
अगर आप हर महीने रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं और एक ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें कॉलिंग, डाटा और एसएमएस की चिंता पूरे साल खत्म हो जाए, तो Vodafone-Idea के 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान आपके लिए अच्छे विकल्प बन सकते हैं। Vi के Yearly Plans की खास बात यह है कि इनमें आपकी जरूरत के हिसाब से कई रेंज उपलब्ध हैं। कुछ प्लान सिर्फ कॉलिंग के लिए बनाए गए हैं, तो कुछ में हर दिन मिलने वाला हाई-स्पीड 5G डाटा, OTT सब्सक्रिप्शन, Weekend Data RollOver और Half Day Unlimited Data जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी हैं, जो बिजनेस, ऑफिस वर्क, स्टडी या सोशल मीडिया के लिए लगातार इंटरनेट और कॉलिंग का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार रिचार्ज के झंझट से दूर रहना चाहते हैं। खासकर 5G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Vi ने कई प्लानों में Unlimited 5G डाटा भी दे रहा है, जो इस कैटेगरी को और आकर्षक बना देता है। इस आर्टिकल में हम आपको वोडाफोन-आइडिया के सालभर वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की जानकारी दे रहे हैं, जिसे अपनी जरूरत और बजट के मुताबिक चुन सकते हैं।
365 दिन वाले VI प्रीपेड प्लान लिस्ट
| प्राइस | वैलिडिटी और डाटा | बेनिफिट्स |
| ₹1849 | 365 दिन, वॉयस ओनली | अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS |
| ₹1999 | 365 दिन, 24GB कुल डाटा | 3600 SMS, डाटा खत्म होने पर 50p/MB |
| ₹2249 | 365 दिन, 30GB कुल डाटा | अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS |
| ₹3499 | 365 दिन, 1.5GB/दिन | Unlimited 5G, Binge All Night, Weekend RollOver, 50GB Extra |
| ₹3599 | 365 दिन, 2GB/दिन | Half Day Unlimited Data, Weekend RollOver, Data Delights |
| ₹3699 | 365 दिन, 2GB/दिन | 50GB बोनस डाटा, Weekend RollOver, Hotstar Mobile 1 वर्ष |
| ₹3799 | 365 दिन, 2GB/दिन | Weekend RollOver, Data Delights, Amazon Prime Lite 1 वर्ष |
| ₹4999 | 365 दिन, 2GB/दिन | Amazon Prime Lite + Vi Movies & TV (21 OTT) |
VI का 1849 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यह प्लान उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें सालभर सिर्फ कॉलिंग की जरूरत होती है। इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है और 3600 SMS का कोटा दिया जाता है। SMS खत्म होने के बाद लोकल मैसेज पर 1 रुपये और STD मैसेज पर 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा।
VI का 1999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यह प्लान हल्के डाटा यूजर्स के लिए उपयुक्त है। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ 24GB कुल डाटा, 3600 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लगेगा। वहीं SMS कोटा खत्म होने पर लोकल और STD SMS पर क्रमशः 1 और 1.5 रुपये का शुल्क लागू होगा।
VI का 2249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
अगर आप सालभर के लिए बेसिक इंटरनेट और कॉलिंग चाहते हैं, तो यह प्लान ठीक बैठता है। इस रिचार्ज में 365 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 30GB कुल डाटा और 3600 SMS मिलते हैं। डाटा खत्म होने पर 50 पैसे/MB का चार्ज लागू होगा।
VI का 3499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यह प्लान उन लोगों के लिए है जिन्हें रोजाना डाटा की जरूरत होती है। इसमें प्रतिदिन 1.5GB डाटा, 100 SMS प्रति दिन और 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में Binge All Night, Weekend Data RollOver की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, 50GB एक्स्ट्रा डाटा 90 दिनों के लिए मिलता है और हर महीने अतिरिक्त 2GB Backup Data का फायदा भी मिलता है। 5G फोन यूजर्स इस प्लान के साथ 5G कवरेज वाले एरिया में Unlimited 5G Data का आनंद ले सकते हैं।
VI का 3599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में 2GB प्रतिदिन डाटा, 100 SMS प्रतिदिन और 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यूजर्स को Half Day Unlimited Data का फायदा भी मिलता है, जिसमें रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा यूज किया जा सकता है। Weekend RollOver और Data Delights जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 5G सपोर्ट वाले यूज़र्स को अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है।
VI का 3699 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यह प्लान 2GB प्रतिदिन डाटा, 100 SMS प्रतिदिन और 365 दिन की वैलिडिटी का विकल्प प्रदान करता है। इसके साथ वर्तमान में 50GB बोनस डाटा भी दिया जा रहा है। आपको Weekend RollOver और Half Day Unlimited Data का फायदा मिलता है। इसके अलावा, एक साल का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिससे यह OTT लवर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाता है।
VI का 3799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यह प्लान 2GB प्रतिदिन डाटा और 100 SMS प्रतिदिन के साथ आता है। Weekend Data RollOver और Data Delights फीचर्स भी मिलते हैं। इस प्लान की खासियत एक साल का Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन है। Unlimited 5G डाटा सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यह प्लान प्रीमियम डाटा यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है।
VI का 4999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यह Vi का सबसे महंगा वार्षिक प्रीपेड प्लान है, जिसमें 2GB प्रतिदिन डाटा, 100 SMS प्रतिदिन और 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ Weekend RollOver और Data Delights जैसे फीचर्स मिलते हैं। OTT बेनिफिट्स की बात करें, तो Amazon Prime Lite के साथ Vi Movies & TV का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसमें SonyLIV, Zee5 और Fancode समेत 21 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे बेहतर है, जो सालभर डाटा, OTT और 5G तीनों का पूरा फायदा लेना चाहते हैं।


