Jio Data Add-On Packs 2026: जानें कीमत, वैलिडिटी और OTT बेनिफिट्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) भारत का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर है, जो मार्केट शेयर और डाटा यूसेज दोनों मामलों में सबसे आगे है। Jio अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए Data Add-On Packs का एक बड़ा पोर्टफोलियो ऑफर करता है, जिसमें शॉर्ट-ड्यूरेशन डाटा पैक, लॉन्ग-टर्म डाटा पैक और OTT-बंडल्ड ऐड-ऑन शामिल हैं। ये पैक खास तौर पर उन यूजर्स के लिए होते हैं जिनका रेगुलर डाटा खत्म हो जाता है, लेकिन वे अपना मौजूदा प्लान बदले बिना एक्स्ट्रा डाटा या OTT एक्सेस चाहते हैं। आइए जानते हैं जियो के डाटा ऐड ऑन पैक्स और बेनिफिट्स के बारे में विस्तार सेः

11 रुपये वाला डाटा ओनली पैक

11 रुपये वाला यह पैक Jio का सबसे सस्ता और शॉर्ट-ड्यूरेशन डेटा ऐड-ऑन है। इसमें 1 घंटे की वैलिडिटी के साथ 10GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। यह पैक इमर्जेंसी डाटा जरूरतों, जैसे- बड़ी फाइल डाउनलोड या तुरंत वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए काफी उपयोगी है। हाई-स्पीड डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट 64Kbps की स्पीड पर चलता रहता है।

19 रुपये वाला डाटा ओनली पैक

इस पैक में 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 1GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। डेली डाटा खत्म हो जाने पर यह एक किफायती विकल्प माना जाता है। डाटा लिमिट पूरी होने के बाद भी अनलिमिटेड इंटरनेट 64Kbps स्पीड पर उपलब्ध रहता है।

29 रुपये वाला डाटा ओनली पैक

इस 29 रुपये वाले पैक में 2 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। यह पैक उन यूजर्स के लिए सही है जिन्हें थोड़े समय के लिए लगातार एक्स्ट्रा डाटा की जरूरत होती है।

39 रुपये वाला डाटा ओनली पैक

इस पैक में 3 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 3GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन क्लासेज के लिए यह पैक अच्छा ऑप्शन है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps हो जाती है।

49 रुपये वाला क्रिकेट ऑफर अनलिमिटेड डाटा पैक

यह पैक हेवी डाटा यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 25GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। लाइव क्रिकेट मैच, स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग और लंबे वीडियो देखने वालों के लिए यह पैक बेहद फायदेमंद है।

69 रुपये वलाा डाटा ओनली पैक

यह ₹69 वाला पैक 7 दिन की वैलिडिटी के साथ 6GB हाई-स्पीड डाटा ऑफर करता है। पूरे हफ्ते के लिए एक्स्ट्रा डाटा चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक बैलेंस्ड ऑप्शन है।

77 रुपये वाला Sony LIV डाटा पैक

यह पैक डाटा के साथ OTT सब्सक्रिप्शन भी देता है। इसमें 5 दिन की वैलिडिटी के साथ 3GB हाई-स्पीड डाटा और 30 दिनों का Sony LIV सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसे JioTV मोबाइल ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

100 रुपये वाला फेस्टिव ऑफर ऐड-ऑन पैक

इस ₹100 वाले इस पैक में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 5GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। इसके साथ JioHotstar (मोबाइल/TV) सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। साथ ही, योग्य नए यूजर्स को JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल भी दिया जाता है।

103 रुपये वाला फ्लेक्सी डाटा पैक

₹103 Flexi Pack यूनिक और कस्टमाइज्ड OTT-फोकस्ड पैक है। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 5GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। इसके अलावा, यूजर एक प्रीमियम OTT एंटरटेनमेंट बंडल खुद चुन सकते हैं, जिसे MyJio ऐप के जरिए 28 दिनों के भीतर रिडीम करना जरूरी होता है। इस पैक में उपलब्ध OTT बंडल ऑप्शंस:

  • हिंदी एंटरटेनमेंट बंडल: JioHotstar, Sony LIV और ZEE5
  • इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट बंडल: JioHotstar, FanCode, Lionsgate Play और Discovery+
  • रीजनल एंटरटेनमेंट बंडल: JioHotstar, Sun NXT, Kanchha Lanka और Hoichoi

इन सभी OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस JioTV मोबाइल ऐप के माध्यम से दिया जाता है।

139 रुपये वाला डाटा ओनली पैक

इस 139 रुपये वाले पैक में 7 दिन की वैलिडिटी के साथ 12GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट 64Kbps स्पीड पर जारी रहता है।

175 रुपये वाला डाटा + 10 OTT पैक

यह पैक डाटा और OTT दोनों चाहने वालों के लिए है। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 10GB हाई-स्पीड डाटा और 10 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है, जिनमें Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lanka, Planet Marathi, Chaupal और Hoichoi शामिल हैं।

195 रुपये वाला JioHotstar डाटा पैक

यह पैक लंबी वैलिडिटी वाले OTT यूजर्स के लिए है। इसमें 90 दिन की वैलिडिटी के साथ 15GB हाई-स्पीड डाटा और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन (मोबाइल/TV) भी मिलता है।

219 रुपये वाला डाटा ओनली पैक

219 रुपये वाले पैक में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 30GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। यह पैक मंथली डाटा जरूरतों के लिए सही माना जाता है।

289 रुपये वाला डाटा ओनली पैक

इस पैक में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 40GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। हाई-डाटा यूजर्स के लिए यह एक मजबूत विकल्प है।

359 रुपये वाला डाटा ओनली पैक

यह Jio का सबसे बड़ा डाटा-ओनली ऐड-ऑन पैक है। इसमें 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 50GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है, जो हेवी इंटरनेट यूजर्स के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है।

इन सभी डाटा ऐड-ऑन पैक्स में हाई-स्पीड डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। ये 15 डाटा ऐड-ऑन पैक Reliance Jio के 115 से ज्यादा प्रीपेड प्लान और पैक ऑप्शंस का हिस्सा हैं।

Reliance Jio के Data Add-On Packs हर तरह के यूजर को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, चाहे जरूरत सिर्फ एक घंटे की हो, पूरे महीने की हो या OTT एंटरटेनमेंट के साथ डाटा चाहिए हो। सही ऐड-ऑन पैक चुनकर यूजर बिना नया प्लान बदले अपनी डाटा और एंटरटेनमेंट जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।