2,000 रु. से कम में खरीद सकते हैं Beard Trimmer, कोरोना के इस दौर में आएंगे काम

2936

Coronavirus का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसी स्थिति में सैलून जाना भी खतरे से खाली नहीं है। आप चाहें, तो इन खतरों से बचने के लिए Beard Trimmer की मदद ले सकते हैं। Beard Trimmer की मदद से शेविंग और बाल की कटिंग में मदद मिल सकती है। इसकी कीमत भी अधिक नहीं है। आपको 1,000-2,000 रुपये के बीचे अच्छी कंपनियों के Beard Trimmer मिल जाएंगे। आइए जान लेते हैं इस रेंज में आने वाले कुछ Beard Trimmer के बारे में…

Mi Beard Trimmer
Xiaomi का Mi Beard Trimmer भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ट्रिमर IPX7 सर्टिफाइड है। Mi Beard Trimmer पावर बैंक के साथ भी काम करता है। Mi Beard Trimmer के साथ दो कॉम्ब मिलेंगे और यह मी बियर्ड ट्रिमर 40 लेंथ सेटिंग्स के साथ आता है। बता दें कि ब्लेड स्टेनलेस स्टील का बना है और यह कॉर्ड और कॉर्डलेस सपोर्ट से लैस है। Mi Beard Trimmer सेल्फ शार्पनिंग स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स के साथ आता है। मी बियर्ड ट्रिमर को 0.5mm से 20mm के बीच आसानी से एडजस्ट किया जा सकेगा।

Mi Beard Trimmer की बैटरी लाइफ की बात करें, तो Xiaomi का दावा है कि पांच मिनट चार्ज करने पर ट्रिमर को 10 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। एक बार चार्ज करने पर मी बियर्ड ट्रिमर को 90 मिनट की बैटरी लाइफ मिलेगी। Xiaomi का दावा है कि यह अधिकांश पावर बैंक के साथ भी काम करता है और इसमें ट्रैवल मोड भी है, जो अधिक बैटरी बचाने में मदद करता है। यह IPX7 सर्टिफाइड है जिसका अर्थ यह हुआ कि इसे टैप के नीचे साफ करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इसका क्वाड-एज डिजाइन ट्रिमर पर एक अच्छी पकड़ प्रदान करता है। अमेजन पर इसकी कीमत अभी 1,259 रुपये है।

Havells BT6152C Beard Trimmer
पुरुषों के लिए Havells का BT6152C Beard Trimmer भी एक ऑप्शन हो सकता है। इसमें 10mm तक की लेंथ सेटिंग्स की सुविधा है। इसके अलावा, यह कॉर्ड और कॉर्डलेस सपोर्ट से लैस है। इसमें आपको detachable head और एर्गोनॉमिक्स डिजाइन मिलते हैं। बैटरी की स्थिति में बताने के लिए LED charger indicator भी दिया गया है। यह यू-आकार वाले स्टेनलेस स्टील ब्लेड से लैस है, जिससे ट्रिमिंग के दौरान आपको आसानी होगी। Li-ion battery का इस्तेमाल किया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 50 मिनट तक वायरलेस उपयोग देती है। एर्गोनॉमिक डिजाइन आरामदायक और पकड़ को मजबूत बनाते हैं। यह 2 साल की वारंटी के साथ आता है। इसकी कीमत 1,650 रुपये है।

Panasonic ER-207-WK-44B Trimmer
यदि आप मजबूत, रिचार्जेबल ट्रिमर की तलाश कर रहे हैं, तो फिर Panasonic ER-207-WK-44B Trimmer को खरीद सकते हैं। इसका उपयोग कॉर्ड के साथ और उसके बिना भी किया जा सकता है। यह Japanese blade technology और स्टेनलेस स्टील ब्लेड से लैस है। ट्रिमर एर्गोनॉमिक एस-कर्व डिजाइन (ergonomic S-curve design)के साथ आता है। इसमें 13 लेंथ तक की सेटिंग्स की सुविधा दी गई हैं। यह पुरुषों के लिए अच्छा ट्रिमर हो सकता है। इस पर कंपनी एक साल की वारंटी देती है। एक बार फुल चार्ज करने पर आप 40 मिनट तक इसका उपयोग कर सकते हैं। इसका ट्रिमिंग रेंज (Trimming Range) 0.5 – 18 mm है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 1,880 रुपये है।

PHILIPS BT3101/15
फिलिप्स के इस ट्रिमर को आप 1,199 रुपये में खरीद सकते हैं। एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 45 मिनट तक कार्डलेस यूज कर सकते हैं। यह वाटर रजिस्टेंट है और ब्लेड स्टेनलेस स्टील के बने हैं। इसकी ट्रिमिंग रेंज 0.5 – 10 mm है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। इसमें 10 लेंथ तक सेटिंग्स की सुविधा दी गई है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दे रही है।

Web Stories