8GB RAM के साथ आया Xiaomi का नया स्मार्टफोन Redmi Note 11 SE, देखें प्राइस और फीचर्स

27788

Redmi ने 24 मई को अपनी प्रीमियम Redmi Note 11T सीरीज पेश कर मार्केट में रंग जमा दिया है। इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन पेश किए गए थे। इन तीनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च के बारे में कंपनी ने पहले से जानकारी साफ कर दी थी, लेकिन इन फोन्स के साथ ही कंपनी ने एक और स्मार्टफोन पेश किया है। जिसका नाम Redmi Note 11 SE है। यह फोन केवल नाम के मामले में अलग लग रहा है, लेकिन आपको बता दें यह फोन कंपनी के पुराने डिवाइस Redmi Note 10 5G से पूरी तरह मिलता है। इसके साथ ही कंपनी ने लॉन्च इवेंट के दौरान Redmi Buds 4 सीरीज और Redmibook Pro 2022 Ryzen Edition को भी पेश किया है। इस इवेंट में कंपनी ने हेल्थ गैजेट Xiaomi Band 7 का भी ऐलान किया है। यहां अगर  Redmi Note 11 SE पर गौर करें तो यह फोन फीचर्स और कीमत के मामले में Note 10 5G से काफी मिलता है। आइये, आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Nothing Phone (1) स्मार्टफोन की जल्द हो सकती है एंट्री, कीमत और लॉन्च डेट आई सामने

जानकारी के लिए बता दें कि, Redmi Note 10 5G का ऐलान साल 2021 में किया गया था। स्मार्टफोन Redmi Note 10T 5G के साथ Poco M3 Pro 5G के नाम से भी प्रचलित हुआ है।
अब कंपनी ने एक साल बाद फिर इस डिवाइस को अलग नाम से उतार दिया है। जिसे Redmi Note 11 SE के रूप में जाना जाएगा। इसके सभी फीचर्स भी एक समान हैं। हालाँकि पिछले तीन वेरिएंट के मुकाबले इसके रियर कैमरा फीचर्स में एक बदलाव ज़रूर हुआ है। पहले जहां ट्रिपल कैमरा लेंस में एक 2MP मैक्रो कैमरा लेंस दिया जाता रहा है, अब Redmi Note 11 SE में यह नहीं होगा। इसके अलावा इसका डिज़ाइन Redmi Note 10 5G और Poco M3 Pro 5G के समान नज़र आता है।

Redmi Note 11 SE
Redmi Note 11 SE

फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है। जिसमें 4GB रैम + 128GB स्टोरेज  और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज शामिल है। कीमत की बात करें तो फोन के बेस वेरिएंट की कीमत $165 यानी करीब 12,800 रुपये रखी गई है, जबकि इसका दूसरा वेरिएंट $210 यानी करीब 16,200 रुपये का है। ग्राहकों को इस डिवाइस के लिए  शैडो ब्लैक और डीप सी ब्लू, कलर ऑप्शन मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: मोटोरोला का सस्ता और दमदार डिवाइस Moto E32s हुआ लॉन्च, जानें कीमत और सभी खूबियां

फिलहाल नए डिवाइस की लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। जिसकी सेल 31 मई से शुरू होगी। मौजूदा ऑफर के तहत फोन के बेस वेरिएंट को केवल $150 यानी करीब 11,600 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि यह कीमत कम लग तो रही है, लेकिन पिछले साल Redmi Note 10 5G को भी इसी कीमत पर पेश किया गया था। इस लिहाज से नया Redmi Note 11 SE फोन केवल नाम में बदलाव के अलावा ग्राहकों को कुछ खास ऑफर नहीं कर रहा है। 

Web Stories