ये हैं बेस्ट हाई स्पिन वाली Washing Machines, सर्दियों में तेजी से कपड़े सुखाना हो जाएगा आसान

17357

सर्दी के मौसम में कपड़े सुखाना आसान नहीं होता है। ऐसी स्थिति में हाई स्पिन स्पीड वाली वाशिंग मशीन (Washing machines) आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह कम समय में ही कपड़े सुखाने में मदद करेगा। खासकर सर्दियों के दौरान यह कपड़ों को अच्छी तरह से धोने में मदद करता है और कपड़ों को तेजी से सूखने देता है। यदि आप हाई स्पिन स्पीड वाली बेहतर वाशिंग मशीन (Washing machines) की तलाश में हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि किसे चुनना है, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है।
यह भी पढ़ेंः Electric Soup Makers से घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट सूप, 300 रु से कम की ईएमआई पर खरीदें

हाई स्पिन Washing Machines

  • SAMSUNG WASHING MACHINE, WD80T604DBX/TL
  • LG WASHING MACHINE, FHM1207ADL
  • BOSCH WAJ28262IN

SAMSUNG WASHING MACHINE, WD80T604DBX/TL

सैमसंग की यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन (fully automatic washing machine) अपनी कैटेगरी में बेस्ट ड्रायर (best dryer) के साथ आती है, जो प्रत्येक वॉश साइकल के दौरान कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है। इसकी क्षमता 8 kg है और यह 6 सदस्यों तक के बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका डायमंड ड्रम और इको बबल तकनीक (Eco Bubble technology) सुनिश्चित करती है कि सभी कपड़े धीरे से और अच्छी तरह से धोए जाएं, जिससे कोई दाग न लगे। इस फ्रंट-लोडिंग मशीन में नीचे शक्तिशाली मोटर है, जो 1400 RPM तक की स्पीड प्राप्त कर सकती है। इससे कपड़े को सूखने में काफी कम समय लगता है। इसमें 22 वॉश प्रोग्राम हैं, जो सभी प्रकार के कपड़ों जैसे कि ऊनी, कपास, रेशम, डेनिम आदि को आसानी से धो सकता है। इसमें हाइजीन स्टीम वॉश भी है, जो कीटाणुओं और बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए भाप का उपयोग करके कपड़ों को गहरी और स्वच्छ सफाई देता है। इतना ही नहीं, इसकी डिजिटल इनवर्टर तकनीक ऊर्जा की खपत को कम करता है और बेहतर ऑपरेशन में मदद करता है। इस प्रोडक्ट की अमेजन पर कीमत 52,679 रुपये है। इसे आप 2,480 रुपये की मासिक EMI पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 3 साल की वारंटी दे रही है।

LG WASHING MACHINE, FHM1207ADL

LG का यह वाशिंग मशीन पूरी तरह से ऑटोमैटिक फ्रंट-लोड वाशिंग मशीन है जो मध्यम आकार वाली फैमिली के लिए उपयुक्त है। इसकी क्षमता 7 kg है और इसकी बीईई रेटिंग 5 स्टार है। यह अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ दक्षता प्रदान करता है। मशीन 1200 RPM तक की स्पिन स्पीड प्राप्त कर सकती है, जिससे आप अपने कपड़ों को तेजी से सुखा सकते हैं। वाशिंग मशीन में विभिन्न प्रकार के कपड़े धोने के लिए 10 वॉश प्रोग्राम हैं। यह कपड़े को धीरे और अच्छी तरह से धोने के लिए 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव तकनीक का उपयोग करता है। कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इसमें आपको चाइल्ड लॉक, टाइम डिले, क्विक 30, बेबी केयर, स्मार्ट डायग्नोसिस (स्मार्टथिनक्यू ऐप) और विभिन्न तरह के एडवांस फीचर्स से लैस है। मोटर सीधे ड्रम से जुड़ी होती है, जो शोर, कंपन और टूट-फूट को कम करती है। इसमें हीटर (heater) की सुविधा है, जो कठिन दागों को हटाने के लिए 60 डिग्री सेल्सियस तक पानी को गर्म कर सकता है। अमेजन पर इस प्रोडक्ट की कीमत 28,490 रुपये है। इसे 1341 रुपये की मासिक EMI पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दे रही है।
यह भी पढ़ेंः ठंड से बचाएंगे ये Oil-Filled Radiators, पीटीसी पंखे से है लैस

BOSCH WAJ28262IN

बॉश का यह फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन (fully automatic washing machine) 8 Kg की क्षमता से लैस है। इस फ्रंट-लोडिंग मशीन की बीईई रेटिंग 5 स्टार है और यह बड़े परिवारों के लिए आदर्श है। यह हाइजीनिक वॉश सुनिश्चित कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 99.99 प्रतिशत तक बैक्टीरिया को हटा सकता है। यह कपड़े की बेहतर तरीके के सफाई करता है। इसके लिए मशीन में 15 वॉश प्रोग्राम है। आप कपड़े के हिसाब से वॉश प्रोग्राम को ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें एंटी-टेंगल फंक्शन भी है, जो कपड़ों को एक दूसरे के साथ उलझने और क्षतिग्रस्त होने से रोकता है। मशीन कपड़ों को जल्दी सुखाने के लिए 1400 RPM तक की गति से घूम सकती है। रीलोड फंक्शन आपको वॉश साइकल शुरू करने के बाद भी कपड़े डालने की सुविधा देता है। एंटी-वाइब्रेशन साइड पैनल संचालन के दौरान शोर और कंपन कम करता है। इमसें Vario ड्रम गंदगी को बेहतर तरीके से साफ करने में मददगार होता है। अमेजन पर इस प्रोडक्ट की कीमत 41,490 है। इसे आप 1953 रुपये की मासिक EMI पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दे रही है।
यह भी पढ़ेंः कीमत 500 रुपये की बजट में बेस्ट हैं ये Water Heaters Rod

Web Stories