Jio के 200 रुपये से कम वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये बेनिफिट्स

अगर आप जियो (Jio) के किफायती प्लान की तलाश में हैं, तो कंपनी के पास 200 रुपये से कम में अलग-अलग जरूरत के हिसाब से कई प्लान मौजूदहैं। ये प्रीपेड प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो कम बजट में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डाटा और फ्री ऐप सब्सक्रिप्शन का फायदा लेना चाहते हैं। कंपनी का फोकस अधिक से अधिक सब्सक्राइबर्स को बेहतर कनेक्टिविटी और कम कीमत में बेहतर वैल्यू प्रदान करना है। आइए जानते हैं, जियो के 200 रुपये से कम वाले प्रीपेड प्लांस के बारे मेंः

Jio का 198 रुपये वाला प्लान

200 रुपये से कम में जियो का 198 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें रोजाना हाई-डेटा लिमिट चाहिए। इस प्लान में 2GB डाटा हर दिन मिलता है, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। यूजर्स को रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। इसके साथ Jio TV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है, यानी कुल 28GB डेटा मिलता है।

jio affordable prepaid recharge plan

Jio का 186 रुपये वाला प्लान

जिया का 186 रुपये वाला रिचार्ज प्लान Jio Phone यूजर्स के लिए उपलब्ध है। 186 रुपये की कीमत में मिलने वाला यह पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें 1 जीबी डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। प्लान के साथ आपको Jio TV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

Jio का 152 रुपये वाला प्लान

यह प्लान हल्के इंटरनेट यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसमें 0.5GB डाटा रोजाना दिया जाता है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी है। 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ यह प्लान उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें कम इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है। इसके अलावा, प्लान में Jio TV और JioAICloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही, इस प्लान में यूजर को कुछ 300 एसएमएस मिलते हैं।

Jio का 125 रुपये वाला प्लान

125 रुपये की कीमत में यह प्लान बेहद किफायती है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 300 SMS और 0.5GB डेटा प्रतिदिन मिलता है। इस पैक में Jio TV का फ्री एक्सेस भी दिया जाता है। इसकी वैलिडिटी 23 दिनों की है और यह कम बजट में बेसिक इंटरनेट और कॉलिंग सुविधाओं की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है।

बता दें कि TRAI की लेटेस्ट टेलीकॉम रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में भारत में कुल टेलीफोन यूजर्स की संख्या 123.1 करोड़ रही। इनमें से 118.4 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं, जबकि 4.6 करोड़ लैंडलाइन यूजर्स हैं। अक्टूबर 2025 में Jio ने 19.97 लाख नए यूजर जोड़कर देश का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ता ऑपरेटर होने का दर्जा बनाए रखा है।