WiFi के साथ सिर्फ 700 रुपये से कम में खरीदें ये बेस्ट 9W LED Bulbs, घर को मिलेगी स्मार्ट रौशनी

28008

आजकल स्मार्ट LED बल्ब का चलन है और अगर आपको भी अपने घर या ऑफिस के लिए स्मार्ट LED बल्ब लेने की सोच रहें हैं तो हमारी ये रिपोर्ट आपके बेहद काम आएगी। आमतौर पर आपको मार्किट में कई तरह के स्मार्ट LED बल्ब मिल जाएंगे,लेकिन हम अपनी इस रिपोर्ट कुछ बेहतरीन स्मार्ट LED बल्ब के ऑप्शन बताने जा रहें हैं जो आपकी पसंद बन सकते हैं। ये स्मार्ट LED बल्ब आपको वॉइस कण्ट्रोलर,मिलियन कलर और wifi इनेबल्ड भी मिल जाएगा। आइये जानते हैं इन ऑप्शंस के बारें डिटेल में –

Wipro 9W Wifi LED Bulb

विप्रो ब्रांड में आपको कई मॉडल मिल जाएंगे,लेकिन हम आपको मॉडल नंबर ‎NS9400 के बारें में जानकारी देने जा रहे हैं। यह मॉडल आपको ‎पॉली कार्बोनेट मटेरियल से बना हुआ मिलेगा जो इसको टिकाऊ बनाता है। यह 9W की क्षमता के साथ मिलता है,जिसमें आपको 16 मिलियन कलर मिल जाते हैं जिन्हें आप पार्टी, फेस्टिवल या मूवी की टाइम में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके ख़ास फीचर्स में आपको वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिसमें आप Amazon Alexa और Google हेल्प का इस्तेमाल करके अपनी आवाज़ लाइट का कलर चेंज कर सकते हैं।  आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस LED लाइट को 10 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक एडजस्ट कर सकते हैं। आप विप्रो स्मार्ट होम ऐप के जरिए ब्लूटूथ से ऑपरेट भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे इंडोर और आउटडोर कहीं भी इस्तेमाल हैं। आपको यह मॉडल ऑनलाइन 699 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा। यह भी पढ़ें: ये हैं सबसे स्लिम और हल्के एयर कूलर, मिनटों में कमरे को कर देते हैं ठंडा

Philips 9W Wifi LED Bulb

फिलिप्स ब्रांड के पास भी आपको कई बेहतरीन प्रोडक्ट मिल जाएंगे और हम आपको मॉडल नंबर 9WIZB22 के बारें में बताने जा रहें हैं। यह आपको ‎पॉली कार्बोनेट मटेरियल से बना मिलता है और यह आपको 9W की कैपेसिटी से लैस मिलेगा। यह स्मार्ट एलईडी बल्ब है जो आपको कई बेहतरीन फीचर्स से लैस मिलेगा। आप इसे Wifi से आसानी से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको वॉयस कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है जिसमें आप Amazon Alexa और Google हेल्प की मदद से ऑपरेट कर सकते हैं। आप इसे इंडोर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट आपको वाइट कलर में आपको ऑनलाइन 699 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा।

Havells 9W Wifi LED Bulb

इस लिस्ट में अब आपको हैवेल्स ब्रांड के मॉडल नंबर ‎LHLDAMED3W8R009 के बारें में बताने जा रहें हैं जो आपको 9W की क्षमता के साथ मिलता है और इसे बनाने में पॉली कार्बोनेट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।यह इंडोर स्मार्ट LED बल्ब है जो आपको कई फीचर्स से लैस मिल जाएगा। इसमें आपको स्लीप मोड, वॉइस कंट्रोल, कलर ऑप्शन और ब्राइटनेस कंट्रोलर जैसे कई फीचर्स मिल जाएंगे। आप अपनी मर्ज़ी के हिसाब से घर का अम्बिएंस बदल भी सकते हैं। इसमें टाइमर की मदद से आप लाइट्स ऑन या ऑफ को भी फिक्स कर सकते हैं। 16 मिलियन रकलर के साथ यह मॉडल वाइट कलर में ऑनलाइन 499 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा, जिस पर कंपनी आपको 2 साल की वारंटी भी देती है। 

Web Stories