Myntra के बाद अब Amazon ने भी बदला लोगो, हो रही थी हिटलर की मूंछों से तुलना

1370

हाल ही में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने अपना लोगो बदला था। इसके बाद लोगों ने नए लोगो की तुलना हिटलर की मूंछों से कर दी। लोगों का बढ़ता विरोध देख अमेजन ने एक बार फिर से अपने लोगो में बदलाव किया है। नए लोगो मे कंपनी ने ऊपर की ओर एक नीले रिबन को बदला है। कंपनी के पुराने लोगो में यलो बैकग्राउंड पर नीले रंग का एक टेप था। नए लोगो में कंपनी ने इसी में बदलाव किया है।

अब नए लोगो में नीले टेप की जगह एक स्टिकर टाइप का साइन दिखाया गया है। नए लोगो में भी कंपनी की सिग्नेचर स्माइल दिखाया गया है। यह पहला मौका है जब दो महीने में अमेजन के लोगो में दो बार बदलाव हुआ है। अमेजन के स्पोकपर्सन ने कहा, ‘हमने नया आइकन डिजाइन किया है। जब ग्राहक अपने फोन पर खरीदारी शुरू करते हैं। ठीक उसी तरह जैसे कि वे अपने दरवाजे पर हमारे बक्से को देखते हैं।

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। कुछ महीनों पहले ही मिंत्रा के लोगो पर भी खासा विवाद हुआ था। एक महिला कार्यकर्ता ने लोगो को महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बताते हुए उसे बदलने की मांग की। इसके बाद मिंत्रा के लोगो का विरोध शुरू हो गया। मामला बढ़ता देख कंपनी ने आनन-फानन में लोगो बदल दिया। आपकी इस मामले पर क्या राय है? हमें कमेंट करके बताइए।

Web Stories