
भारत में 20,000 रुपये से कम की कीमत खरीदने के लिए कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। इस बजट में आपको दमदार बैटरी, अच्छा कैमरा, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मजबूत प्रोसेसर वाले फोन मिलते हैं। अगर आप एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो iQOO Z11x, Oppo A6, POCO M8, Moto G67 Power, vivo T4R, realme P4, Moto G96 5G, Moto G86 Power, iQOO Z10R, Samsung Galaxy A17 5G, Tecno Pova Slim, vivo Y31 Pro, Samsung Galaxy F36 5G आदि अच्छे विकल्प हो सकते हैं। आपकी जरूरतों के हिसाब से इनमें से कोई भी फोन आपके लिए सही चॉइस हो सकता है। आइए जान लेते हैं 20,000 रुपये से कम की रेंज में आने वाले 5G फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस…
iQOO Z11x
20 हजार रुपये से कम की रेंज में iQOO Z11x पावरफुल 5G स्मार्टफोन है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए दमदार है। इसके अलावा, फोन में 6.76 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ एक्सपीरियंस देता है। कैमरा की बात करें, तो इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ 7200mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.76 इंच LCD, FHD+ (1080×2344 px), 120Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v16
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Turbo, ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (एक्सपेंडेबल नहीं)
- रियर कैमरा: 50MP + 2MP, LED फ्लैश, 4K @30fps
- फ्रंट कैमरा: 32MP, स्क्रीन फ्लैश, 4K @30fps
- बैटरी: 7200mAh, 44W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम
क्यों खरीदें
iQOO Z11x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ यह फोन गेमिंग और डेली यूज के लिए शानदार है। 32MP फ्रंट कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी अच्छा विकल्प बनाते हैं।
स्टोर: अमेजन
Oppo A6

15 हजार से 20 हजार रुपये के बीच Oppo A6 स्टाइलिश 5G स्मार्टफोन है, जिसमें AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी का कॉम्बिनेशन मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। 7000mAh बैटरी और 45W SuperVOOC चार्जिंग इसे लंबा और तेज बैकअप देती है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.57 इंच AMOLED, FHD+ (1080×2372 px), 120Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपेंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP + 2MP, LED फ्लैश, Full HD वीडियो
- फ्रंट कैमरा: 16MP, स्क्रीन फ्लैश
- बैटरी: 7000mAh, 45W SuperVOOC चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
Oppo A6 उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी चाहते हैं। 7000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग लंबे समय तक इस्तेमाल और जल्दी चार्जिंग सुनिश्चित करती है। वहीं 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा इसे डेली यूज के लिए संतुलित बनाते हैं।
स्टोर: अमेजन
POCO M8

मिड-रेंज सेगमेंट में POCO M8 भी एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड 5G स्मार्टफोन है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में आपको 6.77 इंच का Flow AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा की बात करें, तो इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5520mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन बैलेंस्ड एक्सपीरियंस देता है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.77 इंच Flow AMOLED, FHD+ (1080×2392 px), 120Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: Snapdragon 6 Gen 3, ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपेंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP + 2MP, LED फ्लैश, 4K @30fps
- फ्रंट कैमरा: 20MP, स्क्रीन फ्लैश
- बैटरी: 5520mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
POCO M8 उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो परफॉर्मेंस और डिस्प्ले दोनों चाहते हैं। Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर स्मूथ परफॉर्मेंस देता है और 120Hz AMOLED डिस्प्ले बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देता है। 50MP कैमरा और 45W चार्जिंग इसे एक ऑलराउंडर बनाते हैं।
स्टोर: फ्लिपकार्ट
Moto G67 Power
पावरफुल बैटरी और क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए Moto G67 Power एक अच्छा विकल्प है। इसमें Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में मजबूत है। फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass प्रोटेक्शन मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 7000mAh बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाती है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.7 इंच LCD, FHD+ (1080×2400 px), 120Hz, पंच-होल, Gorilla Glass
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: Snapdragon 7s Gen 2, ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (एक्सपेंडेबल नहीं)
