15,000 रुपये से कम में बेस्ट 5G फोन (2026), यहां देखें प्राइस लिस्ट और फीचर

अगर आपका बजट 15,000 रुपये तक है और आप एक अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो इस प्राइस सेगमेंट में कई दमदार विकल्प मौजूद हैं। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बेहतर परफॉर्मेंस और अच्छे कैमरे जैसे फीचर्स अब इस बजट में भी आसानी से मिल जाते हैं। इस समय HMD Vibe 2 5G, Moto G85 5G, Redmi 15A 5G, realme Narzo 100 Lite 5G और Samsung Galaxy M06 5G इस सेगमेंट के प्रमुख विकल्प हैं। इस आर्टिकल में हमने इन सभी स्मार्टफोन की कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है।

15,000 रुपये से कम में 5G फोन लिस्ट और प्राइस

स्मार्टफोन प्राइस
HMD Vibe 2 5G 10,999 रुपये (4GB+64GB)
Moto G85 5G 14,999 रुपये (8GB+128GB)
Redmi 15A 5G 12,999 रुपये (4GB+64GB)
realme Narzo 100 Lite 5G 13,499 रुपये (4GB+64GB)
Samsung Galaxy M06 5G 9,999 रुपये (4GB+64GB)

नोट: यहां दी गई कीमतें खबर लिखे जाने के समय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कीमतों पर आधारित हैं। समय के साथ इनमें बदलाव हो सकता है।

HMD Vibe 2 5G

HMD Vibe 2 5G में 6.75 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T8200 चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का AI रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4GB और 6GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और बॉक्स में चार्जर भी मिलता है। यह Android 16 पर आधारित सिस्टम पर काम करता है। साथ ही, Indus AI के जरिए 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और IP64 डस्ट व स्प्लैश रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है।

कहां खरीदें: Flipkart

Moto G85 5G

Moto G85 5G में 6.67 इंच का FHD+ कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप में Sony LYTIA 600 सेंसर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है, जबकि 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन 8GB और 12GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन Android 14 पर चलता है और वीगन लेदर फिनिश के साथ प्रीमियम फील देता है।

कहां खरीदें: Flipkart

Redmi 15A 5G

Redmi 15A 5G में 6.9 इंच का बड़ा HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें ट्रिपल TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन देखने के दौरान आंखों पर कम असर पड़ने का दावा किया गया है। फोन में Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP का AI डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4GB और 6GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह Android 16 आधारित HyperOS 3.0 पर चलता है और IP52 रेटिंग के साथ आता है।

कहां खरीदें: Flipkart

realme Narzo 100 Lite 5G

realme Narzo 100 Lite 5G में 6.8 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कैमरा सेटअप में 13MP का AI रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन 4GB और 6GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 7000mAh Titan बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग के साथ बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। यह Android 16 आधारित realme UI 7.0 पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

कहां खरीदें: Amazon

Samsung Galaxy M06 5G

Samsung Galaxy M06 5G में 6.7 इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4GB और 6GB रैम विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें 4GB वर्चुअल रैम एक्सटेंशन के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, हालांकि चार्जर बॉक्स में शामिल नहीं है। Samsung इस फोन के साथ तीन साल के Android OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसके अलावा, यह Android 15 आधारित One UI पर चलता है और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

कहां खरीदें: Amazon

नोट: यहां दी गई कीमतें और उपलब्धता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। समय के साथ इनमें बदलाव हो सकता है।