Renault Kiger को खरीदना हुआ अब महंगा, जानें कितनी हुई महंगी

3598

भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में रेनो की नई Kiger  काफी तेजी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रही है, कम कीमत और बढ़िया फीचर्स के दम पर लोग इसे हाथों-हाथ खरीद भी रहे हैं। भारत में इसकी एक्स शो रूम कीमत 5.45 लाख रुपये से लेकर 9.55 लाख रुपये तक जाती है। यह CMF-A प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। लेकिन अब Kiger को खरीदने के लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। Renault (रेनो) ने इस सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger (काइगर) की कीमत बढ़ा दी है।

इतने बढ़े दाम

रेनो ने Kiger के अलग-अलग वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग कीमत बढ़ी है। Kiger के बेस वेरिएंट RXE और RXE ड्यूल टोन के साथ-साथ RXT  टर्बो सीवीटी और RXZ टर्बो सीवीटी वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके अलावा सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 3,000 रुपये से लेकर 33,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

इंजन की बात करने तो नई Kiger में आपको 1.0-लीटर का पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन चुनने का ऑप्शन मिलता है।  Kiger में मैन्युअल, AMT और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, यानी आप अपनी जरूरत और सहूलियत के हिसाब से इसका चुनाव कर सकते हैं। डिजाइन के मामले में नई KIGER आपको पहली नज़र में पसंद आएगी। दिखने में यह बोल्ड और स्पोर्टी है। हांलाकि इसके डिजाइन में आपको कंपनी की ही kwid की भी झलक नज़र आएगी।

इसके फ्रंट की बात करें तो यहाँ पर बोल्ड ग्रिल देखने को मिलती है, जोकि दोनों LED, DRL से मिलती है, इसके अलावा ठीक नीचे की तरफ काफी स्टाइलिश हेडलाइट्स देखी जा सकती हैं। इसमें 205 mm का ग्राउंड क्लेरेंस मिलता है जोकि काफी बेहतर है। इसके इंटीरियर की डैशबोर्ड के डिजाइन में थोड़ा नयापन देखने को मिलता है,  एक 8.0 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम आपको यहां मिल जाएगा. इसके अलावा फुल्ली डिजिटल कंसोल मिलने वाला है. प्लास्टिक क्वालिटी थोड़ी हार्ड है।

डायमेंशन की बात करे तो इसकी लंबाई 3,991mm,चौड़ाई 1,750mm और ऊंचाई 1,600mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 2500mm है। इसके इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm है। यह कार कैसपियन ब्लू, रेडियंट रेड, मूनलाइट सिल्वर, प्लेनेट ग्रे, आइस कूल व्हाइट और महोगेनी समेत 6 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Web Stories