
अगर आप Samsung के 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर 20,000 रुपये से कम की रेंज में भी आपको कुछ शानदार फोन मिल जाएंगे। ये फोन पावरफुल प्रोसेसर, Super AMOLED डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं, जो गेमिंग, फोटोग्राफी, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए इन्हें आदर्श विकल्प बनाते हैं। इनमें 5G कनेक्टिविटी, NFC सपोर्ट (कुछ मॉडल्स में) और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो डिजिटल पेमेंट्स और सिक्योरिटी को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, Samsung के इन स्मार्टफोन में आपको लंबे समय तक ओएस और सिक्योरिटी अपडेट भी मिलता है। हमने इस आर्टिकल में 20,000 रुपये से कम कीमत वाले Samsung 5G फोन की जानकारी डिटेल में दी है।
Samsung Galaxy M17e 5G
सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी और स्मूथ डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है, जो रोजमर्रा के यूजर्स और स्टूडेंट्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। इसमें 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर बना सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ 50MP डुअल कैमरा, 6000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग और 5G सपोर्ट मिलता है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए भरोसेमंद बनाते हैं।

- डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm), HD+ (720×1600 px), 120Hz रिफ्रेश रेट, बेजल-लेस डिजाइन।
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल + 2 GHz हेक्सा), डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए।
- कैमरा: रियर में 50MP (10x डिजिटल जूम) + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, Full HD @30fps वीडियो, फ्रंट में 8MP कैमरा विद स्क्रीन फ्लैश।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड v16।
- बैटरी और चार्जिंग: 6000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C।
- अन्य फीचर्स: 5G सपोर्ट, डुअल नैनो सिम, 128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपेंडेबल), 4GB/6GB रैम, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट।
स्टोरः अमेजन
Samsung Galaxy F70e 5G
सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G भी 20,000 रुपये से कम की कीमत में आने वाला 5G स्मार्टफोन है, जिसमें बड़ी बैटरी और स्मूथ 120Hz डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन मिलता है। 6.7-इंच LCD डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर इसे डेली यूज, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए उपयुक्त बनाते हैं। 50MP डुअल कैमरा सेटअप, 6000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी इसे लॉन्ग-लास्टिंग और बजट फ्रेंडली ऑप्शन बनाते हैं।

- डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) LCD, HD+ (720×1600 px), 120Hz रिफ्रेश रेट, नॉच डिजाइन।
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर (2.4 GHz क्वाड + 2 GHz हेक्सा), स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए।
- कैमरा: रियर में 50MP (10x डिजिटल जूम) + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, HD @120fps वीडियो, फ्रंट में 8MP वाइड एंगल कैमरा।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड v16।
- बैटरी और चार्जिंग: 6000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C।
- अन्य फीचर्स: 5G सपोर्ट, डुअल नैनो सिम, 128GB स्टोरेज (1.5TB तक एक्सपेंडेबल), 4GB/6GB रैम, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट।
स्टोरः अमेजन
Samsung Galaxy A07 5G
सैमसंग गैलेक्सी A07 5G भी इस सेगमेंट में एक बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन है, जो रोजमर्रा के यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बनता है। इसमें 6.7-इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इसके अलावा, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर डेली यूज, सोशल मीडिया और हल्की गेमिंग के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है। वहीं 50MP डुअल कैमरा सेटअप, 6000mAh बड़ी बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाते हैं।

- डिस्प्ले: 6.7 इंच PLS LCD, HD+ (720×1600 px), 120Hz रिफ्रेश रेट, पंच-होल डिजाइन।
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर, डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त।
- कैमरा: रियर में 50MP + 2MP, LED फ्लैश, Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग, फ्रंट में 8MP कैमरा विद स्क्रीन फ्लैश।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड v16।
- बैटरी और चार्जिंग: 6000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C।
- अन्य फीचर्स: 5G सपोर्ट, डुअल सिम, 128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपेंडेबल), 4GB/6GB रैम, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट।
स्टोरः अमेजन
Samsung Galaxy M17 5G
सैमसंग गैलेक्सी M17 5G स्टूडेंट्स और रोजमर्रा के यूजर्स के लिए एक पावरफुल और बैलेंस्ड स्मार्टफोन है, जिसमें 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1330 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन का 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 90Hz रिफ्रेश रेट, 25W फास्ट चार्जिंग और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज जैसे फीचर्स इसे ऑनलाइन क्लासेस, गेमिंग, फोटोग्राफी और लंबे यूसेज के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।

- डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) सुपर एमोलेड, 1080×2340 px (FHD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass प्रोटेक्शन, बेजल-लेस डिजाइन विद नॉच।
- प्रोसेसर: Samsung Exynos 1330 ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल + 2 GHz हेक्सा), बेहतर मल्टीटास्किंग और गेमिंग अनुभव के लिए।
- कैमरा: रियर में 50MP (10x डिजिटल जूम), 5MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो, LED फ्लैश, Full HD @30fps वीडियो, फ्रंट में 13MP कैमरा विद FHD @30fps।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड v15।
- बैटरी और चार्जिंग: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C।
- अन्य फीचर्स: 5G सपोर्ट, हाइब्रिड सिम स्लॉट (Nano + Nano), डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट, 128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपेंडेबल), 4GB/6GB/8GB रैम।
स्टोरः अमेजन
Samsung Galaxy F17 5G
सैमसंग गैलेक्सी F17 5G भी इस सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प है, जिसमें 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1330 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी जैसी पावरफुल स्पेसिफिकेशंस दी गई हैं। फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 90Hz रिफ्रेश रेट, 25W फास्ट चार्जिंग और 2TB एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलता है। यह फोन गेमिंग, स्ट्रीमिंग, फोटोज और डेली जरूरतों के लिए काफी उपयोगी बन जाता है।

- डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) सुपर एमोलेड , 1080×2340 px (FHD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass प्रोटेक्शन।
- प्रोसेसर: Samsung Exynos 1330 ऑक्टा-कोर (2.4 GHz + 2 GHz), मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए उपयुक्त।
- कैमरा: 50MP प्राइमरी (10x डिजिटल जूम), 5MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो, LED फ्लैश, FHD @30fps वीडियो, 13MP फ्रंट कैमरा विद FHD @30fps।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड v15।
- बैटरी और चार्जिंग: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C।
- अन्य फीचर्स: 5G सपोर्ट, हाइब्रिड सिम स्लॉट, डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंट, 128GB स्टोरेज (2TB तक बढ़ाया जा सकता है), 4GB/6GB रैम।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Samsung Galaxy A17 5G
सैमसंग गैलेक्सी A17 5G में 5000 mAh बैटरी, Exynos 1330 प्रोसेसर और 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले के साथ शानदार परफॉर्मेंस मिलती है। फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 90Hz रिफ्रेश रेट और 2TB तक स्टोरेज है, जो इसे गेमिंग, फोटोग्राफी और लंबी बैटरी लाइफ के लिए बेहतर बनाते हैं।

- डिस्प्ले: 6.7-इंच (17.02 cm) Super AMOLED, 1080×2340 px (FHD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass प्रोटेक्शन।
- प्रोसेसर: Samsung Exynos 1330 ऑक्टा-कोर (2.4 GHz, Dual Core + 2 GHz, Hexa Core), गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर प्रोसेसर।
- कैमरा: रियर में 50MP (प्राइमरी, 10x डिजिटल जूम), 5MP (अल्ट्रा-वाइड), 2MP (मैक्रो), LED फ्लैश, Full HD @30fps वीडियो और फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा (Full HD @30fps)।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android v15, One UI।
- बैटरी और चार्जिंग: 5000 mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C, डेढ़ से दो दिन बैकअप।
- अन्य फीचर्स: 5G, NFC, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट, माइक्रोएसडी कार्ड (2TB तक), 6GB/8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Samsung Galaxy F36 5G
सैमसंग गैलेक्सी F36 5G पावर-पैक्ड स्मार्टफोन है जो स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण है। इसमें 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट है,जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए आदर्श है। इसके अलावा, इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर, 50MP मेन कैमरा (10x डिजिटल जूम) के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो लेंस बेहतरीन फोटो और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देते हैं। 13MP फ्रंट कैमरा 4K सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए परफेक्ट है। 5000 mAh बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग के साथ लंबे समय तक साथ देती है। वहीं Android v15 और 2TB तक स्टोरेज एक्सपेंशन इसे फ्यूचर-रेडी बनाते हैं।

- डिस्प्ले: 6.7-इंच Super AMOLED, 1080×2340 px (FHD+), 120Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass, बेजल-लेस नॉच।
- प्रोसेसर: Exynos 1380 ऑक्टा-कोर (2.4 GHz, Quad Core + 2 GHz, Quad Core)।
- कैमरा: 50MP (मेन, 10x डिजिटल जूम) + 8MP (अल्ट्रा-वाइड) + 2MP (मैक्रो), 13MP फ्रंट, 4K @30fps।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android v15, One UI।
- बैटरी: 5000 mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C।
- अन्य: 5G, NFC, साइड फिंगरप्रिंट, 2TB तक माइक्रोएसडी, 6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Samsung Galaxy M36
सैमसंग गैलेक्सी M36 उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो किफायती कीमत में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं। इसमें 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और वॉटरड्रॉप नॉच है। यह फोन Exynos 1380 प्रोसेसर, 50MP मेन कैमरा (10x डिजिटल जूम), 8MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो लेंस और 13MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसमें 5000 mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग के साथ लंबा बैकअप देती है और 2TB तक स्टोरेज एक्सपेंशन इसे डेटा लवर्स के लिए परफेक्ट बनाता है।