- रियर कैमरा: 50MP + 8MP, डुअल LED फ्लैश, 4K @30fps
- फ्रंट कैमरा: 32MP, 4K वीडियो
- बैटरी: 7000mAh, 30W Turbo Charging, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
Moto G67 Power उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो बड़ी बैटरी और क्लीन Android एक्सपीरियंस चाहते हैं। Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ यह फोन स्मूथ और फास्ट परफॉर्मेंस देता है। 7000mAh बैटरी और 32MP फ्रंट कैमरा इसे डेली यूज और कंटेंट क्रिएशन दोनों के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं।
स्टोर: अमेजन
vivo T4R
20 हजार रुपये की रेंज में vivo T4R आकर्षक 5G स्मार्टफोन है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 19,499 रुपये है। इसमें 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा है, जो शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देता है। वहीं 5700mAh की बैटरी और 44W फ्लैश चार्जिंग इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श बनाती है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.77 इंच (17.2 cm) कर्व्ड AMOLED, FHD+ (1080×2392 px), 120Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400, ऑक्टा-कोर (2.6 GHz, क्वाड कोर + 2 GHz, क्वाड कोर)
- रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल स्टोरेज नहीं)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP डेप्थ, स्मार्ट ऑरा लाइट, 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, स्क्रीन फ्लैश, 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- बैटरी: 5700mAh, 44W फ्लैश चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, डस्ट रेसिस्टेंट, वाटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
vivo T4R का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट शानदार विजुअल्स प्रदान करता है। इसका 50MP डुअल रियर और 32MP फ्रंट कैमरा फोटोग्राफी और वीडियो के लिए बेहतरीन है। 5700mAh की बैटरी तेज चार्जिंग के साथ लंबे समय तक चलती है। MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ यह फोन रोजमर्रा के कार्यों और गेमिंग में शानदार है।
स्टोर: फ्लिपकार्ट
realme P4
realme P4 भी एक अच्छा 5G स्मार्टफोन है। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 19,499 रुपये है। इसमें 6.77 इंच का हाइपर ग्लो AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमराहै। 7000mAh की बैटरी और 80W अल्ट्रा चार्जिंग इसे लंबे समय तक चलने वाला बनाती है। MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के साथ यह फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बढ़िया है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.77 इंच (17.2 cm) हाइपर ग्लो AMOLED, FHD+ (1080×2392 px), 144Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Ultra, ऑक्टा-कोर (2.6 GHz, क्वाड कोर + 2 GHz, क्वाड कोर)
- रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल स्टोरेज नहीं)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश, 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल, फुल HD @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- बैटरी: 7000mAh, 80W अल्ट्रा चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, डस्ट रेसिस्टेंट, वाटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
realme P4 का 144Hz हाइपर ग्लो AMOLED डिस्प्ले वाइब्रेंट और शानदार है। इसकी 7000mAh की बैटरी और 80W अल्ट्रा चार्जिंग इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त बनाती है। 50MP ट्रिपल रियर कैमरा शानदार तस्वीरें लेता है। MediaTek Dimensity 7400 Ultra के साथ यह गेमिंग और रोजमर्रा के कार्यों में तेज है।
स्टोर: फ्लिपकार्ट
Moto G96 5G
Moto G96 5G एक शानदार 5G स्मार्टफोन है। अमेजन पर इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 19,569 रुपये है। इसमें 6.67 इंच का P-OLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। 5500mAh की बैटरी और 33W टर्बो पावर चार्जिंग इसे लंबे समय तक चलने वाला बनाती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर है।

स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) P-OLED, FHD+ (1080×2400 px), 144Hz, गोरिल्ला ग्लास 5, पंच-होल
सॉफ्टवेयर: Android v15
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz, क्वाड कोर + 1.95 GHz, क्वाड कोर)
रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल स्टोरेज नहीं)
रियर कैमरा: 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश, 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
फ्रंट कैमरा: 32MP, 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
बैटरी: 5500mAh, 33W टर्बो पावर चार्जिंग, USB Type-C
अन्य: 5G, डुअल सिम, डस्ट रेसिस्टेंट, वाटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
Moto G96 5G का 144Hz P-OLED डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास 5 टिकाऊ और वाइब्रेंट विजुअल्स देता है। 50MP डुअल रियर और 32MP फ्रंट कैमरा फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। वहीं 5500mAh की बैटरी लंबे समय तक चलती है। Snapdragon 7s Gen 2 के साथ यह फोन गेमिंग और डेली टास्क के लिए भी सही है।
