3000 से कम कीमत वाले ये हैं बेस्ट 400 Watt Nutri Grinder, अब किचन का काम होगा चुटकी में

27642

गर्मी के मौसम में जूस,स्मूथी पीने या फिर खाने के समय चटनी खाने का भी मन करता है और रोज़-रोज़ मार्किट से जूस या स्मूथी लाना महंगा पड़ सकता है। इसके लिए एक अच्छा ऑप्शन है कि आप न्यूट्री ग्राइंडर ख़रीद सकते हैं। मार्किट में आपको कई न्यूट्री ग्राइंडर के ऑप्शन मिल जाएंगे जो शायद आपके बजट में ना फिट हो पाए। अपने घर के लिए अगर आप न्यूट्री ग्राइंडर लेना चाहते हैं तो हमारी ये रिपोर्ट आपके लिए मददगार साबित होगी क्योंकि हम इस रिपोर्ट में आपको किफायती न्यूट्री ग्राइंडर के ऑप्शन बता रहें हैं जो आपकी पसंद बन सकते हैं। ये आपको कई बेहतरीन फीचर्स से लैस मिलेंगे जो आपके किचन में काफी मददगार साबित होंगे। आइये जानते हैं इन मॉडल्स के बारें में डिटेल में –

Wonderchef Nutri Grinder

वंडरशेफ ब्रांड के प्रोडक्ट्स काफी अच्छे होते हैं और आप इस ब्रांड के न्यूट्री ग्राइंडर मॉडल नंबर ‎60018330 को देख सकते हैं। यह मॉडल आपको कॉम्पैक्ट साइज ‎10 x 10 x 18 सेंटीमीटर और लाइट वेट 1.5 किलो के वेट में मिल जाएगा। यह आपको सॉलिड फाइबर प्लास्टिक बॉडी से बना हुआ मिलेगा जो इसको मज़बूत और टिकाऊ बनाता है। 400 वॉट की पॉवर के साथ आने वाला ये न्यूट्री ग्राइंडर 20,000 rpm की ताकत से चलता है। इसके साथ ही आपकी सुविधा के लिए इसमें अनब्रेअकबल ट्रांसपेरेंट जार के साथ मिलता है जिससे आप साड़ी चीज़ क्लियर देख सकते हैं। बेहतरीन ग्राइंडिंग के लिए इसमें आपको 4 ब्लेड्स लगे हुई मिल जाते हैं। इसमें आप कड़े मसाले,चटनी,स्मूथी,इम्युनिटी और फिटनेस ड्रिंक मिनटों में बना सकते हैं। इसके साथ आपको दो अलग-अलग साइज के जार (500mlऔर 300ml) मिलते हैं जिनको आप अपनी सहुलियत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको यह प्रोडक्ट ब्लैक कलर में ऑनलाइन 2,699 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा,जिसके साथ आपको 2 साल की वारंटी भी मिलती है।

Borosil Nutri Grinder

बोरोसिल के प्रोडक्ट भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है  ब्रांड के मॉडल BNB400WPB31  देख सकते हैं। यह मॉडल आपको 32.1 x 14 x 20.8 सेंटीमीटर के साइज और 1.8 किलोग्राम वेट में मिलेगा। यह 400 वॉट की क्षमता से लैस मिलता है। यह मल्टीफ़ंक्शनल और कॉम्पैक्ट है और इसे असेंबल करने भी आसान है।  बोरोसिल न्यूट्रीफ्रेश मिनी-ब्लेंडर और ग्राइंडर एक प्रीप टूल है जो आपको दो अटूट पॉली कार्बोनेट जार के साथ आता है – एक मिक्सचर जार, दूसरा सूखे मसाले पीसने के लिए (गरम मसाला, जीरा, आदि) और स्वादिष्ट चटनी के लिए एक ख़ास ब्लेड के साथ एक छोटा जार भी आपको मिल जाता है। इसमें आपको पॉवरफुल स्टेनलेस स्टील ब्लेड लगे हुए मिलते हैं और 22,000 RPM से लैस मोटर भी मिलती है। इसमें आप ब्लेंडिंग,स्मूथी,चटनी और मसाले भी आराम से बना सकते हैं और यह काफी पोर्टेबल है जो आपके किचन में ज़्यादा जगह भी नहीं लेता। ब्लैक कलर में यह प्रोडक्ट ऑनलाइन आपको 2,745 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा,जिसके साथ कंपनी आपको 2 साल की वारंटी भी देती है। यह भी पढ़ें: 30,000 से कम कीमत में आते हैं शानदार स्मार्ट टीवी, अब बढ़ेगा फ़िल्में और क्रिकेट देखने का मज़ा

Candes Nutri Grinder

आखिरी में आपको बताते हैं Candes ब्रांड के मॉडल नंबर ‎Hector के बारें में जो आपको 26.5 x 20.8 x 18.8 सेंटीमीटर के साइज और 1.85 किलो वैघट के ऑप्शन में मिलेगा। इसमें आपको पॉलीकार्बोनेट जार मिलते हैं जो काफी मज़बूत और टिकाऊ हैं। 400 वॉट की कैपेसिटी के साथ यह न्यूट्री ग्राइंडर आपके सारे किचनके पीसने के काम आसानी से कर सकता है। इसकी मदद से आप ग्राइंडिंग,ब्लेंडिंग और क्रशिंग भी मिनटों में कर सकते हैं। इसकी बॉडी आपको सॉलिड एबीएस प्लास्टिक से बानी हुई मिलेगी और साथ ही पॉवरफुल 100 प्रतिशत कॉपर की मोटर मिल जाएगी। यह चलते वक़्त आवाज़ नहीं करता और यह इंटेलीजेंट ऑटो कट ऑफ फीचर के साथ आ जाता है। आप इस मॉडल को आइवरी कलर में ऑनलाइन 1,349 रुपये मैं ख़रीद सकते हैं जिस पर कंपनी 1 साल की वारंटी भी देती है।  

Web Stories