होंडा की नई स्पोर्ट्स बाइक 2022 Honda CBR650R भारत में लॉन्च, जानें खूबियां

20337

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle & Scooter India) ने 2022 Honda CBR650R को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की कीमत 9.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। होंडा की यह बाइक पूरी तरह से नॉक डाउन (सीकेडी) किट के रूप में आती है।

आपको बता दें कि स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में 2022 Honda CBR650R मामूली विजुअल अपग्रेड के साथ आता है, लेकिन इसकी कीमत करीब 50,000 रुपये ज्यादा है। यह बाइक दो रंगों में आती है – मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक और ग्रैंड प्रिक्स रेड।
यह भी पढ़ेंः Okinawa Oki90 इलेक्ट्रिक स्कूटर को किया गया स्पॉट, 180 km तक हो सकती है रेंज

2022 Honda CBR650R के फीचर्स
नई 2022 Honda CBR650R BS6 अनुपालित 648.72cc, इनलाइन फोर-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 16-वाल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन पर चलती है। इस मोटर को 12,000 RPM पर अधिकतम 85.8 hp की पावर और 8,500 RPM पर 57.5 Nm का पीक टॉर्क देने के लिए तैयार किया गया है।

इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और इसमें असिस्ट/स्लिपर क्लच भी मिलता है। हार्डवेयर की बात करें, तो 2022 Honda CBR650R में यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है।

मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग के लिए 310 mm डुअस डिस्क है। इसमें डुअल चैनल एबीएस के साथ पीछे की तरफ 240 मिमी डिस्क यूनिट मिलती है। नई 2022 Honda CBR650R को भारत में दो कलर शेड्स में पेश किया गया है।

ये मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक हैं, जो नए नारंगी हाइलाइट्स को स्पोर्ट करते हैं और ग्रैंड प्रिक्स रेड जिसमें स्पोर्टी ग्राफिक्स हैं। इसके अलावा, इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए एक एलसीडी डिस्प्ले, ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम आदि मिलता है।

बाइक का कर्ब वेट 211 किलोग्राम है और सीट की ऊंचाई 835 मिमी है, जो इसे छोटी सवारियों के लिए बेहद सुलभ बनाता है।
यह भी पढ़ेंः Airtel vs Jio vs Vi: 1.5GB डेली डेटा के साथ ये हैं बेस्ट प्रीपेड प्लांस

Web Stories