स्टोर: अमेजन
Moto G86 Power
Moto G86 Power मजबूत 5G स्मार्टफोन है, जिसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये है। इसमें 6.7 इंच का P-OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। इमसें 6720mAh की बैटरी और 33W टर्बो चार्जिंग है, जो इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त बनाती है। MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ यह फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) P-OLED, FHD+ (1220×2712 px), 120Hz, गोरिल्ला ग्लास, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz, क्वाड कोर + 2 GHz, क्वाड कोर)
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश, 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- बैटरी: 6720mAh, 33W टर्बो पावर चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम (हाइब्रिड), डस्ट रेसिस्टेंट, वाटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
Moto G86 Power का 120Hz P-OLED डिस्प्ले है, जो कि शानदार है। 6720mAh की बैटरी लंबे समय तक उपयोग सुनिश्चित करती है। वहीं 50MP ट्रिपल रियर और 32MP फ्रंट कैमरा फोटोग्राफी के लिए शानदार है। MediaTek Dimensity 7400 के साथ यह रोजमर्रा के कार्यों और गेमिंग के लिए भी ठीक है।
स्टोर: फ्लिपकार्ट
iQOO Z10R
iQOO Z10R 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 19,498 रुपये है। इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। 5700mAh की बैटरी और 44W फ्लैश चार्जिंग लंबे समय तक उपयोग और तेज चार्जिंग प्रदान करती है। MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ यह फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.77 इंच (17.2 cm) AMOLED, FHD+ (1080×2392 px), 120Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400, ऑक्टा-कोर (2.6 GHz, क्वाड कोर + 2 GHz, क्वाड कोर)
- रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल स्टोरेज नहीं)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP डेप्थ, स्मार्ट ऑरा लाइट, 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, स्क्रीन फ्लैश, 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- बैटरी: 5700mAh, 44W फ्लैश चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, डस्ट रेसिस्टेंट, वाटर रेसिस्टेंट
- क्यों खरीदें iQOO Z10R का 120Hz AMOLED डिस्प्ले बढ़िया है। 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। वहीं 5700mAh की बैटरी और 44W फ्लैश चार्जिंग लंबे समय तक उपयोग सुनिश्चित करती है। MediaTek Dimensity 7400 के साथ यह गेमिंग और डेली के लिहाज से भी बढ़िया है।
स्टोर: अमेजन
Samsung Galaxy A17 5G
Samsung Galaxy A17 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 18,999 रुपये है। इसमें 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 13MP फ्रंट कैमरा है। वहीं 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग है। यह Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) सुपर AMOLED, FHD+ (1080×2340 px), गोरिल्ला ग्लास
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: Samsung Exynos 1330, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz, डुअल कोर + 2 GHz, हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 5MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो, LED फ्लैश, फुल HD @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- फ्रंट कैमरा: 13MP वाइड एंगल, फुल HD @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- बैटरी: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम (हाइब्रिड), डस्ट रेसिस्टेंट, वाटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
Samsung Galaxy A17 5G का सुपर AMOLED डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास टिकाऊ विजुअल्स देता है। 50MP ट्रिपल रियर कैमरा फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। 5000mAh की बैटरी लंबे समय तक चलती है। Exynos 1330 के साथ यह रोजमर्रा के कार्यों और हल्के गेमिंग में बेहतरीन है।
स्टोर: अमेजन
Tecno Pova Slim
Tecno Pova Slim बेहद स्लिम 5G स्मार्टफोन है, जिसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 19,999 रुपये है। इसमें 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा है। 5160mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग है। MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ यह फोन अच्छा प्रदर्शन करता है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.78 इंच (17.22 cm) कर्व्ड AMOLED, FHD+ (1224×2720 px), 144Hz, गोरिल्ला ग्लास, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6400, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz, डुअल कोर + 2 GHz, हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल स्टोरेज नहीं)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP, डुअल LED फ्लैश, 2K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- फ्रंट कैमरा: 13MP वाइड एंगल, 2K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- बैटरी: 5160mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, डस्ट रेसिस्टेंट, वाटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
