गेमर्स को पसंद आएंगे ये धांसू Gaming Laptops, 120Hz डिस्प्ले से है लैस

20498

देश में गेमिंग को लेकर लोगों में दीवानगी बढ़ने लगी है। कई लोगों के लिए गेमिंग प्रोफेशन भी बन चुका है। अगर आप गेमिंग के दीवाने हैं, तो फिर आपको एक जबरदस्त गेमिंग लैपटॉप्स (Gaming laptops) की जरूरत पड़ेगी। आमतौर पर गेमिंग लैपटॉप हाई लेवल सीपीयू, जीपीयू, हाई रिफ्रेश रेट और हाई एंड डिस्प्ले के साथ आते हैं। देखा जाए, तो गेमिंग के लिए हाई रिफ्रेश रेट जरूरी है।

खासकर 120 Hz रिफ्रेश रेट को गेमिंग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह पिक्सल अंतराल को कम करता है और चलती हुई वस्तुएं स्पष्ट दिखाई देती हैं। इतना ही नहीं, Gaming laptops पावरफुल प्रोसेसर और ग्राफिक्स के साथ आते हैं, जो गेम के साथ-साथ ऑल-राउंड परफार्मेंस के मामले में भी बेहतर होते हैं। आइए जानें 120hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाले कुछ बेहतरीन लैपटॉप के बारे में…
यह भी पढ़ेंः Jio vs Airtel vs Vi: डेटा खत्म होने पर ये हैं बेस्ट डेटा बूस्टर प्लान, यहां जानें पूरी डिटेल

ASUS ROG ZEPHYRUS G14 (2021)
गेमिंग के दीवानों को यह लैपटॉप पसंद आ सकता है। पतला और हल्का गेमिंग लैपटॉप है। इसमें 14-इंच QHD डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह लेटेस्ट मल्टीप्लेयर और कॉम्पेटिटीव गेम्स के लिए आदर्श है। AMD Ryzen 9 5900HS CPU के कारण आमतौर पर परफॉर्मेंस अच्छा रहता है। यह गेम के साथ 3D मॉडलिंग ऐप और वीडियो एडिटिंग प्रोग्राम को भी अच्छे से हैंडल कर सकता है। GPU टैक्सिंग गेम 6GB VRAM के साथ RTX 3060 पर संचालित होते हैं। इसके अलावा, इसमें 16GB रैम और 1TB M.2 NVMe SSD की सुविधा मिलती है। यह आपके सभी खेलों को स्टोर करने और गेम्स को जल्द लोड करने के लिए अच्छा है। अमेजन पर 34 छूट के साथ अभी इसकी कीमत 1,39,990 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

DELL G3 3500 GAMING LAPTOP
डेल का यह गेमिंग लैपटॉप बजट-फ्रेंडली है। यह इंटेल कोर i5 सीपीयू और 8GB रैम से लैस है। यह बेहतर परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप है। गेमर्स इस लैपटॉप पर हाई ग्राफिक्स के साथ लेटेस्ट गेम का आनंद ले सकते हैं। यह GTX 1650Ti GPU से लैस है। डेल के इस लैपटॉप में आपको 15.6-इंच 120Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन मिलता है। लैपटॉप का डिजाइन भी काफी स्टाइलिश है, जो इसे भीड़ से अलग करता है। GameShift कीज का उपयोग करके आप इस लैपटॉप के गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर कर सकते हैं। अमेजन पर इस गेमिंग लैपटॉप की कीमत 86,112 रुपये है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है।
यह भी पढ़ेंः Airtel- Jio के पास नहीं BSNL जैसा सस्ता वार्षिक प्लान, यहां जानें पूरी डिटेल

LENOVO IDEAPAD GAMING 3
लेनोवो का यह गेमिंग लैपटॉप भी एक आदर्श विकल्प हो सकता है। खासकर जो लोग किफायती रेंज में गेमिंग लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं, वे इस लैपटॉप के साथ जा सकते हैं। इसमें आपको 120 Hz रिफ्रेश रेट, 6-कोर Ryzen 5 5600H प्रोसेसर और GTX 1650 ग्राफिक्स कार्ड के साथ 15.6 इंच FHD रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलता है। इसमें 8GB रैम है, जिसे 16GB तक अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें 512GB एसएसडी की सुविधा मिलती है। इसमें आपको बेहद कम बेजल मिलते हैं। यह लैपटॉप गेमिंग के बजाय पेशेवर ज्यादा दिखता है। लैपटॉप में नीले रंग के एक्सेंट हैं, जो देखने में काफी स्टाइलिश है, जो इसे अन्य ओवर द टॉप गेमिंग लैपटॉप से अलग करते हैं। अमेजन पर इसकी कीमत 65,799 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी देती है।

LENOVO LEGION 5
इस लैपटॉप का डिजाइन आपको पसंद आएगा। डिस्प्ले पैनल को कीबोर्ड डेक को थोड़ा आगे बढ़ाया गया है, जिससे आदर्श कूलिंग वेंट के लिए जगह बन गई है। इसका मतलब यह भी है कि सबसे महत्वपूर्ण पोर्ट पीछे स्थित है, जो आपके डेस्क को बेदाग लुक देते हैं। बेहतरीन गेमिंग के लिए इसमें आपको एनवीडिया जीटीएक्स 1650, इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और एक 512 जीबी एसएसडी मिलती है। इसमें 16.1 इंच का डिस्प्ले है, जो 120hz की रिफ्रेश रेट से लैस है। लैपटॉप में एक अच्छी तरह से निर्मित चेसिस है, जो इसे मजबूत बनाता है। इस लैपटॉप की कीमत अमेजन पर 67,990 रुपये है। कंपनी प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी दे रही है।
यह भी पढ़ेंः स्पोर्टी लुक के साथ आ रही नई Maruti Suzuki Baleno, इन खूबियों से होगी लैस

Web Stories