फुल चार्ज में 160-220 km की रेंज देती हैं ये Electric Scooter, जानें फीचर से लेकर कीमत तक

24015

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की डिमांड तेजी से बढ़ी है। लगातार महंगे होते पेट्रोल की तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च भी बहुत कम आता है। यह भी एक वजह है कि लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ रुख करने लगे हैं। आज अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने जाएं, तो बाजार में विकल्पों की कमी नहीं है। तमाम कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) मौजूद हैं। बस आपको तय करना है कि आपकी बजट क्या है। अगर आप बेहतर माइलेज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो हाल ही में कई कंपनियों ने 160-220 km की रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। आइए जान लेते हैं इनके बारे में…

यह भी पढ़ेंः डस्ट को कहें Goodbye, ये हैं बेस्ट एंटी-डस्ट फीचर वाले सीलिंग फैन

Okinawa OKHI-90
जो यूजर लंबी रेंज में हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं, उनके लिए Okinawa OKHI-90 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत दिल्ली में 1,0,3866 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें आपको हाई परफॉर्मेंस वाली मोटर मिलती है। स्कूटर दो राइडिंग मोड्स के साथ आता है और 0 से 90 km प्रति घंटे की रफ्तार केवल 10 सेकंड में पकड़ सकती है। ईको मोड में इसकी रफ्तार 55-60 km/घंटा तक और स्पोर्ट्स मोड में 85-90 km/घंटा तक पहुंच सकती है। इसमें 72V 50 AH लिथियम-आयन बैटरी लगी है और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OKHI-90 एक बार चार्ज करने पर 160 km तक जा सकता है। Okinawa Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 16 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 175mm है। इसकी बैटरी और मोटर पर 3 साल की वारंटी मिल रही है। साथ ही, इसकी लोडिंग कैपेसिटी 250kg है। इस स्कूटर में 3.6 kWh डिटैचेबल लीथियम ऑयन बैटरी बैटरी का प्रयोग किया गया है, जिसे हटाया जा सकता है। फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है। एक घंटे में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। यह चार कलर विकल्प में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ेंः 2023 की शुरुआत लॉन्च हो सकती है धाकड़ Mahindra XUV300 EV, जानें पूरी जानकारी

2022 Crayon Envy Electric Scooter
अगर किफायती रेंज में बेस्ट माइलेज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं, तो फिर आपके लिए 2022 Crayon Envy Electric Scooter परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह एक बेहतरीन डिजाइन वाला स्कूटर है। Crayon Motors Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआत कीमत 64,000 रुपये है। यह बड़े बूट स्पेस, कीलेस स्टार्ट और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स से लैस है। यह स्कूटर कई स्मार्ट सुविधाओं से लैस है। इसमें आपको जियो टैगिंग और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी है। इसकी टॉप स्पीड 25 km प्रति घंटा है। इसलिए स्कूटर को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती हैह। Crayon Envy 250-W BLDC मोटर है। यह ट्यूबलेस टायर, डिस्क ब्रेक और 150 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। Envy एक ऐसे वैरियंट में उपलब्ध है, जो प्रति चार्ज 160 Km तक का माइलेज प्रदान करता है।

KOMAKI DT 3000
KOMAKI DT 3000 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 180-220 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। कोमाकी डीटी 3000 में 3000 Watt BLDC motor लगा है। साथ ही, स्कूटर में 62V52AH की बैटरी लगी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 km/घंटा है। इस ई-स्कूटर की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 1,15,000 रुपये है। इससे पहले कोमाकी ने जनवरी में भारतीय बाजार में Komaki Venice इलेक्ट्रिक स्कूटर और Komaki Ranger इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक पेश की थी। Komaki DT 3000 में 3kW का BLDC मोटर है, जो इस इलेक्ट्रिक-टू-व्हीलर को 90 kmph की टॉप स्पीड देने का दावा करता है। इस EV में 75V 52Ah पेटेंटेड Lithium-ion बैटरी है। यह स्कूटर को 220km तक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है। कोमाकी इलेक्ट्रिक ने अभी तक Komaki DT 3000 की तस्वीर जारी नहीं की है और न ही इसके बारे में ज्यादा डिटेल शेयर की हैं। इसमें 12 से भी ज्यादा मॉडर्न फैसिलिटी उपलब्ध कराई गई हैं।

यह भी पढ़ेंः 2023 BMW X7 SUV की पहली तस्वीर आई सामने, जानें किन खूबियों से लैस होंगी ये सुपर कार

Web Stories