फोटोग्राफी के लिए बेस्ट हैं ये हाई-जूम कैमरा फोन, जानें कीमत और फीचर

आज के स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग और चैटिंग के लिए ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल फोटोग्राफी और हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी इस्तेमाल किए जाते हैं। अगर आप वाइल्डलाइफ, ट्रैवल फोटोग्राफी, एस्ट्रोफोटोग्राफी या सिर्फ बेहतरीन जूम कैमरा वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है। ये लेटेस्ट स्मार्टफोन 100x और 120x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करते हैं, जिससे दूर की चीजों को भी साफ और डिटेल में कैप्चर किया जा सकता है। इसके अलावा, ये फोन पावरफुल प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ आते हैं, जिससे परफॉर्मेंस भी शानदार मिलती है। इस आर्टिकल में हमने बेस्ट हाई-जूम कैमरा फोन (Best High-Zoom Camera Phones in India) की लिस्ट तैयार की है, जो आपके फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाएंगे।

बेस्ट डिजिटल जूम कैमरा फोन (2025)

स्मार्टफोन कीमत
Samsung Galaxy S25 Ultra 1,29,999 रुपये (12GB+256GB)
OnePlus 13 69,998 रुपये (12GB+256GB)
vivo X200 Pro 94,999 रुपये (16GB+512GB)
OPPO Find X8 69,999 रुपये (12GB+256GB)
OPPO Reno13 Pro 49,999 रुपये (12GB+256GB)

Samsung Galaxy S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra बेहतरीन डिजिटल जूम वाला फोन है। कंपनी का क्वाड-कैमरा सेटअप इसे प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी के लिए शानदार विकल्प बनाता है। इसका 200MP का प्राइमरी कैमरा 10x डिजिटल जूम के साथ अद्भुत तस्वीरें खींच सकता है। इसके साथ ही, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 10MP का टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) और 50MP का 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करने वाला टेलीफोटो लेंस है, जो इसे फोटोग्राफी के लिए बेस्ट स्मार्टफोन बनाता है। यह फोन 8K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जिससे अल्ट्रा-हाई क्वालिटी में वीडियो शूट किए जा सकते हैं। वहीं, 12MP का फ्रंट कैमरा 4K @60fps वीडियो रिकॉर्डिंग करता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra

  • डिस्प्ले: फोन में 6.9-इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 1440x3120px (QHD+) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जो बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देती है।
  • बैटरी और चार्जिंग: 5000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज होता है और लंबे समय तक चलता है।
  • अन्य फीचर्स: Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 256GB/512GB/1TB स्टोरेज, पानी और धूल से बचाव के लिए वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट, 5G कनेक्टिविटी

OnePlus 13

OnePlus 13 में 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा बढ़िया डिटेलिंग और लाइट कैप्चर करता है। 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो ग्रुप फोटो और वाइड शॉट्स के लिए शानदार है। इसके अलावा, 50MP पेरिस्कोप कैमरा 120x डिजिटल जूम और 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है, जिससे दूर की चीजों को भी साफ देखा जा सकता है। यह फोन 8K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग से अल्ट्रा-क्लियर वीडियो बनाए जा सकते हैं। वहीं 32MP का फ्रंट कैमरा 4K @60fps वीडियो रिकॉर्डिंग करता है, जिससे बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव मिलता है।

OnePlus 13

  • डिस्प्ले: फोन में 6.82-इंच की LTPO AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले, 1440x3168px (QHD+) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतरीन कलर क्वालिटी देती है।
  • बैटरी और चार्जिंग: 6000mAh की बैटरी 100W Super VOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे फोन तेजी से चार्ज होता है।
  • अन्य फीचर्स: Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 256GB/512GB/1TB स्टोरेज, डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, 5G सपोर्ट।

vivo X200 Pro

vivo X200 Pro में 50MP+50MP+200MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा है, जो हाई-क्वालिटी फोटोज के लिए बेहतरीन है। वहीं 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा वाइड फ्रेम कैप्चर करता है। इसके अलावा, 200MP टेलीफोटो कैमरा 100x डिजिटल जूम और 3.7x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है, जिससे दूर की चीजों को भी डिटेल में कैप्चर किया जा सकता है। फोन 8K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ शानदार वीडियो क्वालिटी मिलती है। वहीं 32MP का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा 4K @60fps वीडियो रिकॉर्डिंग करता है।

Vivo X200 Pro

  • डिस्प्ले: फोन में 6.78-इंच की LTPO AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले, 1260x2800px (FHD+) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव शानदार बनता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: 6000mAh बैटरी 90W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है।
  • अन्य फीचर्स: MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर, 512GB स्टोरेज, डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, 5G सपोर्ट।

OPPO Find X8 

OPPO Find X8 में कंपनी ने 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP टेलीफोटो कैमरा 120x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फोन 4K @60fps वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है और 32MP फ्रंट कैमरा 4K @60fps वीडियो रिकॉर्डिंग करता है।

OPPO Find X8

  • डिस्प्ले: फोन में 6.59-इंच की ProXDR LTPO डिस्प्ले, 1256x2760px (FHD+) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
  • बैटरी और चार्जिंग: फोन में 5630mAh बैटरी 80W Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • अन्य फीचर्स: MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर, 256GB/512GB स्टोरेज, डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, 5G सपोर्ट

OPPO Reno13 Pro

ओप्पो रेनो 13 प्रो में 50MP+8MP+50MP ट्रिपल रियर कैमरा है। इसमें 50MP टेलीफोटो कैमरा 120x डिजिटल जूम और 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ आता है, जिससे दूर की चीजों को भी साफ देख सकते हैं। फोन 4K @60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और 50MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार है, जो 4K @60fps रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

OPPO Reno13 Pro

  • डिस्प्ले: फोन में 6.83-इंच की AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले, 1272×2800 px (FHD+) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है।
  • बैटरी और चार्जिंग: फोन में 5800mAh की बैटरी और 80W Super VOOC चार्जिंग सपोर्ट है।
  • अन्य फीचर : MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर, 12GB रैम, 5G सपोर्ट, 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है।