1200 रुपये से कम में खरीदें ये शानदार किचन Appliances, अब मिनटों में होगा काम

20154

वैसे घर के किचन में ज्यादा समय महिलाओं का ही बीतता है, किचन में घंटों काम करना भी इतना आसन नहीं होता जितना अक्सर दिखाई देता है। खाना बनाना और उससे पहले उसकी तैयारी करना भी एक बड़ा चेलेंज होता है। लेकिन  किचन के कामों को आसान बनाने के लिए इस समय मार्केट में कई किचन अप्लायंस आ गये हैं जोकि घन्टों का काम मिनटों में कर देते हैं। यहां हम आपको कुछ खास अप्लायंस के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं और आपका काफी समय भी बचा सकते हैं।

इलेक्ट्रिक कैटल

सर्दी के इस मौसम में गर्म पानी बहुत ही फायदेमंद होता है, सर्दी ही नहीं किसी भी मौसम से आप गुनगुना या गर्म पानी पी सकते हैं। इसलिए आज के समय में किचन अप्लायंस में Electric Kettle काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। Candes ब्रांड का Boiler Electric Kettle आप खरीद सकते हैं जोकि 2 लीटर क्षमता में उपलब्ध है। इसमें पानी आसानी से और तेजी से गर्म होता है। इसमें  आप पानी गर्म कर सकते हैं, चाय, कॉफ़ी और सूप भी बना सकते हैं इसका प्रोडक्ट का डिजाइन काफी अच्छा है और इसमें अच्छी क्वालिटी भी मिलती है। यह स्टेन लैस स्टील से बना है। इसमें  काफी मजबूत हैंडल दिया है। यह 1500W के साथ आता है। इस इलेक्ट्रिक कैटल को आप कंपनी की वेबसाइट, अमेज़न और फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 775 रुपये (अमेजन इंडिया) है। यह भी पढ़ें: बाथरूम के लिए बेस्ट हैं ये Hand Dryers, कीमत 3,000 रुपये से कम

इलेक्ट्रिक चॉपर

कैंडेस चॉप मास्टर हैंड चॉपर प्लस एक कॉम्पैक्ट किचन असिस्टेंट है। यह प्याज, अन्य सब्जियां, मेवा काटने और एक ही पुश स्टार्ट के साथ टमाटर प्यूरी बना सकता है। यह साइज़ में कॉम्पैक्ट जरूर है लेकिन काफी पावरफुल भी है इसे ऑपरेट करना भी काफी आसान है। यह डबल ब्लेड के साथ आता है। यह नॉन स्लिप रिंग से लैस है यानी यह इस्तेमाल के दौरान स्लिप नहीं होता। इसमें जंग प्रतिरोधी स्टेनलेस स्टील ब्लेड इस्तेमाल किया है जोकि लम्बे समय तक आपका साथ देते हैं। इसके ब्लेड्स काफी शार्प हैं जोकि काफी बेहतर अपना काम करते हैं, यह ब्लेड सब्जियों, फलों, नट्स को काटने में सक्षम है। मल्टीफंक्शनल ऑपरेशन के लिए 250 W शक्तिशाली मोटर लगी है। इसका डिजाइन अच्छा है और इसमें काफी अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल भी किया है।  इस इलेक्ट्रिक चॉपर को आप कंपनी की वेबसाइट, अमेज़न और फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 929 रुपये (अमेजन इंडिया) है। यह भी पढ़ें: 15,000 रुपये से कम में बेस्ट हैं ये Water Purifiers, जानें फीचर्स

हैंड ब्लेंडर

अगर आप लस्सी, जूस बनाने या फ्रूट्स, प्यूरी प्याज, टमाटर, या अन्य खाने वाली चीजों को आसानी से मिश्रण करना चाहते हैं तो आपके लिए हैंड ब्लेंडर काफी अच्छा ऑप्शन बन सकता है। ये हैंड ब्लेंडर न सिर्फ अच्छे से काम करते हैं बल्कि आपका काफी समय भी बचा सकते हैं। आप कैंडेस सुपर हैंड ब्लेंडर को अपने किचन की शोभा बना सकते हैं। इसमें 250W की शक्तिशाली मोटर लगी है और यह स्टेनलेस स्टील सुपर शार्प ब्लेड से लैस है यह रोजमर्रा की भोजन की तैयारी की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है और उसी हिसाब से इसे डिजाइन किया गया है। बस एक बटन से आप इसे ऑपरेट कर सकते हैं, साथ ही इसकी सफाई भी काफी आसान है।

Web Stories