Tecno Pova Slim का 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और बेहद स्लिम फोन है। 50MP रियर कैमरा फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। 5160mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग लंबे समय तक उपयोग सुनिश्चित करती है। MediaTek Dimensity 6400 के साथ यह रोजमर्रा के कार्यों में अच्छा है।
स्टोर: अमेजन
vivo Y31 Pro
vivo Y31 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 18,999 रुपये है। इसमें 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP फ्रंट कैमरा है। साथ ही, इसमें 6500mAh की बैटरी और 44W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट है। यह MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.72 इंच (17.07 cm) LCD, FHD+ (1080×2408 px), 120Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz, क्वाड कोर + 2 GHz, क्वाड कोर)
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश + ऑरा लाइट, 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, फुल HD @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- बैटरी: 6500mAh, 44W फ्लैश चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम (हाइब्रिड), डस्ट रेसिस्टेंट, शॉक रेसिस्टेंट, वाटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
vivo Y31 Pro की 6500mAh बैटरी और 44W फ्लैश चार्जिंग लंबे समय तक उपयोग के लिए इसे आदर्श बनाती है। इसका 50MP डुअल रियर कैमरा फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। साथ ही, 120Hz LCD डिस्प्ले स्मूथ विजुअल्स देता है। MediaTek Dimensity 7300 के साथ यह रोजमर्रा के कार्यों और गेमिंग में बढ़िया है।
स्टोर: अमेजन
Samsung Galaxy F36 5G
Samsung Galaxy F36 5G स्मार्टफोन है, जिसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 16,291 रुपये है। इसमें 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 13MP फ्रंट कैमरा है। साथ ही, इसमें 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलती है। Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ यह फोन रोजमर्रा के कार्यों में अच्छा प्रदर्शन देता है।

स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) सुपर AMOLED, FHD+ (1080×2340 px), 120Hz, गोरिल्ला ग्लास, नॉच
सॉफ्टवेयर: Android v15
प्रोसेसर: Samsung Exynos 1380, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz, क्वाड कोर + 2 GHz, क्वाड कोर)
रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो, LED फ्लैश, 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
फ्रंट कैमरा: 13MP वाइड एंगल, 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
बैटरी: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
अन्य: 5G, डुअल सिम (हाइब्रिड), डस्ट रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
Samsung Galaxy F36 5G का 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले वाइबेंट विजुअल्स के साथ आता हैह। 50MP रियर कैमरा फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। वहीं 5000mAh की बैटरी सामान्य इस्तेमाल में एक दिन आराम से चल जाती है। Exynos 1380 के साथ यह रोजमर्रा के कार्यों और हल्के गेमिंग में अच्छा है।
स्टोर: अमेजन
CMF Phone 2 Pro
20 हजार रुपये की रेंज में CMF Phone 2 Pro एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन है। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट के लिए कीमत फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये है। फोन में 6.77 इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर के साथ यह मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान अच्छा परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.77 इंच (17.2 cm) फ्लेक्सिबल AMOLED, FHD+, 120Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Pro, ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल स्टोरेज नहीं)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP, LED फ्लैश
- फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल
- बैटरी: 5000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
क्यों खरीदें
CMF Phone 2 Pro का 120Hz फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले शानदार और स्मूथ विजुअल्स देता है। इसका 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP फ्रंट कैमरा फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेहतरीन है। 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग लंबे समय तक उपयोग और तेज चार्जिंग सुनिश्चित करती है। MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर के साथ यह फोन रोजमर्रा के कार्यों और गेमिंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