- डिस्प्ले: 6.7-इंच Super AMOLED, 1080×2340 px (FHD+), 120Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass, वॉटरड्रॉप नॉच।
- प्रोसेसर: Exynos 1380 ऑक्टा-कोर (2.4 GHz, Quad Core + 2 GHz, Quad Core)।
- कैमरा: 50MP (मेन, 10x डिजिटल जूम) + 8MP (अल्ट्रा-वाइड) + 2MP (मैक्रो), 13MP फ्रंट, 4K @30fps।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android v15, One UI।
- बैटरी: 5000 mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C।
- अन्य: 5G, NFC, साइड फिंगरप्रिंट, 2TB तक माइक्रोएसडी, 6GB/8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज।
स्टोरः अमेजन
Samsung Galaxy M35 5G
सैमसंग गैलेक्सी एम35 5G में 6000 mAh बैटरी, Exynos 1380 प्रोसेसर और 6.6-इंच Super AMOLED डिस्प्ले के साथ शानदार परफॉर्मेंस मिलती है। फोन में 50MP OIS कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Atmos और 1TB तक स्टोरेज है, जो इसे गेमिंग, फोटोग्राफी और लंबी बैटरी लाइफ के लिए बेहतर बनाते हैं। फोन की कीमत अमेजन पर 16,998 रुपये (6GB रैम+128GB स्टोरेज) है।

- डिस्प्ले: 6.6-इंच (16.76 cm) Super AMOLED, 1080×2340 px (FHD+), 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस, Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन।
- प्रोसेसर: Samsung Exynos 1380 ऑक्टा-कोर (2.4 GHz), गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर प्रोसेसर।
- कैमरा: रियर में 50MP (प्राइमरी, OIS), 8MP (अल्ट्रा-वाइड), 2MP (मैक्रो), नाइट पोर्ट्रेट, Astrolapse, 4K वीडियो और वहीं फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android v14, One UI 6.1 (Samsung Pay, Secure Folder, Quick Share)।
- बैटरी और चार्जिंग: 6000 mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, डेढ़ से दो दिन बैकअप।
- अन्य फीचर्स: 5G, NFC, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos, वाष्प कूलिंग चैंबर, माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक), Moonlight Blue, Daybreak Blue, Thunder Grey कलर, 222 ग्राम वजन।
स्टोरः अमेजन
Samsung Galaxy F55 5G
सैमसंग गैलेक्सी एफ55 5G में Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर, 6.7-इंच Super AMOLED Plus डिस्प्ले और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलती है। इसके साथ IP67 रेटिंग, 45W फास्ट चार्जिंग, वीगन लेदर डिजाइन और NFC इसे स्टाइलिश और प्रीमियम बनाते हैं, जो सेल्फी और मल्टीटास्किंग के लिए आदर्श है। फोन की कीमत क्रोमा पर 18,999 रुपये (8GB रैम+128GB स्टोरेज) है।

- डिस्प्ले: 6.7-इंच (17.02 cm) Super AMOLED Plus, 1080×2400 px (FHD+), 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स ब्राइटनेस।
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 ऑक्टा-कोर, हाई परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त।
- कैमरा: फोन के रियर पर 50MP (प्राइमरी, OIS), 8MP (अल्ट्रा-वाइड), 2MP (मैक्रो) कैमरा है, वहीं फ्रंट में 50MP हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा मिलता है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android v14, One UI 6, IP67 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट।
- बैटरी और चार्जिंग: 5000 mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, एक दिन से ज्यादा बैकअप।
- अन्य फीचर्स: 5G, NFC, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर्स, वीगन लेदर बैक, स्लिम डिजाइन, 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट्स।
स्टोरः अमेजन
Samsung Galaxy A16 5G
20,000 रुपये से कम की रेंज में सैमसंग गैलेक्सी ए16 5G भी आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। इसमें 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ शानदार विजुअल्स और परफॉर्मेंस मिलती है। 5000 mAh बैटरी, NFC और 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज इसे बजट में स्लिम डिजाइन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाते हैं। फोन की कीमत अमेजन पर 15,499 रुपये (6GB रैम+128GB स्टोरेज) है।

