
यदि आप सस्ता 5G मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ₹10,000 के बजट में टॉप ब्रांड के फोन उपलब्ध हैं। इस प्राइस रेंज में Samsung Galaxy F06 5G, Itel Color Pro 5G, Moto G35 5G, Infinix Hot 50 5G, Poco C75 5G, Vivo T3 Lite, Redmi 14C 5G, iQOO Z9 Lite 5G, Moto G45 5G, Samsung Galaxy A14 5G, POCO M6 5G जैसे फोन खरीद सकते हैं। ये फोन 5G सपोर्ट, लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इस प्राइस रेंज में आने वाले 5जी फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से।
10,000 रुपये से कम में आने वाले 5G फोन (2025)
| स्मार्टफोन | प्राइस |
| Samsung Galaxy F06 5G | 9,499 रुपये (4GB+128GB) |
| Itel Color Pro 5G | 9,799 रुपये (6GB+128GB) |
| Moto G35 5G | 9,999 रुपये (4GB+128GB) |
| Infinix Hot 50 5G | 9,499 रुपये (4GB+128GB) |
| Poco C75 5G | 8,499 रुपये (4GB+64GB) |
| Vivo T3 Lite | 10,499 रुपये (4GB+128GB) |
| Redmi 14C 5G | 9,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Redmi A4 5G | 8,504 रुपये (4GB+64GB) |
| iQOO Z9 Lite 5G | 10,499 रुपये (4GB+128GB) |
| Moto G45 5G | 9,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Samsung Galaxy A14 5G | 9,499 रुपये (4GB+64GB) |
| POCO M6 5G | 8,499 रुपये (4GB+64GB) |
Samsung Galaxy F06 5G

Samsung Galaxy F06 5G स्मार्टफोन है, जिसे आप 10,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। फोन में कंपनी ने 6.7-इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 720×1600 पिक्सल (HD+) रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है, जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। Samsung Galaxy F06 5G में डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। यह कैमरा 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है और LED फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरे की बात करें, तो इसमें 8MP का वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6GB तक रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया है, जिसे 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल-सिम (नैनो + नैनो, हाइब्रिड स्लॉट) सपोर्ट मिलता है, जिससे आप एक ही समय में दो सिम कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इस फोन में 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Itel Color Pro 5G

itel ने बजट सेगमेंट में एक और शानदार स्मार्टफोन itel Color Pro 5G पेश किया है। यह उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है जो 5G कनेक्टिविटी, शानदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के साथ एक किफायती स्मार्टफोन की तलाश में हैं। फोन में 6.6-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव इसे अन्य बजट स्मार्टफोन्स से बेहतर बनाता है। itel Color Pro 5G में MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर CPU (2.4GHz डुअल-कोर + 2GHz हेक्सा-कोर) के साथ आता है। यह चिपसेट बेहतर गेमिंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन में 6GB तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो लो-लाइट में भी बेहतरीन फोटोज क्लिक कर सकता है। LED फ्लैश के साथ इसमें 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट है। फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए अच्छा है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है।
Moto G35 5G

मोटो जी35 (Moto G35 5G) 10,000 रुपये की रेंज में आने वाला किफायती 5G फोन है। Moto G35 5G में 6.72-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसका पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है और यह Corning Gorilla Glass 3 से प्रोटेक्टेड है। फोन UNISOC T760 प्रोसेसर पर चलता है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें आपको ग्राफिक्स-इंटेंसिव टास्क को संभालने के लिए Mali-G57 MC4 GPU है। इसमें 4GB तक LPDDR4x RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। Moto G35 5G Motorola के कस्टम स्किन के साथ Android 14 पर रन करता है। कंपनी 2 साल तक सिक्योरिटी पैच का वादा करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें, तो 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है, 3.5mm हेडफोन जैक और Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं। फोन को पानी के छींटों और हल्की बारिश से बचाने के लिए IP52 रेटिंग है।
Infinix Hot 50 5G

इनफिनिक्स हॉट 50 5G (Infinix Hot 50 5G) में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है और ग्राफिक्स से जुड़े कार्यों के लिए Mali G57 MC2 GPU है। इसमें 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है, साथ ही 1TB तक स्टोरेज एक्सपेंशन के लिए microSD कार्ड स्लॉट भी है।
कैमरा सेटअप में 48MP Sony IMX582 प्राइमरी सेंसर और एक डेप्थ सेंसर के साथ ड्यूल LED फ्लैश है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी है। Infinix Hot 50 5G में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह XOS 14.5 पर चलता है, जो Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसमें IP54 रेटिंग है, जो धूल और छींटों से सुरक्षा प्रदान करता है। इतना ही नहीं, गीली सतह पर टच रेसिस्टेंस फीचर भी है।
Poco C75 5G

पोको सी75 (Poco C75 5G) की किफायती रेंज में एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। Poco C75 5G में 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर और ARM Mali G52 GPU पर चलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक eMMC5.1 स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात करें, तो इस फोन में 50MP का प्राइमरी शूटर और एक सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसमें 5,160mAh की बैटरी है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Vivo T3 Lite 5G

