
अगर आप एयरटेल (Airtel) यूजर हैं और साल भर चलने वाला लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज ढूंढ रहे हैं, तो कंपनी के पास कई ऐसे प्रीपेड प्लान हैं, जो पूरे 365 दिनों तक की वैधता के साथ आते हैं। इन प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कॉलिंग से लेकर डाटा, SMS और कई तरह के एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं, जिनमें Hello Tune और 12 महीनों का Perplexity Pro AI सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। खास बात यह है कि आप अपनी जरूरत के अनुसार केवल कॉलिंग, लिमिटेड डाटा या रोजाना हाई-स्पीड डाटा में से कोई भी प्लान चुन सकते हैं। आइए जानते हैं Airtel के 365 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार सेः
एयरटेल 365 दिन प्रीपेड रिचार्ज प्लान लिस्ट
| प्लान कीमत | वैलिडिटी / डाटा | बेनिफिट्स |
| ₹1849 | 365 दिन, डाटा नहीं | अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, Hello Tune, 12 माह Perplexity Pro AI |
| ₹2249 | 365 दिन, कुल 30GB | अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, Hello Tune, 12 माह Perplexity Pro AI |
| ₹3599 | 365 दिन, 2GB/दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड 5G, Hello Tune, 12 माह Perplexity Pro AI |
| ₹3999 | 365 दिन, 2.5GB/दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, 5G, 1 वर्ष JioHotstar, Hello Tune, 12 माह Perplexity Pro AI |
Airtel 1849 रुपये प्रीपेड प्लान
Airtel का 1849 रुपये वाला सालाना प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत होती है। इस प्लान में आपको पूरे 365 दिन तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है और कुल 3600 SMS भी शामिल हैं। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस पैक में इंटरनेट डाटा बिल्कुल भी नहीं मिलता है, इसलिए यह उन्हीं लोगों के लिए सही है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग के लिए प्लान चाहिए। एडिशनल फायदे के रूप में यूजर को Hello Tune की सुविधा और 12 महीने का Perplexity Pro AI सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। एसएमएस लिमिट खत्म होने के बाद लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये प्रति एसएमएस चार्ज किया जाएगा।
Airtel 2249 रुपये प्रीपेड प्लान
अगर आप हल्के-फुल्के इंटरनेट यूजर हैं और सिर्फ कॉलिंग के साथ कभी-कभार इंटरनेट चलाने के लिए डाटा चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेहतर है। 2249 रुपये वाले इस पैक में 365 दिनों की वैधता के साथ कुल 30GB डाटा मिलता है। इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS मिलते हैं। बेनिफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में भी Hello Tune और 12 महीने का Perplexity Pro AI सब्सक्रिप्शन मिलता है। एसएमएस लिमिट खत्म होने के बाद लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये प्रति एसएमएस चार्ज किया जाएगा। वहीं डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज किया जाएगा।
Airtel 3599 रुपये प्रीपेड प्लान
यह अनलिमिटेड 5जी प्लान है, जो खासकर उन लोगों के लिए है जिन्हें सालभर हाई-स्पीड इंटरनेट की जरूरत होती है। 3599 रुपये वाले इस प्लान में 365 दिनों तक रोजाना 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। डाटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। साथ ही, आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन और 5G नेटवर्क उपलब्ध क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। Hello Tune और सालभर के Perplexity Pro AI जैसे बेनिफिट्स भी उपलब्ध हैं, जिससे यह पैक कामकाज, ऑनलाइन क्लासेज और एंटरटेनमेंट के लिए एक ऑल-राउंडर विकल्प बन जाता है। एसएमएस लिमिट खत्म होने के बाद लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये प्रति एसएमएस चार्ज किया जाएगा।
Airtel 3999 रुपये प्रीपेड प्लान
Airtel का 3999 रुपये वाला सालाना प्लान सबसे प्रीमियम प्रीपेड विकल्पों में से एक है। यह पैक रोजाना 2.5GB डाटा देता है, जो हैवी इंटरनेट यूजर्स के लिए काफी है। अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 SMS और उपलब्ध क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि आपको 1 साल की JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे यूजर लाइव क्रिकेट, OTT शोज और फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। डाटा खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps हो जाती है। इस पैक में भी Hello Tune और Perplexity Pro AI का सालभर का सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिससे पैक की वैल्यू और बढ़ जाती है।


