Youtube से वीडियो कैसे करें डाउनलोड, ये तरीके आएंगे काम

आजकल बहुत से ऐसे ऑनलाइन टूल्स भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से चुटकियों में किसी भी वीडियो को ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड किया जा सकता है। आइए जानते हैं…

10623

यूट्यूब (youtube) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसे न सिर्फ फ्री में एक्सेस किया जा सकता है, बल्कि यहां से मूवी, म्यूजिक आदि जैसे वीडियो को भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यहां पर हर वीडियो डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन आजकल बहुत से ऐसे ऑनलाइन टूल्स भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से चुटकियों में किसी भी वीडियो को ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड किया जा सकता है। आइए जानते हैं…

youtube

YouTube से सीधे डाउनलोड करें वीडियो

यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने के लिए किसी थर्ड पार्टी टूल की मदद नहीं लेना चाहते हैं, तो यहां से सीधे भी वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। लैपटॉप पर डाउनलोड करना चाहते हैं, तो वीडियो को ओपन करने के बाद दायीं तरफ तीन डॉट वाला मेन्यू मिलेगा, उस पर क्लिक करने बाद डाउनलोड बटन (Download) दिखाई देगा, वहीं एंड्रॉयड फोन पर वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यहां पर डाउनलोड का ऑप्शन वीडियो के नीचे ही दिखाई देगा।

  • सबसे अपने स्मार्टफोन में YouTube ऐप को ओपन करें और उस वीडियो को सर्च करें, जिसे डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • मोबाइल में कर रहे हैं, तो नीचे डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा। लेकिन आपको यहां पर ध्यान रखना होगा कि सभी वीडियो को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे, क्योंकि कुछ वीडियो को क्रिएटर डाउनलोड के लिए प्रतिबंधित कर देते हैं, कुछ वीडियो को यूट्यूब का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने के बाद ही डाउनलोड कर सकते हैं।
  • वीडियो को डाउनलोड करने से पहले आप उसकी क्वालिटी को सलेक्ट कर सकते हैं। YouTube आपको हाई क्वालिटी वाला वीडियो फ्री में डाउनलोड नहीं करने देता है। इसके लिए आपको कंपनी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। यह दो डाउनलोड विकल्प देता है, जिसमें 720p और 1080p शामिल हैं। फ्री वर्जन में 144p और 360p विकल्प ही मिलता है। डाउनलोड का विकल्प उन लोगों के लिए भी उपलब्ध है, जो ब्राउजर पर YouTube चलाते हैं।
  • इसके बाद डाउनलोड पर टैप करें, वीडियो डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। वीडियो को लाइब्रेरी सेक्शन के एक्सेस कर पाएंगे।
SaveFrom

SaveFrom.net

  • आप SaveFrom.net की मदद से भी यूट्यूब वीडियो को ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
  • SaveFrom.net साइट को ओपन करने के बाद आपको Youtube वीडियो डाउनलोड को विकल्प दिखाई देगा। यहां पर आपको बस यूट्यूब वीडियो का लिंक (URL) पेस्ट करना होगा।
  • इसके बाद डाउनलोड पर क्लिक करें। यहां पर आउटपुट फॉर्मेट का विकल्प दिखाई देगा।
  • आप जिस फॉर्मेट में वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं, उसे सलेक्ट कर लें।
  • बस इतना ही, इसके बाद वीडियो डाउनलोड हो जाएगा। अगर मोबाइल पर डाउनलोड करना चाहते हैं, तो फिर इसके एंड्रॉयड ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
Snaptube