वीवो टी3 लाइट 5जी (Vivo T3 Lite 5G) फोन में 6.56-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 840 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm जैक और धूल और पानी से बचाव के लिए आपको IP64 रेटिंग मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। वहीं ग्राफिक्स टास्क के लिए Mali-G57 MC2 जीपीयू दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक eMMC5.1 स्टोरेज है, जिसे 1TB तक माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात करें, तो Vivo T3 Lite 5G में रियर पर 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा भी है। इसमें 5000एमएएच की बैटरी दी गई है।
Redmi 14C 5G

रेडमी 14सी 5जी (Redmi 14C 5G) भी 10,000 रुपये से कम में आने वाला 5जी फोन है। Redmi 14C 5G में 6.88-इंच का डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 6GB तक रैम है। इसका स्टार ट्रेल डिजाइन Starlight Blue और Stardust Purple जैसे आकर्षक कलर में उपलब्ध है। फोन में 5,160mAh की बैटरी 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है और बॉक्स में 33W चार्जर भी है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो अच्छी रोशनी में बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं।
Redmi A4 5G

Redmi A4 5G भी सस्ता 5जी फोन है। फोन में 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह Qualcomm Snapdragon 4S Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है। इसका स्टाइलिश डिजाइन और ब्राइट डिस्प्ले आकर्षक हैं, लेकिन कैमरा परफॉर्मेंस औसत है। इसके अलावा, पहले से इंस्टॉल ऐप्स के विज्ञापन और ब्लोटवेयर हटाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। बावजूद इसके यह एक सस्ता और भरोसेमंद 5G फोन है, जो रोजमर्रा के काम और शानदार बैटरी लाइफ के लिए उपयुक्त है। बचाते चलें कि इसमें 5,160mAh की बैटरी है। बजट फ्रेंडली 5G डिवाइस चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
iQOO Z9 Lite 5G

आईकू जेड9 लाइट (iQOO Z9 Lite) किफायती कीमत में बेहतरीन फीचर्स प्रदान करता है। इसमें 6.72-इंच LCD डिस्प्ले है, जो ब्राइट कलर्स और 90Hz रिफ्रेश रेट देता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है, जो डेली टास्क के दौरान अच्छा परफॉर्म करता है। हालांकि लो-लाइट फोटोग्राफी इसकी कमजोर कड़ी है। 5,000mAh की बैटरी एक दिन तक चलती है, लेकिन 15W चार्जिंग धीमी हो सकती है। सॉफ्टवेयर के लिए FunTouch OS और Android 14 दिया गया है। इसका यूनिक डिजाइन IP64 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है। इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। भरोसेमंद परफॉर्मेंस और मजबूत बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं, यह विकल्प हो सकता है।
Moto G45 5G

Moto G45 5G खूबसूरत डिजाइन वाला फोन है। यह वीगन लेदर बैक के साथ आता है। फोन में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद है, लेकिन आउटडोर ब्राइटनेस में कमी है। Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों में अच्छा परफॉर्म करता है। यह फोन Android 14 के साथ क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग है, जो इसे दिनभर चलने योग्य बनाती है। यह फोन Android 14 के साथ आता है और इसमें बेहद कम ब्लोटवेयर हैं। इमसें 50MP+2MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है।
Samsung Galaxy A14 5G

Samsung Galaxy A14 5G अपने शार्प 6.6-इंच डिस्प्ले, डीसेंट परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी के साथ बेहतरीन वैल्यू प्रदान करता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद है। फोन के रियर पैनल पर 50MP+2MP+2MP रियर कैमरा और फ्रंट में 13MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ 8जीबी तक रैम और 128जीबी तक प्रोसेसर है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी को सपोर्ट करती है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो लेटेस्ट स्पेसिफिकेशन के बजाय लंबे समय तक टिकाऊ सॉफ्टवेयर अपडेट को प्राथमिकता देते हैं।
POCO M6 5G

Poco M6 5G में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर, 6.74-इंच IPS LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसकी 5,000mAh की बैटरी मध्यम उपयोग में एक दिन तक चलती है। इसमें ड्यूल सिम स्लॉट, माइक्रोएसडी सपोर्ट और हेडफोन जैक जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स शामिल हैं। फोन का 50MP प्राइमरी कैमरा अच्छी रोशनी में बेहतर परफॉर्म करता है, लेकिन डायनामिक रेंज और लो-लाइट फोटोग्राफी में संघर्ष करता है। इसमें आपको 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। जो लोग बड़े डिस्प्ले, डीसेंट बैटरी लाइफ और बेसिक परफॉर्मेंस की तलाश में हैं। उनके लिए उपयुक्त हो सकता है।
यदि आप ₹10,000 से कम के बजट में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए विकल्प आपके लिए उपयुक्त हो सकते हैं। ये डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ-साथ बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में भी अच्छा बैलेंस प्रदान करते हैं।


