OnePlus Nord 2 के बुरी तरह फटने की तस्वीर आई सामने, जानें क्या है पूरा मामला

24556

स्मार्टफोन की दुनिया में कुछ सालों में गजब की पकड़ बना चुकी OnePlus कंपनी का एक फोन बुरी तरह फट गया है। बताया जा रहा है की OnePlus Nord 2 फोन बम की तरह फट गया है। यह हादसा तब हुआ जब ग्राहक फोन पर किसी से बात कर रहा था।  ऐसा पहली बार नहीं है, जब OnePlus का फोन फट गया हो, पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
हाल में  हुई  घटना एक हफ्ते पहले की है, इसके बारे में ट्विटर पर @lakshayvrm नाम से किसी यूजर ने जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि, फोन में विस्फोट के बाद उनके भाई के हाथ और चेहरे पर चोट आई है। इसे लेकर कंपनी ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेगी। अगर आप भी OnePlus कंपनी के किसी फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इस खबर को पूरा पढ़ें और सावधान रहें।

यह भी पढ़ें: Samsung M33 5G भारत में हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगी 6000 mAh की तगड़ी बैटरी

जानें क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है, जहां एक बुरी तरह फटा हुआ फोन नजर आता है। बताया जा रहा है की यह फोन OnePlus Nord 2 है। वीडियो में स्मार्टफोन की हालत काफी ख़राब है और धुआँ भी निकल रहा है। इस वीडियो को घटना के बाद लिया गया है और फोन फटने की असल वजह पता नहीं चल पाई है।

जानकारी के लिए बता दें कि, OnePlus Nord 2 के फटने की पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, यह फोन लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही  फटने के चलते सुर्खियों में आ गया था। इससे पहले सितंबर 2021 में OnePlus Nord 2 में विस्फोट की खबर मिली थी। यूजर ने कंपनी और Amazon के खिलाफ इसे लेकर केस भी किया है। यूजर ने जानकारी में बताया था कि, OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन विस्फोट के समय उनकी कोट की जेब में था। उस समय यूजर को चोटे भी आई थी और उनके कोट का कुछ हिस्सा खराब हो गया था।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F13 जल्द करेगा धमाकेदार एंट्री, Exynos 850 प्रोसेसर और 4GB रैम से होगा लैस

बताते चलें कि, ऐसी ही एक घटना सितंबर 2021 में बेंगलुरु में हुई थी। हालांकि OnePlus कंपनी ने इसे लेकर कहा था कि, विस्फोट एक्सटरनल फैक्टर की वजह से हुआ है, यह कोई मैन्युफैक्चरिंग या प्रोडक्ट से जुड़ा मसला नहीं है। अब देखना यह है कि कंपनी इस हादसे को लेकर आगे क्या कदम उठती है। 

Web Stories