- डिस्प्ले: 6.7-इंच (17.02 cm) Super AMOLED, 1080×2400 px (FHD+), 90Hz रिफ्रेश रेट।
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर, रोजमर्रा के कार्य और लाइट गेमिंग के लिए अच्छा है।
- कैमरा: फोन के रियर पैनल पर 50MP (प्राइमरी), 5MP (अल्ट्रा-वाइड), 2MP (मैक्रो) कैमरा है, वहीं फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android v14, One UI 6।
- बैटरी और चार्जिंग: 5000 mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, एक दिन का बैकअप।
- अन्य फीचर्स: 5G, NFC, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक), 6 साल ओएस व 6 साल सिक्योरिटी अपडेट, स्लिम और आकर्षक डिजाइन।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Samsung Galaxy M55s 5G
सैमसंग गैलेक्सी एम55एस 5G में Snapdragon 7 Gen 1 और 6.7-इंच Super AMOLED Plus डिस्प्ले के साथ तेज परफॉर्मेंस मिलती है। 50MP OIS कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग, NFC और प्रीमियम डिजाइन इसे सेल्फी, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार विकल्प बनाते हैं। अमेजन पर फोन 17,799 रुपये (8GB रैम+128GB स्टोरेज) में उपलब्ध है।

- डिस्प्ले: फोन में 6.7-इंच (17.02 cm) Super AMOLED Plus, 1080×2400 px (FHD+), 120Hz रिफ्रेश रेट है।
- प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 1 ऑक्टा-कोर, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल है।
- कैमरा: रियर पैनल पर 50MP (प्राइमरी, OIS), 8MP (अल्ट्रा-वाइड), 2MP (मैक्रो) कैमरा है, वहीं फ्रंट में 50MP कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android v14, One UI 6।
- बैटरी और चार्जिंग: 5000 mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, एक दिन से ज्यादा बैकअप।
- अन्य फीचर्स: 5G, NFC, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 8GB+256GB वेरिएंट, प्रीमियम डिजाइन।
स्टोरः अमेजन
Samsung Galaxy A15 5G
सैमसंग गैलेक्सी ए15 5G में 6.5-इंच Super AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6100 Plus के साथ अच्छी परफॉर्मेंस मिलती है। 5000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और स्लिम डिजाइन इसे बजट में रोजमर्रा के इस्तेमाल, फोटोग्राफी और लंबे बैकअप के लिए शानदार बनाते हैं। अमेजन पर फोन की कीमत 15,999 रुपये (6GB रैम+128GB स्टोरेज) है।

- डिस्प्ले: फोन में 6.5-इंच (16.51 cm) Super AMOLED, 1080×2400 px (FHD+), 90Hz रिफ्रेश रेट है।
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6100 Plus ऑक्टा-कोर, रोजमर्रा के कार्य और मध्यम गेमिंग के लिए अच्छा है।
- कैमरा: फोन के रियर पैनल पर 50MP (प्राइमरी), 5MP (अल्ट्रा-वाइड), 2MP (मैक्रो) कैमरा है, वहीं फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android v14, One UI 6।
- बैटरी और चार्जिंग: 5000 mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, एक दिन से ज्यादा बैकअप।
- अन्य फीचर्स: 5G, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्लिम और यूजर-फ्रेंडली डिजाइन, NFC नहीं।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Samsung Galaxy A25 5G
सैमसंग गैलेक्सी ए25 5G में 6.5-इंच Super AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर के साथ शानदार परफॉर्मेंस मिलती है। 50MP कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट, NFC और 5000 mAh बैटरी इसे फोटोग्राफी, वीडियो स्ट्रीमिंग और प्रीमियम डिजाइन के लिए बजट में शानदार बनाते हैं। अमेजन पर फोन की कीमत 19,900 रुपये (8GB रैम+128GB स्टोरेज) है।

- डिस्प्ले: फोन में 6.5-इंच (16.51 cm) Super AMOLED, 1080×2400 px (FHD+), 120Hz रिफ्रेश रेट है।
- प्रोसेसर: Samsung Exynos 1280 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
- कैमरा: फोन के रियर पैनल पर 50MP (प्राइमरी), 8MP (अल्ट्रा-वाइड), 2MP (मैक्रो) है, जबकि फ्रंट 13MP का सेल्फी कैमरा है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android v14, One UI 6।
- बैटरी और चार्जिंग: 5000 mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, एक दिन का बैकअप।
- अन्य फीचर्स: 5G, NFC, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, आकर्षक डिजाइन।
स्टोरः अमेजन


