
आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल दिनभर अलग-अलग कार्यों के लिए किया जाता है, जिसमें वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया ब्राउजिंग, गेमिंग और ऑनलाइन वर्क शामिल हैं। ऐसे में एक दमदार बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन होना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि बार-बार चार्जिंग की चिंता न करनी पड़े। खासकर बजट सेगमेंट में अब कंपनियां बड़ी बैटरी वाले फोन लॉन्च कर रही हैं, जो लंबे समय तक बैकअप देने के साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी प्रदान करते हैं। अगर आप ₹15,000 से कम भी 6,000mAh और उससे अधिक बैटरी वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यहां हमने कुछ बेहतरीन ऑप्शंस को शामिल किया है, जिनकी बैटरी परफॉर्मेंस और फीचर्स दोनों शानदार हैं। आइए जानते हैं बजट में बेस्ट बैटरी लाइफ वाले फोन के बारे में विस्तार से…
बजट में बेस्ट बैटरी फोन (2025)
| स्मार्टफोन | बैटरी-चार्जिंग | कीमत |
| vivo T4X 5G | 6500mAh/44W | 13,999 रुपये (6GB/128GB) |
| realme P3x | 6,000mAh/45W | 13,999 रुपये (6GB/128GB) |
| Vivo T3x | 6,000mAh/44W | 13,999 रुपये (4GB/128GB) |
| Realme 14x | 6,000mAh/45W | 14,999 रुपये (6GB/128GB) |
| iQOO Z9x | 6,000mAh/44W | 12,978 रुपये (6GB/128GB) |
| Moto G64 | 6,000mAh/33W | 13,999 रुपये (8GB/128GB) |
| Samsung Galaxy M35 | 6,000mAh/25W | 14,778 रुपये (6GB/128GB) |
vivo T4X 5G
Vivo T4x की 6500mAh बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन अपने सेगमेंट में कई दूसरे स्मार्टफोन्स से बेहतर है। PCMark बैटरी टेस्ट में इसका स्कोर भले ही औसत रहा हो, लेकिन रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस में यह फोन बहुत प्रभावी साबित होता है। लगभग 2 घंटे की स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान बैटरी केवल 16 प्रतिशत ही ड्रेन हुई। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो बड़ी बैटरी के बावजूद चार्जिंग स्पीड को धीमा नहीं होने देती। 20% से 100% तक चार्ज होने में थोड़ा अधिक समय (लगभग 1 घंटे) लगता है।

Vivo T4x स्पेसिफिकेशंस: फोन में 6.72-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP + 2MP का डुअल रियल कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा, 8GB तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज है।
Vivo T4x कीमत: 13,999 रुपये (6GB/128GB), 14,999 रुपये (8GB/128GB) और 16,999 रुपये (8GB/256GB)है।
realme P3x
Realme P3x में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। PCMark बैटरी टेस्ट में फोन के 100% से 20% तक बैटरी खपत को मापता है। हमारे टेस्ट में यह फोन 8-9 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम (SOT) देने में सक्षम था, जो काफी शानदार है। अगर आप 5G हमेशा ऑन रखते हैं, तो SOT करीब 2 घंटे कम हो जाता है, लेकिन यह बहुत बड़ा समझौता नहीं है। लैब टेस्ट में 2 घंटे के हेवी यूसेज (गेमिंग और स्ट्रीमिंग) में फोन की बैटरी 24% तक ड्रेन हुई। चार्जिंग स्पीड भी काफी प्रभावी है। 20% से 100% चार्ज होने में यह फोन सिर्फ एक घंटे से थोड़ा अधिक समय लेता है, जो इतनी बड़ी बैटरी वाले फोन के लिए बेहतरीन माना जा सकता है।

realme P3x स्पेसिफिकेशंसः फोन में 6.72-इंच का FHD+ (1080×2400 px) LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज, 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
realme P3x कीमतः 13,999 रुपये (6GB/128GB), 14,999 रुपये (8GB/128GB) है।
Vivo T3x
वीवो टी3एक्स (Vivo T3x) बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन स्मार्टफोन है, जिसे खासतौर पर लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग के लिए जाना जाता है। PCMark बैटरी टेस्ट में यह फोन 23 घंटे 33 मिनट तक चला, जो इस सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस है। बैटरी टेस्टिंग के दौरान 30 मिनट तक YouTube वीडियो देखने के बाद बैटरी केवल 3 प्रतिशत तक घटी, जो दर्शाता है कि इस फोन की पावर मैनेजमेंट क्षमता बेहतरीन है। Vivo T3x में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में मात्र 60 मिनट का समय लेता है।