Snaptube

  • आप यूट्यूब से वीडियो (Youtube video) डाउनलोड करने के लिए Snaptube app की मदद ले सकते हैं। खास कर जो यूजर अपने फोन के लोकल स्टोरेज में यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं, तो उसके लिए थर्ड पार्टी ऐप स्नैपट्यूब एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • स्नैपट्यूब (Snaptube) एक ऐसा ऐप है, जो डाउनलोड के लिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। मगर यूजर आधिकारिक साइट पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्म से वीडियो डाउनलोड कर पाएंगे।
  • एंड्रॉयड यूजर्स को Snaptubeapp.com पर जाकर इसे ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद आपको बस उस यूट्यूब वीडियो को ढूंढना है, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं और फिर यूआरएल को स्नैपट्यूब ऐप के सर्च बार पर कॉपी-पेस्ट करना होगा।
  • ऐप आपका वीडियो दिखाएगा और एक डाउनलोड बटन भी शो होगा। आप किसी भी रिजॉल्यूशन पर वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको अपने फोन की गैलरी में वीडियो नहीं मिल रहा है, तो सेटिंग सेक्शन में जाएं और डाउनलोड पाथ चेक करें। इसके लिए बस “मी” > टॉप में सेटिंग आइकन > सेटिंग डाउनलोड पर टैप करें। उसके बाद बस डाउनलोड पाथ को डाउनलोड में बदलें। जहां आप वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं। वैसे, जो लोग यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे क्रिएटर की अनुमति लेने के बाद ही ऐसा करें।
4kdownload

4kdownload

  • अगर आप विंडोज पीसी (windows pc) पर यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो फिर 4के वीडियो डाउनलोड (https://www.4kdownload.com) सॉफ्टवेयर आपके काम आ सकता है।
  • यह फ्री सॉफ्टवेयर है। इसकी खासियत है कि आप इसकी मदद से प्लेलिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ इसमें 360 डिग्री और 3डी वीडियो भी डाउनलोड करने के ऑप्शंस मौजूद हैं।
  • इसमें वीडियो को डाउनलोड करने के लिए उस लिंक को एड्रेस बार से कॉपी करना पड़ाता है, डाउनलोड करना चाहते हैं। फिर 4के वीडियो डाउनलोडर पर यूआरएल लिंक को पेस्ट कर दें।
  • लिंक पेस्ट करने वाला बटन आपको टॉप लेफ्ट में दिखाई देगा। इसके बाद यहां पर आपको क्वॉलिटी का ऑप्शन चुनना होगा यानी आप किसी क्वालिटी में वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • यह वीडियो की क्वॉलिटी पर भी डिपेंड करता है, लेकिन इसकी मदद से आप 4के तक के वीडियो को भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आपको यह भी चुनना होगा कि आप किस फॉर्मेट में वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • बेहतर यही होगा कि आप MP4 फॉर्मेट को चुनें। इससे आपको न सिर्फ बैलेंस्ड क्वॉलिटी मिलती है, बल्कि इसे आप किसी भी डिवाइस पर प्ले कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप download बटन पर क्लिक करें इसकी बाद डाउनलोड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह एक साथ 24 वीडियो को डाउनलोड कर सकता है।
y2mate

y2mate

  • अगर यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड (video download) करने के लिए अलग से ऐप को डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं, तो फिर y2mate.com की मदद ले सकते हैं।
  • इस web app की मदद से बेहद आसानी से वीडियोज को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको वीडियो का यूआरएल यहां पर पेस्ट करना होगा। इसके बाद आप उस वीडियो का फॉर्मेट चुनने के बाद उसे कंवर्ट कर तेजी से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अगर स्टोरेज की दिक्कत है, तो यहां पर आप फाइल की साइज को मैनेज कर सकते हैं। इसकी मदद से एक बार में एक ही वीडियो को डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलता है। इसे बैच में वीडियो को डाउनलोड करने के लिहाज से डेवलप नहीं किया गया है। अगर आप चाहें, तो इसके क्रोम एक्सटेंशन का उपयोग भी कर सकते हैं।
  • इस वेबसाइट से आप YouTube, Facebook, Video, Dailymotion, Youku आदि से वीडियो को HD क्वालिटी में Mp3, Mp4 में बदलने और डाउनलोड करने की अनुमति देता है। Y2mate सभी वीडियो फॉर्मेट को डाउनलोड करने की सुविधा देता है। आप YouTube और अन्य वेबसाइट्स से हजारों वीडियो आसानी से मुफ्त में डाउनलोड कर पाएंगे।
    यह भी पढ़ेंः Delhi Metro में शुरू हुआ QR-Code आधारित पेपर टिकट, जानें कैसे करता है काम

Web Stories