
यदि आप सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो मौका बढ़िया है। सैमसंग का 30,999 रुपये वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A35 5G की अब 19,000 रुपये से कम में मिल रहा है। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 18,999 रुपये (8जीबी+128जीबी) में खरीदा जा सकता है, जबकि यही फोन अमेजन पर 18,845 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। कंपनी ने Galaxy A35 5G को तीन कलर Awesome Ice Blue, Awesome Lilac और Awesome Navy में लॉन्च किया है।

Galaxy A35 5G के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट को 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जबकि 256जीबी स्टोरेज वैरियंट को 33,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन का 128जीबी वैरियंट अभी फ्लिपकार्ट पर 18,999 रुपये में उपलब्ध है यानी आपको सीधे 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Axis Bank Flipkart Debit Card के खरीदारी करने पर आपको 750 रुपये का डिस्काउंट मिलता है। आप चाहें, तो एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकते हैं, जो 14,300 रुपये तक है। इसके बाद यह डील और आकर्षक हो जाती है।
वहीं अगर अमेजन की बात करें तो यहां यह फोन 18,845 रुपये में उपलब्ध है। वहीं अगर आप प्राइम मेंबर हैं, तो Amazon Pay ICICI Bank credit card से खरीदारी करने पर आपको 565 रुपये तक का कैशबैक मिलता है। अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए कोई पुराना स्मार्टफोन है, तो आपको 17,850 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।
Samsung Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.6-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस Android 14 पर आधारित है और कंपनी ने इसमें 5 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट और 4 जनरेशन तक के एंड्रॉयड ओएस अपडेट देने का वादा किया है। फोन को पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अब अगर आप सोच रहे हैं कि Samsung Galaxy A35 5G क्यों खरीदें, तो Galaxy A35 5G उन यूजर्स के लिए एक शानदार डील है जो 20,000 रुपये के अंदर एक प्रीमियम और पावरफुल फोन की तलाश में हैं। इसमें दमदार प्रोसेसर, लम्बी बैटरी लाइफ, सुपर AMOLED डिस्प्ले और सैमसंग की भरोसेमंद कैमरा क्वालिटी मिलती है। साथ ही, 4 साल के अपडेट का वादा इसे लंबे समय तक रिलायबल चॉइस बनाता है। अगर आप एक भरोसेमंद ब्रांड और भविष्य के लिए तैयार 5G फोन लेना चाहते हैं, तो Samsung Galaxy A35 5G इस कीमत पर एक शानदार डील साबित हो सकता है।


