
हाल ही में ओप्पो ने इंडिया में OPPO Find X9 सीरीज को लॉन्च किया है। इस लॉन्च के बाद कंपनी ने OPPO Find X8 5G की कीमत में बड़ी कटौती की है। यह फोन अभी फ्लिपकार्ट पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। ओप्पो फाइंड एक्स8 5जी के 12जीबी रैम और 256जीबी वैरियंट की एमआरपी फ्लिपकार्ट पर 79,999 रुपये है, लेकिन इस समय यह सिर्फ 59,000 रुपये में उपलब्ध है, यानी पूरे 20,999 रुपये की बचत। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स से आप और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट पर OPPO Find X8 5G पर मिलने वाली डील के बारे मेंः
Flipkart पर Find X8 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट की एमआरपी 79,999 रुपये रुपये है। इस समय 26 प्रतिशत छूट के साथ यह फोन 59,000 रुपये में लिस्टेड है यानी कीमत में सीधे 20,999 रुपये की कटौती हुई है। बता दें कि यह छूट Space Black कलर वैरियंट पर है। इसके ऊपर Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड, SBI क्रेडिट कार्ड और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5% तक कैशबैक दिया जा रहा है, जिससे प्रभावी कीमत और कम हो जाती है। वहीं अगर आप OPPO की नई Find X9 सीरीज देखने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि कंपनी ने Find X9 के 12GB + 256GB, वैरियंट को 74,999 रुपये है और 16GB + 512GB वैरियंट को 84,999 रुपये में लॉन्च किया है।

Oppo Find X8 के स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो यह फोन Android v15 पर चलता है और इसमें MediaTek का फ्लैगशिप Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर CPU स्ट्रक्चर के साथ आता है। फोन में आपको 12GB और 16GB रैम के विकल्प मिलते हैं। वहीं डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.59-इंच का ProXDR LTPO पैनल दिया गया है, जो 1256×2760 पिक्सल FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें स्क्रीन पर Gorilla Glass का प्रोटेक्शन मौजूद है।
कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियत है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी लेंस, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो कैमरा है, जो 3x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम की क्षमता देता है। यह 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 32MP का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, जो 4K@60fps शूटिंग सपोर्ट करता है और व्लॉगिंग व सेल्फी दोनों के लिए शानदार विकल्प है।
फोन में 5630mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ आती है। USB-C पोर्ट, 5G सपोर्ट, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस और 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज जैसे फीचर्स इस डिवाइस को एक कंप्लीट फ्लैगशिप पैकेज बनाते हैं, हालांकि इसमें स्टोरेज एक्सपेंशन का ऑप्शन नहीं मिलता है।
Find X8 क्यों खरीदें, तो बता दें कि यह अभी लॉन्च हुए Find X9 से करीब 16,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। फोन का कॉम्पैक्ट साइज इसे हैंडल करना आसान बनाता है, और प्रीमियम डिस्प्ले रोजमर्रा के उपयोग को काफी बेहतर करता है। कैमरा क्वालिटी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो प्रोफेशनल-ग्रेड फोटो चाहते हैं लेकिन DSLR लेकर नहीं घूमना चाहते हैं। इसके साथ ही बैटरी लाइफ और सुपर-फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक टिकाऊ और उपयोगी बनाती है। 59,000 रुपये के प्राइस पॉइंट पर यह फोन अपने सेगमेंट में कई बड़े ब्रांड्स को टक्कर देता है और फ्लैगशिप फीचर्स को किफायती कीमत में उपलब्ध कराता है। वहीं अगर बजट आपके लिए मानने नहीं रखता है, तो Find X9 को देख सकते हैं।