OPPO K13
OPPO K13 भी इस रेंज में आने वाला एक 5G स्मार्टफोन है, जो दमदार बैटरी और आधुनिक फीचर्स के साथ आता है। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 17,053 रुपये है। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा, 7000mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) AMOLED, FHD+, 120Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: Snapdragon 6 Gen 4, ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल स्टोरेज नहीं)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP, LED फ्लैश
- फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल
- बैटरी: 7000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
क्यों खरीदें
OPPO K13 का 120Hz AMOLED डिस्प्ले स्मूथ और शार्प विजुअल्स प्रदान करता है। इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग लंबे समय तक उपयोग और तेज चार्जिंग सुनिश्चित करती है। 50MP डुअल कैमरा सेटअप अच्छी फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है और Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर रोजमर्रा के कार्यों के लिए अच्छी परफॉर्मेंस देता है।
स्टोरः अमेजन
Motorola Edge 50 Fusion
Motorola Edge 50 Fusion स्टाइलिश 5G स्मार्टफोन है, जो प्रीमियम डिजाइन और शानदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। फोन के 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 18,930 रुपये है। इसमें 6.67 इंच का P-OLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी 68W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) P-OLED, FHD+, 144Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v14
- प्रोसेसर: Snapdragon 7s Gen 2, ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल स्टोरेज नहीं)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 13MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश
- फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल
- बैटरी: 5000mAh, 68W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
क्यों खरीदें
Motorola Edge 50 Fusion का 144Hz P-OLED डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो के लिए शानदार है, वहीं 50MP डुअल कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए बढ़िया है। इसके अलावा, 5000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग लंबे समय तक उपयोग और तेज चार्जिंग सुनिश्चित करती है। Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।
स्टोरः अमेजन
Infinix Note 50s 5G+
Infinix Note 50s 5G+ भी इस लिस्ट में दमदार 5G स्मार्टफोन है, जो आधुनिक डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ आता है। फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 64MP डुअल रियर कैमरा और 5500mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.78 इंच (17.22 cm) AMOLED, FHD+, 144Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Ultimate, ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल स्टोरेज नहीं)
- रियर कैमरा: 64MP वाइड + 2MP, LED फ्लैश
- फ्रंट कैमरा: 13MP वाइड एंगल
- बैटरी: 5500mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
क्यों खरीदें
Infinix Note 50s 5G+ का 144Hz AMOLED डिस्प्ले स्मूथ और शार्प विजुअल्स देता है। इसका 64MP डुअल कैमरा सेटअप अच्छी फोटोग्राफी के लिए बेहतर है। 5500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श है। MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर शानदार परफॉर्मेंस देता है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Realme P3 5G
Realme P3 5G एक शानदार 5G स्मार्टफोन है, जो किफायती कीमत में दमदार फीचर्स के साथ आता है। फोन के 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये है। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा और 6000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) AMOLED, FHD+, 120Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4, ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP, LED फ्लैश
- फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल
- बैटरी: 6000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, IP69 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
क्यों खरीदें
Realme P3 5G का 120Hz AMOLED डिस्प्ले स्मूथ और शार्प विजुअल्स प्रदान करता है। इसका 50MP डुअल कैमरा सेटअप अच्छी फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। वहीं 6000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग है। IP69 रेटिंग इसे टिकाऊ और भरोसेमंद बनाती है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Infinix Note 40 Pro 5G
Infinix Note 40 Pro 5G इस प्राइस रेंज में आने वाला प्रीमियम 5G स्मार्टफोन है, जो शानदार डिजाइन और दमदार कैमरा परफॉर्मेंस के साथ आता है। फोन के 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 18,999 रुपये है। फोन में 6.78 इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 108MP ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.78 इंच (17.22 cm) फ्लेक्सिबल AMOLED कर्व्ड, FHD+, 120Hz, पंच-होल, गोरिल्ला ग्लास 5
