BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में 420 km चलेगी

BYD Atto 3 को ग्लोबल मार्केट में दो अलग-अलग बैटरी पैक में बेचा गया है। एक 49.92 kWh बैटरी पैक है, जो एक बार चार्ज करने पर 320 km की ड्राइविंग रेंज में देने में सक्षम है, वहीं 60.48 kWh बैटरी पैक भी है, जो फुल चार्ज में 420 km तक चल सकती है।

29052

BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। लॉन्च होने पर यह भारत में Tata Nexon EV Max, MG ZS EV को टक्टर देगी। आपको बता दें कि BYD Atto 3 को इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि 2023 ऑटो एक्सपो में इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह कोई नई कंपनी नहीं है। इसने 2017 में CV सेगमेंट में इलेक्ट्रिक बसों से अपनी पहचान बनाई है। कंपनी ने पिछले साल e6 इलेक्ट्रिक MPV को लॉन्च किया था।

BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत
Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने की कोशिश करेगी। यह 4,455 मिमी की लंबाई, 1,875 मिमी की चौड़ाई और 2,720 मिमी की व्हीलबेस लंबाई के साथ आता है। यह अपने एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) और टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स (Tata Nexon EV Max) की तुलना में बड़ा है। BYD Atto 3 की कीमत लगभग 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। इसे सीबीयू (पूरी तरह से निर्मित) मार्ग के माध्यम से देश में लाया जाएगा। यह इलेक्ट्रिक कार (electric car) Hyundai Kona Electric फेसलिफ्ट और Kia e-Niro को भी टक्कर दे सकती है।
यह भी पढ़ेंः बेहद किफायती हैं बीएसएनएल के ये Prepaid Plans, सेकेंडरी सिम के लिए है बेस्ट

BYD Atto 3 Electric SUV

420 km चलेगी फुल चार्ज में
BYD Atto 3 को ग्लोबल मार्केट में दो अलग-अलग बैटरी पैक में बेचा गया है। एक 49.92 kWh बैटरी पैक है, जो एक बार चार्ज करने पर 320 km की ड्राइविंग रेंज में देने में सक्षम है, वहीं बड़ी 60.48 kWh बैटरी है, जो फुल चार्ज में 420 km तक चल सकती है। यह बीबीटी (Blade Battery Technology) से लैस है, जिसे अन्य मैटर तकनीकों की तुलना में अधिक सुरक्षित कहा जाता है। यह जीरो-एमिशन एसयूवी 80 kW DC फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है, जिसमें 60 मिनट से कम का समय लगता है और इसमें थ्री-पिन एसी या टाइप -2 एसी चार्जर विकल्प मिलता है।

पर्मानेंट मेग्नेट सिंक मोटर 204 hp और 310 NM टॉर्क जनरेट करता है। यह केवल 7.3 सेकंड में 0 से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में मदद करता है। इसके अन्य फीचर की बात करें, तो ADAS फीचर्स से लैस है। उम्मीद है कि भारत में लॉन्च होने वाले वर्जन में भी ग्लोबल वैरियंट जैसे फीचर्स ही होंगे। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलईडी हेडलैंप, पैनोरमिक सनरूफ, 12.8-इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, सात एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ेंः Mahindra XUV700, Kia Carens के लिए अभी करना होगा लंबा इंतजार, जानें किस कार पर कितनी है वेटिंग पीरियड

Web Stories