Vivo T3x स्पेसिफिकेशंस: वीवो टी3एक्स में 6.72-इंच का IPS LCD FHD डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है।
Vivo T3x कीमत: 12,499 रुपये (4GB/128GB), 13,999 रुपये (6GB/128GB) और 15,499 रुपये (8GB/128GB) है।
Realme 14x
रियलमी 14एक्स (Realme 14x) शानदार बैटरी परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन है, जिसमें 6,000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट दी गई है। PCMark बैटरी टेस्ट में इस फोन ने 22 घंटे 41 मिनट तक चलती है। यह फोन न केवल लंबे बैकअप के लिए अच्छा है, बल्कि गेमिंग के दौरान भी अच्छी बैटरी लाइफ प्रदान करता है। BGMI और Real Racing 3 जैसे गेम खेलने पर 30 मिनट में बैटरी केवल 5 प्रतिशत तक कम हुई।

Realme 14x स्पेसिफिकेशंसः फोन में 6.67-इंच का HD+ डिस्प्ले, MediaTek 6300 चिपसेट, 50MP का सिंगल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Realme 14x कीमत: 14,999 रुपये (6GB/128GB) और 15,999 रुपये (8GB/128GB) है।
iQOO Z9x
iQOO Z9x भी इस लिस्ट में एक बेहतरीन विकल्प है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन चाहते हैं। PCMark टेस्ट में इस फोन की बैटरी 20 घंटे 19 मिनट तक चली। गेमिंग टेस्टिंग के दौरान BGMI और Real Racing 3 जैसे हाई-एंड गेम्स को खेलने पर बैटरी 30 मिनट में केवल 5 प्रतिशत तक कम हुई, जो इसे एक अच्छा गेमिंग डिवाइस भी बनाता है। फोन में 6000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में सिर्फ 61 मिनट का समय लगता है।

iQOO Z9x स्पेसिफिकेशंसः फोन में 6.72-इंच का IPS LCD FHD डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट और 50MP प्राइमरी कैमरा शामिल है।
iQOO Z9 कीमतः 11,427 रुपये (4GB/128GB), 12,978 रुपये (6GB/128GB) और 15,999 रुपये (8GB/128GB) की कीमत में उपलब्ध है।
Moto G64
Moto G64 उन लोगों के लिए एक विकल्प है, जो एक स्थिर और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ स्टॉक एंड्रॉयड का एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस फोन की 6,000mAh बैटरी और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसने PCMark बैटरी टेस्ट में 18 घंटे 39 मिनट की बैकअप दी। यह YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान भी काफी बेहतर प्रदर्शन करता है, जहां 30 मिनट की वीडियो प्लेबैक के दौरान बैटरी केवल 4 प्रतिशत तक कम हुई। गेमिंग के दौरान भी इसने अच्छी परफॉर्मेंस दी, जहां 30 मिनट की गेमिंग के दौरान बैटरी 5-6 प्रतिशत तक घटी।

Moto G64 स्पेसिफिकेशंस: फोन में MediaTek 7025 चिपसेट, 6.5-इंच FHD LCD डिस्प्ले और 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है।
Moto G64 कीमत: 13,999 रुपये (8GB/128GB) और 15,999 रुपये (12GB/256GB)।
Samsung Galaxy M35
Samsung Galaxy M35 भरोसेमंद ब्रांड का स्मार्टफोन है, जिसमें 6,000mAh की बैटरी और 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। PCMark टेस्ट में इसने 14 घंटे तक का बैकअप दिया, जो कि इसके पुराने मॉडल Galaxy M34 से 1 घंटे ज्यादा है। हालांकि इस फोन की चार्जिंग स्पीड प्रतियोगियों की तुलना में थोड़ी धीमी है, लेकिन बैटरी बैकअप के मामले में यह एक बेहतरीन विकल्प है।

Samsung Galaxy M35 स्पेसिफिकेशंस: इसमें 6.6-इंच का Super AMOLED FHD डिस्प्ले, Exynos 1380 चिपसेट और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy M35 कीमत: 14,778 रुपये (6GB/128GB), 17,499 रुपये (8GB/128GB) और 21,999 (8GB/256GB) है।


