ये हैं 5 बेस्ट Dictionary Apps, एक क्लिक में जानें अंग्रेजी शब्दों का हिंदी अर्थ…

आजकल खासकर सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए डिक्सनरी ऐप्स (Dictionary Apps) बेहद जरूरी हैं। गूगल पर अर्थ खोजने का एक नकारात्मक पहलू यह है कि इसके लिए आपको हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहना पड़ता है। प्लेस्टोर पर कई ऐसे ऐप्स भी हैं, जो बिना इंटरनेट के ही आपको किसी भी शब्द का अर्थ बता देते हैं।

3061

आपको याद ही होगा कि कुछ साल पहले तक किसी अंग्रेजी शब्द का अर्थ जानने के लिए लोग घरों में डिक्शनरी रखते थे, फिर उसमें से शब्दों का अर्थ खोजना पड़ता था। हालांकि अब आलम ऐसा है कि आप बस अपना स्मार्टफोन उठाकर एक क्लिक पर किसी भी शब्द का हिंदी अर्थ जान सकते हैं। वैसे तो, आप किसी भी शब्द को गूगल पर डालकर ही शब्द का अर्थ पता कर सकते हैं या फिर किसी वाक्य का ट्रांसलेशन जान सकते हैं लेकिन इनके लिए कुछ खास डिक्सनरी ऐप्स (Dictionary Apps) भी आते हैं जिनके जरिए आप अपनी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

Best English to Hindi Dictionary Apps

आजकल खासकर सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए डिक्सनरी ऐप्स (Dictionary Apps) बेहद जरूरी हैं। गूगल पर अर्थ खोजने का एक नकारात्मक पहलू यह है कि इसके लिए आपको हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहना पड़ता है। प्लेस्टोर पर कई ऐसे ऐप्स भी हैं, जो बिना इंटरनेट के ही आपको किसी भी शब्द का अर्थ बता देते हैं। यही वजह है कि आजकल ऑफलाइन डिक्शनरी ऐप्स (offline Dictionary Apps) खासे प्रचलन में हैं।

Dictionary Apps

English Hindi Dictionary

HinKhoj का यह डिक्शनरी ऐप बेहद लोकप्रिय है। समय के साथ-साथ इस ऐप ने कई सारे एडवांस फीचर्स देना शुरू कर दिया है। इसमें आप कॉम्पिटिशन एग्जाम्स की तैयारी भी कर सकते हैं। इसके कैमरा सर्च फीचर के जरिए आप किसी भी शब्द की तस्वीर खींचकर अर्थ जान सकते हैं। साथ ही, इसमें न केवल शब्दों का अर्थ, बल्कि पूरे ट्रांसलेशन भी मिलता है। इसे 1 करोड़ से भी अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। एक बड़ा फायदा इसका ऑफलाइन होना भी है। आप किसी भी शब्द का अर्थ और ट्रांसलेशन बिना इंटरनेट की मदद से भी जान सकते हैं। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

Google Translate

वैसे इसे एक डिक्शनरी ऐप तो नहीं कह सकते हैं। यह एक ऑल इन वन ऐप है। ये ट्रांसलेशन का काम करता है, लेकिन आप इसका इस्तेमाल एक डिक्शनरी के तौर पर भी कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि इसमें आपको केवल हिंदी, इंग्लिश ही नहीं बल्कि कई सारी भाषाएं मिलती हैं। इसमें आप वॉइस सर्च भी कर सकते हैं। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि इसे 100 करोड़ से भी अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसमें भी वॉइस सर्च जैसे कई सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें आप किसी भी शब्द या वाक्य का अर्थ 108 भाषाओं में जान सकते हैं। साथ ही इसके ऑफलाइन मोड में यह सुविधा 59 भाषाओं तक सीमित हो जाती है। अगर आपको किसी भी दूसरे ऐप में कोई शब्द अनजाना सा लग रहा है, तो बस उस पर कुछ पलों के लिए टच करिए। आपको ट्रांसलेट का आइकन दिखेगा और क्लिक करते ही आपको सामने शब्द का एक सटीक अर्थ आ जाएगा। इसे गगूल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Oxford Hindi Dictionary

यह भी एक लोकप्रिय डिक्शनरी ऐप है। इसे 5 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसमें सर्चिंग, लर्निंग टूल्स में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। आप किसी भी ऐप में दिख रहे शब्द को ट्रांसलेट ऑप्शन की सहायता से तुरंत ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसमें कैमरा सर्च, वॉइस सर्च और वर्ड ऑफ द डे जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

Hindi English Dictionary

यह भी एक अच्छा एप है। इसे 10 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसमें 1 लाख से अधिक शब्दों की मीनिंग और ट्रांसलेशन मिलता है। यह हिंदी से इंग्लिश और वाइस वर्सा कर सकता है। इसमें ऑनलाइन सर्च, वर्ड सजेस्ट, वर्ड ऑफ द डे जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे अभी तक 10,000 से अधिक रिव्यूज मील हैं और इसके रेटिंग 4.3 स्टार्स है। इसे गूगल प्ले स्टोर से एंड्रॉयड डिवाइस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

English Hindi Dictionary

इनोवेटिव साफ्टवेयर के इस ऐप को 10 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसमें आप अंग्रेजी शब्दों का हिंदी अर्थ और हिंदी शब्दों की इंग्लिश मीनिंग आसानी से खोज सकते हैं। आप दूसरे ऐप्स या फिर इंटरनेट पर दिख रहे किसी भी शब्द का अर्थ चुटकियों में पता कर सकते हैं। इसमें मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) विकल्प मिलता है जिसके जरिए आप आसानी से ऑफलाइन मोड में अपनी इंग्लिश मजबूत कर सकते हैं। इसमें शब्दों के अर्थ के अलावा उसके समानार्थी, पर्यायवाची शब्द भी मिलते हैं। साथ ही उदाहरण के जरिए आपको बात अच्छे से समझाई जाती है। यह ऐप लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। इसकी एक वजह इसका ऑफलाइन होना भी है। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Web Stories