Tata Sky हुआ अब Tata Play, 15 साल बाद बदला नाम

20373

देश की प्रमुख DTH सर्विस कंपनी Tata Sky पूरे देश में पॉपुलर है और लाखों घरों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब Tata Sky का नाम बदलकर अब Tata Play कर दिया गया है। करीब 15 साल बाद कंपनी का नाम बदल गया है। आपको बता दें कि अब Tata Pla पर एक नई सर्विस भी ऑफर की जाएगी, जीहां यूजर्स को अब नेटफ्लिक्स का भी सपोर्ट Tata Play पर मिलेगा। जो यूजर्स नेटफ्लिक्स यूज़ करना चाहते हैं उनके लिए यह काफी अच्छा फीचर होगा।

अब हम आपको बताते हैं कि आखिर Tata Sky का नाम बदलकर Tata Play क्यों किया गया ? दरअसल नाम बदलने के पीछे कंपनी का अहम् कारण अपने प्रोडक्ट्स जिनको वह ऑफर कर रही है उसके बारे में बताना है। और यह  नया नाम यह बताता है कि  ग्राहक अपनी पसंद के प्रोगाम इस सर्विस पर देख सकते हैं। इस समय  कंपनी  कंपनी के 23 मिलियन करेक्शंस है और 19 मिलियन एक्टिव सब्सक्राइबर है। यह भी पढ़ें: Jio की 5G सर्विस 1,000 शहरों से होगी शुरू, Airtel VI के फिर छूटेंगे पसीने

वैसे नेटफ्लिक्स देखने वालों के लिए यह वाकई ख़ुशी की बात है, क्योंकि नेटफ्लिक्स अपने आप में ही काफी पॉपुलर OTT प्लेटफार्म है और ज्यादातर नई फ़िल्में और वेबसीरिज इसी पर रिलीज होती हैं। अब Tata Play पर  नेटफ्लिक्स का सपोर्ट भी शामिल किया है जिससे अब यूजर्स इसका मज़ा ले सकते हैं। यह भी पढ़ें: बड़े डिस्प्ले के साथ Pebble ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, महिलाओं की सेहत का रखेगी खास ध्यान

Tata Sky अपनी क्वालिटी के साथ बेहतर सर्विस के लिए भी जाना जाता है। भारत में यह बेहद पॉपुलर DTH सर्विस है और लगातार इसके सब्सक्राइबर बढ़ रहे हैं। Tata Sky किफायती होने के साथ-साथ इस्तेमाल में इजी भी है बल्कि इसे आप आसानी से अपने हिसाब से मॉडिफाई भी कर सकते हैं। साथ ही आप अपनी जरूरत के हिसाब से पैक चुन सकते हैं और उसे रिचार्ज करवा सकते हैं। वैसे समय-समय पर इस पर ऑफर्स भी आते रहते हैं। वैसे Tata Play की कीमत के बारे अभी तक कोई जानकारी नहीं हैं कि यह किस कीमत में उपलब्ध होगा।   

Web Stories