Reliance ने हासिल किए IPL के मीडिया राइट्स, क्या Jio यूजर्स को होगा इसका फायदा

आईपीएल मीडिया राइट्स को 48,390 करोड़ में सेल किया गया है। Reliance और साथी कंपनी Viacom18 ने डिजिटल अधिकार हासिल किए हैं। आने वाले सालों में Reliance के पास TATA IPL लाइव स्ट्रीम का अधिकार होगा। क्या इससे Jio यूजर्स को फायदा मिलेगा।

29424

IPL की लोकप्रियता देश और दुनिया में काफी बढ़ती जा रही है। इस बड़ी क्रिकेट लीग के प्रसारण के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों में होड़ रहती है। इस बीच आने वाले पांच वर्षों के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स को 48,390 करोड़ रुपये में सेल किया गया है। यह कीमत पिछले कुछ सालों में कई गुना बढ़ गई है। अगर साल 2018 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो Star India ने उस दौरान केवल 16,347.5 करोड़ रुपये में मीडिया राइट्स हासिल किए थे। बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस भव्य लीग के डिजिटल और टीवी ब्रॉडकास्टर अलग होंगे। जहां स्टार इंडिया ने टीवी अधिकार हासिल किया है, वहीं Reliance और साथी कंपनी Viacom18 ने डिजिटल अधिकार हासिल किए हैं यानी आने वाले सालों में Reliance के पास TATA IPL लाइव स्ट्रीम का अधिकार होगा। क्या इससे Jio यूजर्स को फायदा मिलेगा। आइये, आगे इस पोस्ट में विस्तार से जानते हैं।

यह भी पढ़ेंः Realme C30 स्मार्टफोन 20 जून को होगा पेश, जानें इस सस्ते डिवाइस की खासियत

IPL मीडिया राइट्स

जानकारी के लिए बता दें कि वायकॉम18 ने Sony और Walt Disney कंपनी को पछाड़ते हुए टाटा आईपीएल के डिजिटल मीडिया अधिकार हासिल किए हैं। यह कंपनी पैरामाउंट ग्लोबल और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ मिल कर काम करती है। यह डिजिटल मीडिया अधिकार पाने के लिए 20,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने 2,991 करोड़ में टूर्नामेंट के नॉन एक्सक्लूसिव डिजिटल अधिकार भी पाए हैं, जबकि 1,300 करोड़ रुपये में टाइम्स इंटरनेट के साथ-साथ विदेशी टीवी और डिजिटल अधिकार को भी हासिल किया है।

कहा होगा TATA IPL 2023 का डिजिटल प्रसारण

उम्मीद की जा रही है कि Voot एप्लीकेशन पर TATA IPL 2023 दिखाया जा सकता है। यह Viacom18 का वेंचर है, जिसे वीडियो-ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग सर्विस के रूप में शुरू किया गया था। वूट पर किसी भी अन्य लाइव कवरेज की तरह, टाटा आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग हो सकती है। लाइव-एक्शन को देखने के लिए यूजर्स को स्ट्रीमिंग सर्विस की प्रीमियम वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, जिसकी एक साल की मौजूदा कीमत 299 रुपये है।

यह भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A04 Core की खास तस्वीरें हुई लीक, इस सस्ते डिवाइस की जल्द होगी एंट्री

क्या Jio यूजर्स को होगा इसका फायदा

Reliance और साथी कंपनी Viacom18 को मीडिया राइट्स मिलने के बाद कई लोगों को लग रहा है कि अब वे मुफ्त में आईपीएल का लुफ्त उठा पाएंगे। लेकिन आपको बता दें कि यह संभव तभी होगा जब दोनों कंपनियां मिलकर एक अलग ऐप का निर्माण करें। यह भी बताते चलें कि JioTV पर केवल लाइव टीवी चैनलों की पेशकश की जाती है। जिसमें स्टार स्पोर्ट्स चैनल शामिल नहीं होते। यही कारण है कि लाइव स्ट्रीम के लिए जियो और Viacom18 कुछ अलग कर सकते हैं। 

Web Stories