
आज के समय में स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गए हैं। ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग, मैप नेविगेशन से लेकर एंटरटेनमेंट तक, हर काम के लिए तेज और भरोसेमंद इंटरनेट की जरूरत होती है। ऐसे में एक अच्छा डेटा प्लान चुनना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि Jio न केवल हाई-स्पीड इंटरनेट देता है, बल्कि कई OTT प्लेटफॉर्म की फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है। इनमें Jio Hotstar, Netflix, Prime Video, Sony Liv जैसे कई अन्य ओटीटी ऐप्स शामिल हैं। अगर आप ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिनमें फ्री OTT सब्सक्रिप्शन मिले, तो आइए जानते हैंः
Jio 195 रुपये रिचार्ज प्लान
यह जियो का सबसे सस्ता OTT प्लान है। इसमें 15GB डेटा मिलता है और इसकी वैधता 90 दिन है। यह 5G डेटा के साथ भी काम करता है। इस प्लान में Jio Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
Jio 445 रुपये रिचार्ज प्लान
मूवी लवर्स के लिए जियो का यह प्लान काफी बढ़िया हो सकता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ हर दिन 2GB डेटा मिलता है। साथ ही यूजर को अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इस प्लान में Sony Liv, Zee5, Lionsgate Play, Discovery+, FanCode, Sun NXT, Planet Marathi, Kanchha Lannka, HoiChoi और Chaupal जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस दिया जाता है। इसके साथ ही यूजर को Jio TV और Jio AI Cloud की भी पहुंच मिलती है।

Jio 1,029 रुपये रिचार्ज प्लान
जियो इस प्लान की खासियत है कि इसमें Amazon Prime Video की फ्री सब्सक्रिप्शन दी जाती है। प्लान की वैधता 84 दिन है और रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, यूजर को प्रतिदिन 100 SMS और पूरे प्लान अवधि तक अनलिमिटेड कॉल की सुविधा भी मिलती है। इसमें Jio TV और AI Cloud भी मुफ्त शामिल हैं।
Jio 1,049 रुपये रिचार्ज प्लान
यह प्लान डेटा और वैधता के मामले में 1,029 रुपये वाले प्लान जैसा ही है, लेकिन इसमें दो OTT प्लेटफॉर्म Sony Liv और Zee5 की मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलती है। 84 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। इसमें भी Jio TV और AI Cloud का फ्री एक्सेस शामिल है।
Jio 1,799 रुपये रिचार्ज प्लान
यह Jio का प्रीमियम OTT प्लान है, जिसमें Netflix की फ्री सब्सक्रिप्शन दी जाती है। इसमें 84 दिनों के लिए प्रतिदिन 3GB डेटा मिलता है, साथ में अनलिमिटेड कॉल और रोज 100 SMS की सुविधा रहती है। इसके साथ Jio TV और AI Cloud की फ्री पहुंच भी दी जाती है।


