Reliance Jio ने लॉन्च किए Happy New Year 2026 रिचार्ज प्लान्स, मिलेगा Gemini Pro और OTT का फुल फायदा

नए साल 2026 की शुरुआत से पहले रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए Happy New Year 2026 नाम से नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं। इन नए प्लान्स का मकसद यूजर्स को सिर्फ कॉल और डाटा ही नहीं, बल्कि OTT एंटरटेनमेंट और AI सर्विसेज का भी फायदा देना है। जियो ने इस बार अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए सालाना, मंथली और बजट-फ्रेंडली प्लान्स पेश किए हैं। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत Google के साथ पार्टनरशिप है, जिसके तहत कुछ चुनिंदा रिचार्ज पर Gemini Pro AI सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है। इसके अलावा, कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स को भी इन प्लान्स में शामिल किए गए हैं।

Reliance Jio Happy New Year 2026

Jio का 3,599 रुपये वाला हीरो एनुअल रिचार्ज प्लान

अगर आप रिचार्ज से सालभर की टेंशन से छुटकारा चाहते हैं, उनके लिए जियो का हीरो एनुअल रिचार्ज प्लान (Hero Annual Recharge Plan) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस प्लान की कीमत 3,599 रुपये है और इसकी वैधता 365 दिन की है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2.5GB डाटा, अनलिमिटेड 5G डाटा (जहां उपलब्ध हो), अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।

इस प्लान को इसका डिजिटल बेनिफिट खास बनाता है। जियो इस रिचार्ज के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro AI सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है, जिसकी कीमत कंपनी के अनुसार करीब 35,100 रुपये है। जो यूजर्स काम, पढ़ाई या डिजिटल टूल्स के लिए AI का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Jio का 500 रुपये वाला सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान

अगर आप मंथली रिचार्ज करने वाले यूजर हैं और OTT कंटेंट ज्यादा देखते हैं, तो जियो ने Super Celebration Monthly Plan को आपके लिए ही डिजाइन किया है। यह प्लान 500 रुपये में आता है और इसकी वैधता 28 दिन की है। इसमें आपको रोजाना 2GB डाटा, अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT बंडल है। इसमें YouTube Premium, JioHotstar, Amazon Prime Video Mobile Edition, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kancha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें भी 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है, जिससे यह प्लान एंटरटेनमेंट और डिजिटल यूजर्स दोनों के लिए आकर्षक बन जाता है।

Jio का 103 रुपये वाला फ्लेक्सी पैक

कम बजट वाले यूजर्स के लिए जियो ने 103 रुपये का Flexi Pack भी लॉन्च किया है। इस प्लान की वैधता 28 दिन है और इसमें 5GB डाटा एक साथ मिलता है। खास बात यह है कि इसमें यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से OTT पैक चुन सकते हैं। हिंदी पैक में JioHotstar, Sony LIV और ZEE5 मिलते हैं। इंटरनेशनल पैक में JioHotstar, FanCode, Lionsgate Play और Discovery+ शामिल हैं, जबकि रीजनल पैक में JioHotstar, Sun NXT, Kancha Lannka और Hoichoi का एक्सेस मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें कम डाटा चाहिए, लेकिन पसंदीदा कंटेंट से समझौता नहीं करना चाहते है। बता दें कि यह डाटा एड ऑन प्लान है। इसमें आपको कॉलिंग का फायदा नहीं मिलता है।

कहां से खरीद सकते हैं ये प्लान

Reliance Jio के Happy New Year 2026 रिचार्ज प्लान्स जियो की ऑफिशियल वेबसाइट, MyJio ऐप और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। कंपनी ने साफ किया है कि Google Gemini Pro का फायदा केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूजर्स को ही मिलेगा।