आ रही है महिंद्रा की नई जबरदस्त इलेक्ट्रिक कार, टाटा से लेकर हुंडई को मिलेगी चुनौती

15960

भारत में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कारों की बाढ़ सी आ जायेगी, और इसकी मजबूत शुरुआत अब हो चुकी है। आपको बता दें देश की प्रमुख कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अब 13 नए वाहन लाने की तैयारी कर रही है जिसमें से 8 सिर्फ इलेक्ट्रिक मॉडल होंगे। लेकिन इन मॉडल्स को 2027 तक लॉन्च किये जाने की संभावना है। सोर्स के मुताबिक कंपनी देश में eKUV100, XUV400 और XUV700 नाम से भी इलेक्ट्रिक कारें लाएगी। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा समूह के ऑटो और फार्म सेक्टर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए XUV400 के नाम का इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन यह अभी तक पूरी तरह से कन्फर्म नहीं है।

इससे पहले यह बताया जा रहा था कि महिंद्रा XUV400 के नाम से एक मिड साइज एसयूवी आएगी जोकि XUV300 और XUV500 के बीच का मॉडल होगी। इतना ही नहीं S204 कोडनेम वाली इस मिड-साइज़ SUV को फोर्ड के B-प्लेटफ़ॉर्म पर बनाने की भी योजना थी जोकि सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा से मुकाबला करती। लेकिन फोर्ड और महिंद्रा की साझेदारी खत्म होने की वजह से XUV400 नाम का इस्तेमाल eXUV300 के लिए किया जा सकता है। यह भी पढ़ें: फुल चार्ज में 120km की रेंज देती है यह सुपर इलेक्ट्रिक बाइक, टॉप स्पीड दीवाना बना देगी

2020 ऑटो एक्सपो को आप सभी ने देखा होगा, इस एक्सपो में Mahindra XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश किया गया था। आपको बता दें कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर(MESMA) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड यह पहला मॉडल था । इसमें 350V और 380V दो वेरिएंट दिखाए थे। यह भी पढ़ें: फुल चार्ज में 611km की रेंज देने वाली आ रही है जबरदस्त कार, जानिये कीमत

Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक वर्जन  को साल 2023 तक लॉन्च किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो चिप की कमी के कारण, इसका लॉन्च 2024 तक टाला जा सकता है। वहीं इलेक्ट्रिक XUV300 पहला प्रोडक्ट होगा जिसमें LG Chem द्वारा डिवेलप बैटरी सेल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो दिखने में यह कार ऑटो एक्सपो में दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी ही हो सकती है।

Web Stories