एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट से लैस हैं ये Smart Bulbs, कीमत 700 रुपये से कम

19016

आजकल घरों में भी स्मार्ट बल्ब (Smart Bulbs) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। अगर आप भी अपने घरों में वॉयस से कंट्रोल होने वाले स्मार्ट बल्ब खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। ये बल्ब Google Home और Alexa सपोर्ट के साथ आते हैं। इन लाइट्स को आप अपने मोबाइल फोन के माध्यम से नियंत्रित कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ये आपके कमरे को जीवंत बना देते हैं। इन बल्ब की कीमत भी ज्यादा नहीं है। आइए जान लेते हैं कुछ ऐसे ही स्मार्ट बल्ब के बारे में, जिन्हें आप किफायती दामों पर खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Roti Maker किचन में काम बनाएगा आसान, कीमत भी ज्यादा नहीं

Wipro 12.5W B22 Wi-Fi Smart LED Bulb
यह स्मार्ट बल्ब 12.5W की पावर डिलीवरी के साथ आपके कमरे को रंगों से भर देता है। एक बार जब आप इसे B22 बल्ब सॉकेट से जोड़ लेते हैं, तो आप इसे मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके वाई-फाई से जोड़ सकते हैं। इसे वाई-फाई से कनेक्ट करने पर आप सीधे ऐप से रंग, पैटर्न, चमक, मोड, टाइमर आदि को सेट कर सकते हैं। बल्ब में हाई पावर से लैस है, जो कमरे को रोशनी से भर देता है। इस स्मार्ट बल्ब की कीमत 768 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दे रही है।

Halonix Wi-Fi Enabled Smart LED Bulb
यह स्मार्ट बल्ब कुल 16 मिलियन रंगों का वादा करता है और आप एक बटन के स्पर्श से जो चाहें चुन सकते हैं। वास्तव में आप पल्स या पैटर्न मोड भी सेट कर सकते हैं। इसमें आप ब्राइटनेस, कलर सलेक्शन, मोड स्पीड आदि को कंट्रोल कर सकते हैं। ये रोशनी हर अवसर के लिए बेहतर हो सकती हैं, क्योंकि क्योंकि ये ऐप के साथ कमरे के टोन और मूड को पूरी तरह से बदल सकती हैं। अगर आपके पास एलेक्सा या Google होम सिस्टम है, तो आप कमांड बोल सकते हैं। यह स्मार्ट एलईडी बल्ब आपको प्रीसेट, रूटीन और टाइमर देता है, जो इसे सबसे स्मार्ट एलईडी बल्बों में से एक बनाता है। इसकी कीमत अमेजन पर 599 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दे रही है।
यह भी पढ़ेंः फल-सब्जियों से बैक्टीरिया और हानिकारक रसायनों को हटाना है, तो ले आएं ये Cleaner Machine, कीमत भी ज्यादा नहीं

Philips Wiz Smart WI-Fi 9-Watt LED Bulb
यदि आप दो या दो से अधिक बल्ब लेना चाह रहे हैं, तो फिलिप्स का यह बल्ब आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें मल्टीपल लाइट सोर्स के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। यह सब मोबाइल ऐप के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है, जो आपको अलग-अलग रोशनी या उनके संयोजन के रूप में उपयोग करने देता है। जब एक साथ सेट किया जाता है, तो ये प्रभावशाली लाइट शो प्रदान करते हैं और यूजर्स को उज्जवल, अधिक समृद्ध कलर प्रदान करता है। आप इसे अपनी आवाज से नियंत्रित कर सकते हैं। वार्म और हल्के रंगों के बीच चयन कर सकते हैं। इसमें टाइमर सेट करने की सुविधा भी है। यह उपयोग करने में बहुत आसान है। आप आसानी से स्मार्ट लाइट का सेटअप कर सकते हैं। इसे वॉयस और वाईफाई के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः ये हैं सबसे किफायती Electric blankets, कीमत 1,000 रुपये से भी कम

Web Stories