
अगर आप रिलायंस जियो (Jio) के यूजर हैं और बार-बार रिचार्ज कराने से परेशान हो चुके हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जियो के पास 365 दिन तक चलने वाले लंबे वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। इन प्लान्स में सिर्फ कॉलिंग ही नहीं, बल्कि डाटा, SMS और OTT सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यहां हम आपको जियो के 365 दिन वाले रिचार्ज प्लान की जानकारी दे रहे हैं, जिससे तकरीबन पूरे साल रिचार्ज करने की टेंशन खत्म हो जाएगी।
365 दिन वाले जियो रिचार्ज प्लान
| प्लान (रुपये) | वैलिडिटी / डाटा / कॉलिंग | बेनिफिट्स |
| ₹3,599 | 365 दिन, 2.5 GB/दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग + 100 SMS/दिन, कुल 912.5 GB 5G डाटा, 3 महीने JioHotstar, JioTV, 50 GB JioCloud, जेमिनी प्रो आदि |
| ₹3,999 | 365 दिन, 2.5 GB/दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग + 100 SMS/दिन, 912.5 GB 5G डाटा, FanCode, JioTV, JioCloud, 3 महीने JioHotstar, जेमिनी प्रो आदि |
| ₹1,748 | 336 दिन, कोई डाटा नहीं | अनलिमिटेड वॉयस कॉल, कुल 3,600 SMS, JioTV + 50 GB JioCloud |
Jio का 3599 रुपये वाला प्लान
जियो का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जो पूरे साल बिना झंझट के डाटा और कॉलिंग के साथ अपना फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है और इसमें प्रतिदिन 2.5GB के हिसाब से कुल 912.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा, आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा खत्म होने पर स्पीड घटकर 64Kbps पर आ जाती है। वहीं योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी मिलता है। इस प्लान के साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं, जैसे- JioFinance पर 1 प्रतिशत एक्स्ट्रा गोल्ड, नए कनेक्शन पर 2 महीने का फ्री JioHome ट्रायल, JioHotstar मोबाइल/टीवी का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन और 50GB JioCloud स्टोरेज। इसके अलावा, आपको 18 महीनों के लिए गूगल जेमिनी प्रो प्लान फ्री में मिलती है, जिसकी कीमत 35100 रुपये है। हालांकि इसका लाभ 18 वर्ष से ऊपर के यूजर ही उठा सकते हैं।
Jio का 3999 रुपये वाला प्लान
जियो का 3999 रुपये वाला वार्षिक प्लान भी 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस रिचार्ज प्लान में भी आपको प्रतिदिन 2.5GB यानी कुल 912.5GB डाटा दिया जाता है। कॉलिंग अनलिमिटेड है और हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा खत्म होने पर स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। बता दें कि इस प्लान में भी योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। OTT और अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें FanCode, JioTV और JioCloud का एक्सेस शामिल है। साथ ही JioFinance पर 1% एक्स्ट्रा गोल्ड, 2 महीने का फ्री JioHome ट्रायल और 3 महीने का JioHotstar मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके साथ-साथ 18 महीनों के लिए गूगल जेमिनी प्रो प्लान यूजर को फ्री में मिलता है। यह प्लान उन लोगों के लिए सही है जो पूरे साल डाटा, कॉलिंग और OTT सभी का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।
Jio का 1748 रुपये वाला प्लान
जियो के पास 1748 रुपये रुपये का एक और प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जो हालांकि 365 दिनों के लिए नहीं है। इस प्लान में आपको 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर कोई यूजर सिर्फ कॉलिंग के लिए एक लंबी अवधि वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो उनके लिए 1748 रुपये वाला प्रीपेड प्लान सही है। यह एक वॉयस-ओनली प्लान है। इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 3600 SMS मिलते हैं। ध्यान रहे कि इस प्लान में मोबाइल इंटरनेट के लिए कोई डाटा नहीं मिलता है। साथ ही, आपको JioTV का एक्सेस और 50GB JioCloud स्टोरेज भी मिलता है। यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें कॉलिंग ज्यादा करनी होती है और मोबाइल डाटा की जरूरत बिल्कुल कम होती है।


