Redmi का सस्ता 4G फोन जल्द होगा लॉन्च, इसमें मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा

20290

भारतीय बाजार में जल्द ही Redmi 10A, Redmi 10C बजट फोन लॉन्च होने की उम्मीद है। Redmi 10A और Redmi 10C के बारे में कहा रहा है कि ये चीनी कंपनी का अगला बजट फोन हो सकता है। Xiaomi के नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा, 50mp का प्राइमरी सेंसर होने की उम्मीद है। ये फोन मीडियाटेक चिपसेट पर आ सकते हैं। Xiaomi भारत, चीन के साथ अन्य वैश्विक बाजारों में Redmi 10A और Redmi 10C को लॉन्च करने के लिए तैयार है।

Xiaomiui की एक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi जल्द ही Redmi 10A और Redmi 10C स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन की कीमत 12,000 या $200 (लगभग 14,000 रुपये) रुपये से कम हो सकती है। दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक चिपसेट के साथ आ सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः 2022 Audi Q7 Facelift भारत में 3 फरवरी को होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू

ट्रिपल रियर कैमरा से लैस

Redmi 10A और Redmi 10C मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने की बात कही गई है। इसमें 50-मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL S5KJN1 सेंसर या OmniVision OV50C सेंसर हो सकते हैं। कहा जाता है कि Redmi 10A और Redmi 10C की कैमरा यूनिट में 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रावाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का OV02B1B या SC201CS मैक्रो कैमरा शामिल हो सकते हैं। हालांकि Xiaomi ने अभी तक Redmi 10A और Redmi 10C के बारे में किसी भी विवरण की पुष्टि नहीं की है।

Redmi 10A और Redmi 10C के क्रमशः Redmi 9A और Redmi 9C के सक्सेसर हो सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स को 2020 के शुरुआत में मलेशिया में लॉन्च किया गया था। इसके बाद Redmi 9A को भारत में लॉन्च किया गया, लेकिन Redmi 9C की उपलब्धता चुनिंदा बाजार तक ही सीमित है। Redmi 9A की कीमत भारत में 2GB + 32GB स्टोरेज मॉडल के लिए 7,499 और 3GB + 32GB स्टोरेज मॉडल के लिए 8,299 रुपये है। वहीं Redmi 9C की कीमत मलेशिया में 2GB + 32GB स्टोरेज मॉडल के लिए MYR 429 (लगभग 7,500 रुपये) है।
यह भी पढ़ेंः सबसे सस्ती हैं ये Electric Scooter, कीमत 40 हजार रुपये से भी कम

Web Stories