
भारत में AI का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और इसी दिशा में Jio ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने सभी Unlimited 5G यूजर्स को Google के नए Gemini 3 मॉडल का 18 महीनों का फ्री एक्सेस देने की घोषणा की है। पहले यह सुविधा केवल युवा यूजर्स तक सीमित थी, लेकिन अब पूरे 5G यूजर बेस के लिए इसे ओपन कर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह पहल भारत में एडवांस्ड AI को आम यूजर्स तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस प्लान की कीमत बाजार में लगभग 35,100 रुपये है, जिसे यूजर्स बिना किसी शुल्क के MyJio ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकेंगे।
अब मिलेगी 18 महीनों की फ्री Gemini 3 एक्सेस
जियो ने अपने Unlimited 5G ग्राहकों के लिए यह लाभ बढ़ाते हुए बताया कि अब हर यूजर Gemini Pro Plan का 18 महीने तक मुफ्त उपयोग कर सकता है। इस प्लान में Google का नया Gemini 3 मॉडल शामिल है, जो एडवांस्ड AI फीचर्स के साथ आता है। 21 नवंबर, 2025 से यूजर्स MyJio ऐप में जाकर Claim Now पर टैप कर इस ऑफर को सक्रिय कर पाएंगे।

Google ने Gemini 3 Pro और Gemini 3 Deep Think नाम से दो नए मॉडल लॉन्च किए हैं, जिन्हें अब तक के सबसे सक्षम और स्मार्ट AI मॉडल कहा जा रहा है। ये मॉडल चैट, लॉजिक, कोडिंग, मैथमेटिक्स और एजेंट-स्टाइल ऑटोमेशन में पहले से कहीं बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं। Gemini 3 Pro को Gemini ऐप, Search के AI मोड, AI Studio, Vertex AI और Google के नए Antigravity डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
Gemini 3 ने GPT-5.1 और Claude को कई टेस्ट में पछाड़ा
Google के अनुसार, Gemini 3 Pro ने इंटरनल टेस्ट में OpenAI के GPT-5.1 और Claude 4.5 Sonnet को कई महत्वपूर्ण बेंचमार्क में पीछे छोड़ दिया है। खासकर reasoning और complex problem-solving में यह मॉडल बेहतर रिजल्ट देता है। हालांकि Gemini Deep Think अभी सीमित टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।
Jio Unlimited 5G यूजर्स कैसे पाएंगे फ्री Gemini 3 एक्सेस?
कंपनी के अनुसार, जो भी यूजर्स एक्टिव Jio SIM और Unlimited 5G प्लान का उपयोग कर रहे हैं, वे सीधे MyJio ऐप के माध्यम से इस फ्री Gemini Pro Plan को एक्टिवेट कर सकते हैं। एक बार ऑफर लाइव होते ही हर योग्य यूजर को ऐप में Early Access का विकल्प दिखाई देगा। Jio यूजर को इस सुविधा को इस तरह एक्टिवेट कर सकते हैं:
- स्टेप-1: सबसे पहले MyJio ऐप को ओपन करें।
- स्टेप-2: होमपेज में दिखाई देने वाले रजिस्टर इंट्रेस्ट पर क्लिक करें। यहां आपको बताया जाएगा कि अनलिमिटेड 5जी यूजर इसे 21 नवंबर से क्लेम कर सकते हैं।

- स्टेप-3: Claim Now बटन दिखने के बाद इस विकल्प पर टैप करें।
- स्टेप-4: ब्राउजर पेज पर प्लान से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी।
- स्टेप-5: नीचे स्क्रॉल कर Agree पर टैप करना होगा।
- स्टेप-6: एक्टिवेशन पूरा होने के बाद Gemini ऐप खोलकर चेक करें कि Pro प्लान एक्टिव हुआ है या नहीं।
Jio का यह कदम भारतीय टेलीकॉम बाजार के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। जहां दूसरे प्लेयर्स 5G स्पीड और डेटा ऑफर्स पर ध्यान दे रहे हैं, वहीं Jio ने AI को अपनी मुख्य रणनीति का हिस्सा बनाया है। Google Gemini 3 जैसे एडवांस्ड AI मॉडल का मुफ्त एक्सेस प्रदान करके Jio न केवल अपने 5G ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू दे रहा है, बल्कि भारत में AI उपयोग को नई ऊंचाई तक ले जाने की तैयारी भी कर रहा है। कुल मिलाकर, यह ऑफर उन सभी यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी है जो AI टूल्स का उपयोग पढ़ाई, काम, कंटेंट क्रिएशन, कोडिंग या दैनिक डिजिटल जरूरतों के लिए करते हैं। आने वाले महीनों में इस कदम से भारतीय यूजर्स के डिजिटल एक्सपीरियंस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।


