo जैसी नई कहानियां भी दर्शकों को बांधकर रखेंगी। इसके अलावा, The Boys Season 5 जैसे बड़े क्लाइमेक्स, BEEF Season 2 का डार्क ड्रामा और American Gladiators जैसे रियलिटी शो इस लिस्ट को और भी खास बनाते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन-कौन सी वेब सीरीज OTT पर रिलीज हो रही हैं और उनमें क्या खास है, तो नीचे दी गई पूरी लिस्ट जरूर देखें।
Stranger Things: Tales from ’85
यह एक एनिमेटेड साइ-फाई और मिस्ट्री सीरीज है, जो 1985 की सर्दियों में हॉकिन्स शहर में सेट है। पुराने किरदार एक बार फिर नए मॉन्स्टर्स और पैरानॉर्मल रहस्यों का सामना करते हैं। यह सीरीज फैंस को नॉस्टैल्जिया के साथ एक नई एडवेंचर स्टोरी भी देती है।
- IMDb रेटिंग: NA
- स्टार कास्ट: Brooklyn Davey Norstedt, Jolie Hoang-Rappaport, Odessa A’zion
- रिलीज डेट: 23 मार्च 2026
- प्लेटफॉर्म: Netflix
Daredevil: Born Again Season 2
यह एक एक्शन-क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसमें मैट मर्डॉक उर्फ डेयरडेविल एक बार फिर न्यूयॉर्क को बचाने के मिशन पर निकलता है। विल्सन फिस्क (किंगपिन) शहर पर अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है और सभी विगिलांट्स का शिकार कर रहा है। ऐसे में मैट को नए और पुराने सहयोगियों के साथ मिलकर इस खतरनाक दुश्मन का सामना करना होगा।
- IMDb रेटिंग: 8.0/10
- स्टार कास्ट: Charlie Cox, Vincent D’Onofrio, Deborah Ann Woll
- रिलीज डेट: 25 मार्च 2026
- प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार
Kaattaan
यह एक मिस्ट्री-ड्रामा सीरीज है, जो मुथु नाम के एक रहस्यमयी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी कहानी अलग-अलग लोगों के नजरिए से सामने आती है, कुछ उसे मसीहा और लीजेंड मानते हैं, जबकि कुछ उसे खतरनाक और लगभग मिथकीय बताते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सच और अफवाह के बीच की परतें खुलती जाती हैं और दर्शकों को असली मुथु की तलाश में बांधे रखती है।
- IMDb रेटिंग: NA
- स्टार कास्ट: Vijay Sethupathi, Milind Soman, Sudev Nair, VJ Parvathy
- रिलीज डेट: 27 मार्च 2026
- प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar
Sins of Kujo
यह एक क्राइम-ड्रामा सीरीज है, जिसमें तैसा कुजो नाम का एक विवादित वकील दिखाया गया है, जो केवल अपराधियों का बचाव करता है, चाहे वे गैंगस्टर हों या पूर्व कैदी। उसका मकसद सिर्फ कानून के दायरे में रहकर अपने क्लाइंट्स को बचाना है, भले ही उनके कर्म कितने भी गलत क्यों न हों। यह कहानी नैतिकता और कानून के बीच की जंग को गहराई से दिखाती है।
- IMDb रेटिंग: NA
- स्टार कास्ट: Yuya Yagira, Hokuto Matsumura, Elaiza Ikeda, Keita Machida
- रिलीज डेट: 2 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Netflix
Maamla Legal Hai: Season 2
यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जो पटपड़गंज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के मजेदार और अजीबोगरीब कर्मचारियों की कहानी दिखाती है। जहां कानून की गंभीरता के बीच हास्य और अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। नए सीजन में और भी मजेदार केस, टकराव और कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेंगे।
- IMDb रेटिंग: 8.0/10
- स्टार कास्ट: Ravi Kishan, Nidhi Bisht, Anant Joshi
- रिलीज डेट: 3 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Netflix
BEEF Season 2
यह एक डार्क कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जो एक रोड रेज की घटना से शुरू होती है और दो अजनबियों के बीच खतरनाक दुश्मनी में बदल जाती है। एक फेल होता कॉन्ट्रैक्टर और एक असंतुष्ट एंटरप्रेन्योर के बीच की यह टकराहट उनके अंदर छिपे गुस्से, ईगो और अंधेरे पक्ष को सामने लाती है।