- सॉफ्टवेयर: Android v14
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7020, ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 256GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल स्टोरेज नहीं)
- रियर कैमरा: 108MP वाइड + 2MP + 2MP, 3x ऑप्टिकल जूम, 10x डिजिटल जूम, डुअल LED फ्लैश
- फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, डुअल LED फ्लैश
- बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
क्यों खरीदें
Infinix Note 40 Pro 5G का 120Hz फ्लेक्सिबल AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले शानदार विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें आपको 108MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन इसे टिकाऊ बनाता है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Lava Blaze Duo 5G
Lava Blaze Duo 5G एक अनोखा 5G स्मार्टफोन है, जो डुअल स्क्रीन डिजाइन के साथ आता है। इसमें 6.67 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 64MP डुअल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। फोन के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 14,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) कर्व्ड AMOLED, FHD+, 120Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v14
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7025, ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज (एक्सपैंडेबल स्टोरेज नहीं)
- रियर कैमरा: 64MP वाइड + 2MP, LED फ्लैश
- फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल
- बैटरी: 5000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
क्यों खरीदें
Lava Blaze Duo 5G का डुअल स्क्रीन डिजाइन इसे यूनिक बनाता है। इसका 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले शानदार विजुअल्स देता है। 64MP डुअल कैमरा सेटअप अच्छी फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श विकल्प बनाता है।
स्टोरः अमेजन
Xiaomi Redmi Note 14 5G
Xiaomi Redmi Note 14 5G पावरफुल 5G स्मार्टफोन है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है। फोन के 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर ₹16,498 है। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 5110mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) AMOLED, FHD+, 120Hz, पंच-होल, गोरिल्ला ग्लास 5
- सॉफ्टवेयर: Android v14
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7025 Ultra, ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB/12GB रैम, 128GB/256GB/512GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो, LED फ्लैश
- फ्रंट कैमरा: 20MP वाइड एंगल
- बैटरी: 5110mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, IP रेटिंग (डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट), इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
क्यों खरीदें
Xiaomi Redmi Note 14 5G का 120Hz AMOLED डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन शानदार और सुरक्षित विजुअल्स देता है। इसका 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 20MP फ्रंट कैमरा बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। वहीं 5110mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग है। MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है।
स्टोरः अमेजन
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G किफायती 5G स्मार्टफोन है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस और शानदार डिजाइन के साथ आता है। फोन के 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 16,998 रुपये है। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा और 5500mAh की बैटरी 80W सुपर VOOC चार्जिंग के साथ दी गई है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) AMOLED, FHD+, 120Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v14
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 695, ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश
- फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल, स्क्रीन फ्लैश
- बैटरी: 5500mAh, 80W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल सिम, IP रेटिंग (डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट), इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
क्यों खरीदें
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G का 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ शानदार विजुअल्स प्रदान करता है। इसका 50MP डुअल कैमरा सेटअप और 16MP फ्रंट कैमरा अच्छी फोटोग्राफी के लिए बढ़िया है। साथ ही, 5500mAh की बैटरी और 80W सुपर VOOC चार्जिंग तेज चार्जिंग सपोर्ट है, जो लंबे समय तक उपयोग सुनिश्चित करती है। यह फोन डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट होने के साथ टिकाऊ और भरोसेमंद है।
स्टोरः अमेजन


