Xiaomi का सस्ता 5G फोन Redmi Note 11S जल्द होगा इंडिया में लांच

19468

कुछ समय पहले ही 91mobiles द्वारा यह खबर दी गई थी कि Xiaomi ग्लोबल और एशियाई मार्केट में Redmi Note 11S स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही जानकारी दी गई थी कि इस फोन को जल्द ही इंडिया में भी पेश किया जा सकता है। वहीं आज Redmi ने इस फोन के इंडिया लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने Redmi के आॅफिशियल अकाउंट से टीज़र रिलीज़ किए हैं जिसमें ये जानकारी दी गई है कि कंपनी जल्द ही इंडिया में नया नोट फोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि उसमें फोन का नाम नहीं है लेकिन लगभग यह स्परूट है कि Redmi Note 11S को पेश किया जाने वाला है। हालांकि फिलहाल स्पेसिफिकेशन, प्राइस और लॉन्च डेट की सूचना नहीं है। हालांकि कुछ लीक्स आए थे जिसमें स्पेसिफिकेशन का जिक्र था।

Redmi Note 11S को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया जिसमें इंडियन सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS, और US की FCC भी शामिल है। इसमें फ़ोन को मॉडल नंबर 2201117SG के साथ BIS, NTBC सर्टिफिकेशन अथॉरिटी वेबसाइट और EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। मनु कुमार जैन और Redmi India ने भी ट्विटर पर Redmi Note 11 सीरीज की हिंट दी। इसे भी पढ़े:Samsung ला रहा है तीन सस्ता 5G स्मार्टफोन, Galaxy M33 5G, A33 5G और A53 5G

Redmi Note 11S संभावित स्पेसिफिकेशन  

टीज़र से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि Redmi Note 11S स्मार्टफोन दमदार मीडियाटेक 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप भी होने की उम्मीद है जिसमें 108MP सैमसंग HM2 सेंसर, 8MP सोनी IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का OV2A ओमनीविज़न मैक्रो लेंस शामिल होंगे। फ्रंट कैमरे की बात करे तो इसमें सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 13MP सेल्फी शूटर दिया जा सकता है। डिसप्ले की ओर देखें तो कंपनी इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 inches की स्क्रीन में लॉन्च कर सकती है और पॉवर बैकअप के लिए इसमें दमदार 5000 mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।इसे भी पढ़े: Samsung को टक्कर देने फिर आ रहा है Motorola का फोल्डेबल फोन, इसमें होगा दमदार प्रोसेसर

Web Stories