- IMDb रेटिंग: 8.0/10
- स्टार कास्ट: Steven Yeun, Ali Wong, Joseph Lee, Young Mazino
- रिलीज डेट: 8 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Netflix
The Boys Season 5
यह एक डार्क सुपरहीरो ड्रामा सीरीज है, जिसका पांचवां और आखिरी सीजन कहानी को उसके सबसे बड़े क्लाइमेक्स तक ले जाता है। अब दुनिया पूरी तरह होमलैंडर के कंट्रोल में है, जहां उसका पागलपन और अहंकार सब पर भारी पड़ता है। ह्यूई, मदर्स मिल्क और फ्रेंची कैद में हैं, एनी रेसिस्टेंस खड़ी करने की कोशिश कर रही है, जबकि किमिको लापता है। ऐसे में बुचर एक खतरनाक प्लान के साथ वापस आता है। एक ऐसा वायरस जो सभी सुप्स को खत्म कर सकता है। इसके बाद शुरू होती है एक निर्णायक जंग, जो दुनिया और हर किरदार की किस्मत बदल सकती है।
- IMDb रेटिंग: 8.6/10
- स्टार कास्ट: Karl Urban, Jack Quaid, Antony Starr, Erin Moriarty, Jessie Usher
- रिलीज डेट: 8 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
Fist of the North Star: Hokuto no Ken
यह एक एक्शन-एडवेंचर एनिमे सीरीज है, जो एक पोस्ट-अपोकैलिप्टिक दुनिया में सेट है जहां सब कुछ बर्बाद हो चुका है। इस विनाश के बीच केनशिरो नाम का योद्धा उभरता है, जो अपने दुश्मन से बदला लेने और कमजोरों की रक्षा करने के लिए लड़ता है। उसकी ताकत और न्याय की भावना उसे इस तबाह दुनिया में उम्मीद की किरण बनाती है।
- IMDb रेटिंग: NA
- स्टार कास्ट: Shunsuke Takeuchi, Wataru Takagi, Taiten Kusunoki
- रिलीज डेट: 10 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
American Gladiators
यह एक रियलिटी स्पोर्ट्स शो है, जिसमें आम लोग ताकतवर ग्लैडिएटर्स के खिलाफ अलग-अलग फिजिकल चैलेंज में हिस्सा लेते हैं। हर एपिसोड में नए कॉन्टेस्टेंट्स अपनी ताकत, रणनीति और हिम्मत दिखाते हैं। अंत में केवल एक पुरुष और एक महिला विजेता बनते हैं और बड़ा इनाम जीतते हैं।
- IMDb रेटिंग: NA
- रिलीज डेट: 17 अप्रैल
- प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
Kevin
यह एक एनिमेशन कॉमेडी सीरीज है, जो केविन नाम के एक घर में रहने वाले बिल्ली की कहानी है। वह अपनी जिंदगी से एक बड़ा फैसला लेती है, अब वह इंसानों के साथ नहीं रहना चाहती। अपनी आजादी की तलाश में वह यह सोचती है कि क्या वह अकेले रहकर खुश रह सकती है या नहीं।
- IMDb रेटिंग: NA
- स्टार कास्ट: Jason Schwartzman, Aubrey Plaza, Aparna Nancherla
- रिलीज डेट: 20 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
Widow’s Bay
यह एक मिस्ट्री-हॉरर ड्रामा सीरीज है, जिसमें एक छोटे और अलग-थलग पड़े द्वीप शहर की कहानी दिखाई गई है। मेयर टॉम लॉफ्टिस इस शहर को टूरिस्ट स्पॉट बनाना चाहता है, लेकिन यहां के लोग एक पुराने श्राप पर विश्वास करते हैं। जैसे-जैसे टूरिस्ट आने लगते हैं, शहर में अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं, जो इस श्राप को और भी खतरनाक बना देती हैं।
- IMDb रेटिंग: NA
- स्टार कास्ट: Matthew Rhys, Stephen Root, Kate O’Flynn
- रिलीज डेट: 29 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Apple TV+
The House of the Spirits
यह एक फैमिली ड्रामा सीरीज है, जो ट्रूएबा परिवार की कई पीढ़ियों की कहानी बताती है। इसमें प्यार, राज, संघर्ष और सामाजिक बदलावों के बीच परिवार के रिश्तों को दिखाया गया है। कहानी एक सदी तक फैले उतार-चढ़ाव और क्रांति के दौर को गहराई से पेश करती है।
- IMDb रेटिंग: NA
- स्टार कास्ट: Alfonso Herrera, Dolores Fonzi, Nicole Wallace, Fernanda Castillo
- रिलीज डेट: 29 अप्रैल 2026
- प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video


